डेली करेंट अफेयर्स 2021

22 जनवरी 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करेंगे?

उत्तर : तेजपुर यूनिवर्सिटी (असम)।

2. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पद सँभालते ही दूसरे देश से आने वाले यात्रियों के लिए क्या अनिवार्य कर दिया है?

उत्तर : एयरपोर्ट पर ही कोरोना टेस्ट एवं अनिवार्य क्वारंटीन।

3. आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से किस खिलाड़ी को ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है?

उत्तर : रॉबिन उथप्पा।

4. किस दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने अपनी 10 करोड़वीं बाइक को फैक्ट्री से रोलऑउट किया है, ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली कंपनी बन गयी है?

उत्तर : हीरो मोटोकॉर्प।

5. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने धोखाधड़ी के बारे में देर से बताने पर किस बैंक पर 2 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक।

6. केंद्रीय कैबिनेट ने घाटे में चल रही किस कंपनी को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड।

7. दिल्ली नगर निगम ने दक्षिणी दिल्ली में एंड्र्यूगंज की सड़क नम्बर 8 को किसके नाम पर रखने की मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : सुशांत सिंह राजपूत।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 14545(163 मौतें).

9. जयपुर के 10 गावों के में घर-घर जाकर एक से तीन साल के 300 बच्चों को पुष्य नक्षत्र सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत स्वर्णप्रासन की पहली खुराक और होमियोपैथी दवा वितरण के लिए किस महिला विश्वविद्यालय का नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है?

उत्तर : ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय।

10. जकार्ता में स्थित आसियान सचिवालय में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : जयंत खोबरागड़े।

21 जनवरी 202१

1. श्रीलंका के किस क्रिकेटर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से सन्यास ले लिया है?

उत्तर : लसिथ मलिंगा।

2. कौन सा भारतीय क्रिकेटर इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गया है?

उत्तर : रविंद्र जडेजा।

3. कौन से फुटबॉलर ने 760 गोल दागकर जोसेफ बिकान को पीछे छोड़ते हुए फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दाग दिया है?

उत्तर : क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

4. चीन ने अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिया सहित कितने कितने अधिकारियों पर प्रतिबन्ध लगाने का फैसला किया है?

उत्तर : 28 अधिकारी।

5. उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत ब्रजेश सेठी को किसका निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है?

उत्तर : दिल्ली कैपिटल बैटमिंटन एसोसिएशन।

6. किस कंपनी को वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए आईसीएआई राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल).

7. वैक्सीन मैत्री के तहत आज भारत किस देश को 10 लाख वैक्सीन की डोज गिफ्ट करेगा?

उत्तर : नेपाल।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 15223 (151 मौतें).

9. राजस्थान कांग्रेस के किस विधायक का 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : गजेंद्र शक्तावत।

10. आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को रिलीज कर किस खिलाड़ी को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : संजू सैमसन।

20 जनवरी 202१

1. गुजरात सरकार ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?

उत्तर : कमलम फ्रूट।

2. ऑस्ट्रेलिया एवं भारत के बीच खेली गयी टेस्ट सीरीज में किस टीम ने 2-1 से सीरीज जीत दर्ज कर के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल कर लिया है?

उत्तर : भारत।

3. भारत ने सबसे पहले किस पड़ोसी देश को 1.5 कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के डोज अनुदान सहायता के तहत गिफ्ट किये हैं?

उत्तर : भूटान।

4. स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने स्पेनिश सुपर कप फाइनल में विरोधी खिलाड़ी को हाथ से मारने के लिए बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को कितने मैच का बैन लगा दिया है?

उत्तर : दो मैच।

5. कौन सा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे कम 27 परियों में 1000 रन बनाने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बन गया है?

उत्तर : ऋषभ पंत।

6. गणतंत्र दिवस परेड में फाइटर प्लेन उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर कौन बन जाएँगी?

उत्तर : भावना कांत।

7. सिखों के 10वें एवं अंतिम धर्मगुरु गुरु गोविन्द सिंह जी की आज कौन सी वीं जयंती मनाई जा रही है?

उत्तर : 354वीं जयंती।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 13823 (162 मौतें).

9. अरुणांचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : माता प्रसाद।

10. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद कैंटीन में किन लोगों को दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म करने की घोषणा की है?

उत्तर : सांसद एवं अन्य लोग।

19 जनवरी 202१

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है?

उत्तर : सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट।

2. रैमन मैग्सेसे एवं पद्म विभूषण से सम्मानित, अद्यार कैंसर संस्थान की वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट और अध्यक्षा का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : डॉ वी शांता।

3. उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की टीम ने भारतीय मूल की किस महिला को व्हाइट हाउस में नेशनल इकनॉमिक काउंसिल का डेप्युटी डायरेक्टर नामित किया है?

उत्तर : समीरा फाजिली।

4. ब्रिटेन की सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी के शीर्ष अधिकारी रॉबर्ट क्लाइव के किस मॉडल के निर्यात पर रोक लगा दी है?

उत्तर : इंडियन सिल्वर दरबार मॉडल।

5. नेशनल रोड सेफ्टी मुहिम के तहत केंद्र सरकार के परिवहन मंत्रालय के सहयोग से अमृतसर के किला गोबिंदगढ़ से किसका आगाज किया गया है?

उत्तर : नेशनल चैलेंज फार चेंज ड्राइव।

6. कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में कल के दिन (18 जनवरी) को किस दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर : महिला किसान दिवस।

7. अमेरिका के महामारी विशेषज्ञ डॉ एरिक पैन ने कैलिफोर्निया राज्य में किस कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभाव के कारण उस पर रोक लगा दी है?

उत्तर : मॉडर्ना।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 10064 (137 मौतें).

9. पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने संपत्ति का ब्यौरा न देने पर कितने सांसद व विधायकों को निलंबित कर दिया है?

उत्तर : 154 .

10. फ्रांस के तेल-ऊर्जा समूह टोटल ने अडानी एनर्जी में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 2.5 अरब डॉलर का समझौता किया है?

उत्तर : 20 प्रतिशत।

18 जनवरी 202१

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुजरात में किन दो प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे?

उत्तर : अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना (द्वितीय चरण), सूरत मेट्रो रेल परियोजना।

2. पद्म विभूषण से सम्मानित महान शास्त्रीय गायक का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या है?

उत्तर : गुलाम मुस्तफा खान।

3. 30 सेकेंड में 40 बार हनुमान दंड कर 10वीं के किस छात्र ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड दर्ज कराया है?

उत्तर : अंकित शर्मा।

4. अमेरिका की नवनिर्वाचित सरकार में सेवा की पूर्व अधिकारी उजरा जेया को किसके लिए अवर विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है?

उत्तर : असैन्य सुरक्षा लोकतंत्र एवं मानवाधिकार।

5. ऑस्ट्रेलिया एवं भारत के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में किन भारतीय खिलाड़ियों ने मिलकर 7वें विकेट के लिए अब तक सबसे ज्यादा 123 रन जोड़कर भारत के लिए नया रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर।

6. किस भारतीय मैसेजिंग ऐप को ऑफिसियल रूप से बंद कर दिया गया है?

उत्तर : Hike.

7. पुडुचेरी क्रिकेट टीम का कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा उम्र (41 साल 129 दिन) में 5 विकेट लेने वाला पहला बॉलर बन गया है?

उत्तर : शान्तामूर्ति।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1३788 (145 मौतें).

9. अमेरिका की भावी प्रथम महिला जिल बाइडेन की नीति निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : माला अडिगा।

10. किस कंपनी ने सन 2040 तक शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है?

उत्तर : पेप्सिको।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *