डेली करेंट अफेयर्स 2021

11 जनवरी 2021

1. किस राज्य में भारी बर्फबारी के कारण उसे प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया गया है?

उत्तर : जम्मू-कश्मीर।

2. पाकिस्तान के किस मशहूर शायर का निधन हो गया है?

उत्तर : नसीर तुराबी।

3. प्रधानमंत्री कार्यालय ने गणतंत्र दिवस पर किस देश के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आने का न्यौता दिया है?

उत्तर : सूरीनाम (चन्द्रिका प्रसाद संतोखी)।

4. भारत सरकार ने किन लोगों को भारतीय प्रवासी सम्मान प्रदान किया है?

उत्तर : मुकेश आघी, अरिवंद पुखान, नीलू गुप्ता, डॉ सुधाकर।

5. अमेरिका ने किस देश से आपसी संपर्क बहाली के सभी प्रतिबन्ध हटा लिए हैं?

उत्तर : ताइवान।

6. आज किस संस्थान का 47वां दीक्षांत समारोह को आयोजन किया जायेगा जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन मौजूद रहेंगे?

उत्तर : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स).

7. देश में आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की कौन सी वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है?

उत्तर : 55वीं।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 16311 (161 मौतें).

9.  कौन सा ऐप व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप को पीछे छोड़कर भारत का सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाला टॉप फ्री ऐप बन गया है?

उत्तर : सिग्नल।

10. 10 जनवरी को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर : विश्व हिंदी दिवस।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *