10 दिसंबर 2020
1. भारत सरकार ने देश भर के लिए पब्लिक इंटरनेट के लिए किस योजना का ऐलान किया है?
उत्तर : PM WANI योजना।
2. टीम इंडिया के किस क्रिकेटर ने सभी फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है?
उत्तर : पार्थिव पटेल।
3. वर्ष 2020 में भारत में गूगल सर्च की टॉप ट्रेंडिंग क्वेरी में कौन सा टॉपिक प्रथम स्थान पर रहा है?
उत्तर : आईपीएल।
4. इटली के किस स्टार फुटबॉलर का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : पाओलो रोजी।
5. ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार ईस्टर्न आई द्वारा प्रकाशित विश्व में 50 एशियाई हस्तियों की सूची में किस अभिनेता को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : सोनू सूद।
6. वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : मगलेश डबराल।
7. आज के दिन (10 दिसंबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 2020 .
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 97,67,372 (1,41,772 मौतें).
9. चीन ने दुनियाभर के विभिन्न देशों के कितने एप्स पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : 105 एप्स।
10. कौन कुबैत देश के पुनः प्रधानमंत्री बन गया हैं?
उत्तर : शेख सबा।
करेंट अफेयर्स – 10 दिसम्बर, 2020 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 10 दिसम्बर, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
भारत
कर्नाटक में पारी किया गौहत्या विरोधी बिल
9 दिसंबर, 2020 को कर्नाटक विधानसभा ने गौहत्या विरोधी बिल पारित किया। इस विधेयक में राज्य में गायों के वध पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की गई है।
मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी सेवाओं की निगरानी के लिए माताओं की सहयोग समिति
मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में माताओं की सहयोग समिति को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार यह समिति आंगनवाड़ियों या डे केयर सेंटर में वितरित सेवाओं की निगरानी करेगी।
DRDO ने क्वांटम कम्युनिकेशन को प्रदर्शित किया
9 दिसंबर, 2020 को DRDO ने क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन का उपयोग करके हैदराबाद में दो लैब्स के बीच संचार का प्रदर्शन किया।
आर्थिक करेंट अफेयर्स
सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क की स्थापना की जाएगी
9 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूरे देश में सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
रोजगार भविष्य निधि योजना के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22,810 करोड़ रुपए मंज़ूर किये गये
9 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के लांच को मंजूरी दी। इस योजना के तहत सरकार कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य बल पर काम करने वाली फर्मों को भविष्य निधि योगदान प्रदान करेगी।
भारतीय रिजर्व बैंक ने करद जनता सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द किया
8 दिसंबर, 20-20 को भारतीय रिज़र्व बैंक ने महाराष्ट्र स्थित करद जन सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया।
बीएसई सेंसेक्स 46000 के ऊपर बंद हुआ
9 दिसंबर, 2020 को बीएसई सेंसेक्स पहली बार 46000 के ऊपर बंद हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
फोर्ब्स द्वारा दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में एंजेला मार्केल शीर्ष पर
जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल फोर्ब्स कीदुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शीर्ष पर हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से बात की
8 दिसंबर, 2020 को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने द्विपक्षीय विकास सहयोग और अफगान शांति प्रक्रिया पर अपने अफगान समकक्ष से बात की।
अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस
9 दिसंबर, 2020 को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया।