डेली करेंट अफेयर्स 2021

24 जनवरी 2021

1. स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने महिलाओं के किस सिंगल्स टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : थाईलैंड ओपन।

2. नवाचार, खेल, कला, संस्कृति, बहादुरी और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके असाधारण प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए कितने बच्चों को चयनित किया गया है?

उत्तर : 32 बच्चे।

3. आज के दिन (25 जनवरी) को देशभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस।

4. यूएई की मंजूरी के बाद किस देश ने अबुधाबी में अपना दूतावास खोल दिया है?

उत्तर : इजराइल।

5. आज किस प्रदेश का स्थापना दिवस (25 जनवरी 1971 को स्थापित) मनाया जा रहा है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश।

6. 24 जनवरी को मनाये गए राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष्य पर मध्य प्रदेश सरकार ने किस अभियान को लॉन्च किया है?

उत्तर : पंख अभियान।

7. पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण नेपाल की किस पार्टी ने प्रधानमंत्री पद पर काबिज केपी शर्मा ओली को ही पार्टी से निष्काषित कर दिया है?

उत्तर : नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 13203(131 मौतें).

9. आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के किस दिग्गज बल्लेबाज को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है?

उत्तर : कुमार संगकारा।

10. किस कंपनी ने अंतरिक्ष में एक साथ पहली बार 143 स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च करने का कारनामा किया है?

उत्तर : स्पेस एक्स।

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 जनवरी, 2021

1. हाल ही में खबरों में नजर आने वाले राजेंद्र कुमार भंडारी किस पुरस्कार के विजेता हैं?

उत्तर – सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबन्धन पुरस्कार

गृह मंत्रालय ने हाल ही में 2021 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबन्धन पुरस्कार की घोषणा की है। इस अधिसूचना के अनुसार, राजेंद्र कुमार भंडारी को पुरस्कार की व्यक्तिगत श्रेणी का विजेता चुना गया है, जबकि सतत पर्यावरण और पारिस्थितिक विकास सोसाइटी (SEEDS) को संस्थागत श्रेणी में पुरस्कार के लिए चुना गया है।

2. आयुष्मान सीएपीएफ योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और किस मंत्रालय की संयुक्त पहल है?

उत्तर – गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आयुष्मान सीएपीएफ योजना लांच की, जिससे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के लगभग 10 लाख कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को लाभ होगा। यह योजना गृह मंत्रालय के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की एक संयुक्त पहल है। देश के 24,000 अस्पतालों में लाभार्थियों को कैशलेस और पेपरलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

3. ‘शगुन’ किस भारतीय राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश की एक प्रमुख योजना है?

उत्तर – पंजाब

पंजाब ‘शगुन’ नाम की एक योजना लागू कर रहा है, जिसके तहत कम आय वाले परिवार की बेटी की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य बाल विवाह को रोकना है। हाल ही में, पंजाब सरकार ने निर्माण श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए अनुदान को 31,000 रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये कर दिया।

4. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोवाक्स गठबंधन के तहत कोविड टीके वितरित करने के लिए किस कंपनी के साथ सहयोग किया है?

उत्तर – फाइजर

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में अमेरिकी दवा फर्म फाइजर के साथ सहयोग किया है। इस सौदे के अनुसार, Pfizer-BioNTech कोरोनावायरस वैक्सीन की 40 मिलियन खुराक COVAX कार्यक्रम के तहत गरीब और निम्न-मध्यम आय वाले देशों के लिए वितरित की जाएगी।

5. हाल ही में खबरों में नजर आने वाले मोहम्मद इश्तियाए किस देश के प्रधानमंत्री हैं?

उत्तर – फिलिस्तीन

फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद इश्तियाए हाल ही में ख़बरों में देखे गए थे क्योंकि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के नए दूत के साथ रुकी हुई शांति प्रक्रिया को पुनर्जीवित करने पर चर्चा की थी। संयुक्त राष्ट्र के दूत टोर वेन्स्लैंड, मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया के लिए विशेष समन्वयक हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *