12 जनवरी 2021
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस समारोह के कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे?
उत्तर : राष्ट्रीय युवा संसद समारोह।
2. बर्ड फ्लू को लेकर किस राज्य ने पड़ोसी राज्यों से पोल्ट्री के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : गोवा।
3. फोर्ब्स मैगजीन की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में कौन फिर से एलन मस्क को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं?
उत्तर : एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस।
4. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) ने किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है?
उत्तर : महाराष्ट्र स्थित वसंतदादा नगरी सहकारी बैंक।
5. स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में किस पूर्व खिलाड़ी की बराबरी कर ली है?
उत्तर : जोसेफ बिकान (759 गोल)।
6. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने किसे सीआईए (CIA) का निदेशक नियुक्त किया है?
उत्तर : विलियम वर्न्स।
7. भारतीय नौसेना आज से किस दो दिवसीय अभ्यास सत्र में भाग ले रही है?
उत्तर : सी विजिल-21 .
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 12584 (167 मौतें).
9. किस महापुरुष की जयंती के उपलक्ष्य पर देशभर में प्रतिवर्ष आज के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : स्वामी विवेकानंद (158वीं जयंती)
10. ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में देशभर में पुलिस बल में कितने प्रतिशत महिलायें हैं?
उत्तर : 10.03 प्रतिशत।
करेंट अफेयर्स – 11 जनवरी, 2021 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 11 जनवरी, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
शिक्षा मंत्रालय प्रवासी बच्चों की निरंतर शिक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी किये
शिक्षा मंत्री ने हाल ही में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में प्रवासी बच्चों के प्रवेश, पहचान और सतत शिक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। यह कोविड-19 के कारण हुए व्यवधानों के प्रभाव को कम करने के लिए किया गया था।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए आधारभूत संरचना
पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में घोषणा की कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए बुनियादी ढाँचा तैयार करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 2,200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जायेंगे।
विश्व हिंदी दिवस: 10 जनवरी
10 जनवरी, 2021 को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था। यह दिवस विदेशों में हिंदी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रति वर्ष मनाया जाता है।
यूएवी के लिए लैंडिंग गियर प्रणाली भारतीय नौसेना को सौंपी गयी
DRDO के तहत कार्य करने वाले वाहन अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान ने हाल ही में नौसेना को TAPAS मानव रहित हवाई वाहन के लिए लैंडिंग गियर सिस्टम को सौंप दिया।
तमिलनाडु कॉलेज के छात्रों को मुफ्त डेटा कार्ड प्रदान किया गया
तमिलनाडु सरकार ने 9.69 लाख से अधिक कॉलेज छात्रों को प्रति दिन 2GB का मुफ्त डेटा कार्ड प्रदान किया। यह छात्रों को आसानी से ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए किया जा रहा है।
आर्थिक करेंट अफेयर्स
पीएम-कि\सान: 1,364 करोड़ रुपए सेवारत लाभार्थियों को
भारत सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत लाभार्थियों को 1354 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
यूके ने COVID-19 टीकाकरण का समर्थन करने के लिए 1 बिलियन डालर जुटाए
यूके ने हाल ही में विकासशील देशों में COVID-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियानों के लिए वैश्विक दाताओं से 1 बिलियन अमरीकी डालर जुटाए।
तूफान फिलोमेना ने स्पेन में जनजीवन को प्रभावित किया
तूफान फिलोमेना के कारण पूरे स्पेन में दशकों में सबसे भारी बर्फबारी दर्ज की गयी।