डेली करेंट अफेयर्स 2022 (Daily Current Affairs 2022)

डेली करेंट अफेयर्स 2022

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं।.

11 जनवरी 2022

1. लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) ने किस महिला क्रिकेटर को ऑल वीमेन मैच आधिकारिक टीम का एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : झूलन गोस्वामी।

2. आईआईटी दिल्ली का नाम डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : रंगन बनर्जी।

3. चंपा के नाम से मशहूर एवं जाने माने कन्नड़ साहित्यकार का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : चंद्रशेखर पाटिल।

4. आईसीसी ने दिसंबर 2021 के लिए किस खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना है?

उत्तर : एजाज पटेल।

5. गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कारों में किस अभिनेता एवं अभिनेत्री को बेस्ट एक्टर इन ड्रामा एवं बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : विल स्मिथ एवं निकोल किडमैन।

6. श्रीलंका ने भारत की मदद से लग्जरी ट्रेन की शुरआत की है, यह किन जगहों के बीच शुरू की गयी है?

उत्तर : तमिल बहुल इलाके जाफना से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो।

7. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) १० से 16 जनवरी के सप्ताह को किस रूप में मना रहा है?

उत्तर : पहले स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक।

8. यूआईपाथ ऑटोमेशन एक्ससिलैंस अवार्ड 2021 का अवार्ड किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : साऊथ इंडियन बैंक।

9. यूपी सरकार ने किस जिले के ४ गावों को राजस्व गांव घोषित कर दिया है?

उत्तर : बहराइच।

10. पंजाब राज्य के नए डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : वीरेश कुमार भावरा।

11. 79वें गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कारों में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर ड्रामा और हास्य फिल्म एवं सर्वश्रेष्ठ ड्रामा श्रंखला का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : क्रमशः – पॉवर ऑफ द डॉग व सक्शेसन।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,68,063 (277 मौतें).

10 जनवरी 2022

1. आज के दिन को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व हिंदी दिवस।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोविन्दसिंह के चारों बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 26 दिसंबर को किस दिन के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है?

उत्तर : वीर बाल दिवस।

3. आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को किसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एआईआईबी (AIIB).

4. दुनिया की नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी एशले बार्टी ने तीन साल में दूसरी बार किस खिताब को जीत लिया है?

उत्तर : एडिलेड इंटरनेशनल टूर्नामेंट।

5. अडानी समूह ने नवीन ऊर्जा कारोबार के लिए किस कंपनी की स्थापना की है?

उत्तर : अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड।

6. पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक (Opec) का नया महासचिव किसे बनाया गया है?

उत्तर : हैथम अल घिस।

7. केंद्र सरकार की ओर से कृषि लागत और मूल्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में दोबारा से नियुक्त किये गए हैं?

उत्तर : विजय पॉल शर्मा।

8. किस देश ने 18 साल से छोटी लड़की के विवाह पर कानून बनाकर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : फिलीपींस।

9. किस तेलगू फिल्म अभिनेता का 56 वर्ष की उम्र में लिवर की बीमारी के चलते निधन हो गया है?

उत्तर : रमेश बाबू।

10. स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने किस ट्रॉफी को जीतकर अपने करियर का 89वां खिताब जीत लिया है?

उत्तर : समर सेट वन टूर्नामेंट (मेलबर्न)।

11. टीवी शो फुल हाउस से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाले किस अभिनेता एवं कॉमेडियन का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : बॉब सागेट।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,79,723 (146 मौतें).

 

विषय: रिपोर्ट और सूचकांक

1. केंद्रीय श्रम मंत्री ने तिमाही रोजगार सर्वेक्षण के दूसरे दौर पर एक रिपोर्ट जारी की।

  • केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने तिमाही रोजगार सर्वेक्षण के दूसरे दौर की रिपोर्ट जारी की।
  • नौ क्षेत्रों ने अप्रैल-जून 2021 की तुलना में जुलाई-सितंबर 2021 के दौरान लगभग दो लाख अधिक लोगों को काम पर रखा।
  • ये नौ क्षेत्र विनिर्माण, निर्माण, व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रेस्तरां, आईटी / बीपीओ और वित्तीय सेवाएं हैं।
  • जुलाई-सितंबर 2021 की तिमाही में इन नौ क्षेत्रों ने 3.10 करोड़ रोजगार सृजित किए हैं। अप्रैल-जून 2021 तिमाही के दौरान यह 3.08 करोड़ थी।
  • सर्वेक्षण के अनुसार, 90% प्रतिष्ठानों में 100 से कम कर्मचारी थे, जबकि 30% आईटी / बीपीओ प्रतिष्ठानों में कम से कम 100 कर्मचारी थे।
  • पहली तिमाही की तुलना में इस तिमाही में महिला श्रमिकों का कुल प्रतिशत भी बढ़ा है।
  • इन नौ चयनित क्षेत्रों में अनुमानित कार्यबल का 87% नियमित श्रमिक थे जबकि 2% आकस्मिक श्रमिक थे।
  • निर्माण क्षेत्र में 20% श्रमिक संविदा पर हैं और 6.4% आकस्मिक श्रमिक हैं।
  • कुल प्रतिष्ठानों में से 5.6% ने रिक्तियों की सूचना दी। 65% रिक्तियां अनिर्दिष्ट कारणों से थीं जबकि 23% इस्तीफे के कारण थीं।

विषय: राज्य समाचार / उत्तर प्रदेश

2. उत्तर प्रदेश सरकार ने चार गांवों को राजस्व गांव घोषित किया।

  • नेपाल सीमा के पास स्थित चार गांवों को राजस्व गांव घोषित किया गया है।
  • ये चार गांव भवानीपुर, तेड़िया, ढाकिया और बिछिया हैं। ये बहराइच जिले की मिहिनपुरवा तहसील में स्थित हैं।
  • इन गांवों में वंतांगिया समुदाय के लोग रहते हैं। ब्रिटिश शासन के दौरान वंतांगिया समुदाय के लोगों को म्यांमार से पेड़ लगाने के लिए लाया गया था।
  • इस निर्णय से इन गांवों के लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।
  • राजस्व गांव:
    • एक राजस्व गांव परिभाषित सीमाओं के साथ एक छोटा प्रशासनिक क्षेत्र है। इसमें कई बस्तियां हो सकती हैं।
    • प्रत्येक राजस्व ग्राम का मुखिया एक ग्राम प्रशासनिक अधिकारी होता है।
    • राजस्व ग्राम की अवधारणा राजा टोडर मल ने अकबर के समय में शुरू की थी।

विषय: महत्वपूर्ण दिन

3. विश्व हिंदी दिवस: 10 जनवरी

  • विश्व हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
  • पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में हुआ था। इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।
  • यह एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
  • 2006 में, भारत सरकार ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।
  • दुनिया भर में अंग्रेजी और मैंडरिन के बाद हिंदी तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
  • भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार, देवनागरी लिपि में हिंदी भारत की राजभाषा है।

विषय: राज्य समाचार/असम

4. गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का 9वां संस्करण संपन्न हुआ।

  • नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का 9वां संस्करण 9 जनवरी को गुवाहाटी में संपन्न हुआ।
  • इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य उत्तर पूर्व क्षेत्र की वाणिज्यिक और पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देना और उजागर करना है।
  • नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का उद्घाटन 7 जनवरी को राज्यपाल जगदीश मुखी ने किया था।
  • इस उत्सव के दौरान संगोष्ठियों का आयोजन किया गया और हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।
  • यह लाइव संगीत और नृत्य प्रदर्शन के साथ कार्निवल प्रारूप में आयोजित किया गया।
  • यह नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाला था, लेकिन दिल्ली में उच्च कोविड मामलों के कारण रद्द कर दिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *