21 दिसंबर 2020
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस देश के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे?
उत्तर : वियतनाम (गुयेन जुआन फुक).
2. खेल मंत्रालय ने किन खेलों को इंडिया यूथ गेम्स 2021 में शामिल करने की घोषणा की है?
उत्तर : गतका, कलरीपायट्टु, थांग-ता और मल्लखम्भ।
3. तमिलनाडु के तेज गेंदबाज व दिल्ली एवं चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके किस खिलाड़ी ने क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर : यो महेश।
4. नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने किसकी सिफारिश पर संसद भंग करने का फैसला किया है?
उत्तर : प्रधानमंत्री केपी ओली।
5. जर्मनी के कोलोन में आयोजित कोलोन विश्वकप में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते तीन गोल्ड मेडल समेत कितने मेडल अपने नाम किये हैं?
उत्तर : 9 पदक।
6. किस निगरानी पोत को भारतीय तकरक्षक बल में शामिल कर लिया गया है?
उत्तर : सुजीत।
7. फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड में किन वेब सीरीज को बेस्ट सीरीज का अवार्ड प्रदान किया गया है?
उत्तर : पाताल लोक।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : २४३३७ (333 मौतें).
9. कुवैत के प्रमुख सुधारक व पूर्व डिप्टी पीएम का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, उनका नाम क्या था?
उत्तर : शेख नासेर।
10. 20 दिसंबर को किस दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस।
करेंट अफेयर्स – 21 दिसम्बर, 2020 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 21 दिसम्बर, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
उन्नत हाइपरसोनिक विंड टनल परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया गया
19 दिसंबर, 2020 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्नत हाइपरसोनिक विंड टनल परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया। इसके साथ भारत इस सुविधा का परीक्षण करने वाला अमेरिका और रूस के बाद तीसरा देश बन गया है।
सेंटिनल द्वीप का शोषण अंडमान में आदिवासियों का सफाया कर देगा: AnSI
एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने हाल ही में कहा है कि वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए अंडमान के नार्थ सेंटिनल द्वीप के शोषण से इस द्वीप पर रहने वाले आदिवासी समूह का सफाया हो सकता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन पंजीकरण के लिए दस्तावेज जारी किये
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में उन दस्तावेजों को सूचीबद्ध किया है जिनका उपयोग कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के लिए पंजीकरण के लिए किया जा सकता है। लाभार्थी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, बैंक या डाकघर पासबुक, पेंशन दस्तावेज, वोटर आईडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव संपन्न हुए
जम्मू और कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गये हैं। यह धारा 370 को निरस्त करने के बाद की गई पहली चुनावी प्रक्रिया है।
आर्थिक करेंट अफेयर्स
पेपल ने लगाया गया 96 लाख रुपये का जुर्माना
अमेरिकी ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पेपल को वित्तीय खुफिया इकाई ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन के लिए 96 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
भारत का 8वां हाइड्रोकार्बन उत्पादक बेसिन खोला गया
20 दिसंबर, 2020 को सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने भारत का 8वां हाइड्रोकार्बन उत्पादक बेसिन खोला। इसे पश्चिम बंगाल के अशोकनगर में खोला गया है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
नेपाल के प्रधानमंत्री ने संसद भंग करने की सिफारिश की
20 दिसंबर, 2020 को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने संसद को भंग करने की सिफारिश की।
खेल-कूद करेंट अफेयर्स
कोलोन विश्व कप: भारत ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते
20 दिसंबर 2020 को भारत ने कोलोन विश्व कप को 3 स्वर्ण, 2 रजत और चार कांस्य पदक जीते। ये स्वर्ण पदक सिमरनजीत कौर, मनीषा और अमित पंघाल ने जीते थे।