डेली करेंट अफेयर्स 2022
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं।.
15 मार्च 2022
1. एयर इंडिया का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : एन चंद्रशेखरन।
2. नशा मुक्ति के खिलाफ मुंबई से दिल्ली (16 दिन में 1600 किमी) की दौड़ लगाकर किसने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज कराया है?
उत्तर : मनोज।
3. मदर टेरेसा की प्रसिद्ध संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सुपीरियर जनरल किसे निर्वाचित किया गया है?
उत्तर : सिस्टर मैरी जोसेफ।
4. भारत ने किस देश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में 238 रनों से जीत दर्ज करके घर में लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत ली है?
उत्तर : श्रीलंका।
5. चीन में भारत के नवनियुक्त राजदूत ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : प्रदीप कुमार रावत।
6. आईसीसी की ओर से फरवरी 2022 के लिए किसे मेल प्लेयर ऑफ द मंथ मैन एवं फीमेल प्लेयर ऑफ द मंथ प्रदान किया गया है?
उत्तर : श्रेयस अय्यर (भारत) एवं एमिला कौर (न्यूजीलैंड)।
7. आज के दिन (15 मार्च) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : वर्ल्ड कंज्यूमर राइट्स डे।
8. राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : अजय भूषण पांडे।
9. गोवा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में किसने शपथ ली है?
उत्तर : गणेश गांवकर।
10. किस अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी है?
उत्तर : संदीप नंगल।
11. कजाखस्तान के अल्माटी में खेली गयी एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप में किस टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीत लिया है?
उत्तर : भारतीय महिला हैंडबाल टीम।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 2,568 (97 मौतें).
14 मार्च 2022
1. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की इकाइयों को कितने राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किये गए हैं?
उत्तर : आठ (8).
2. आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर बेंगलूरु ने किसे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है?
उत्तर : फाफ डु प्लेसिस।
3. अमेरिकी टेक कंपनी गूगल ने रूस में किस पर खरीदारी एवं सदस्यता लेने की प्रणाली निलंबित कर दी है?
उत्तर : प्ले स्टोर।
4. रूस की गोलीबारी में किस अमेरिकी स्वतंत्र फोटो पत्रकार एवं फिल्मकार की मौत हो गयी है?
उत्तर : ब्रेंट रेनॉड।
5. किस संग्रहालय को दो वर्षों के बाद दर्शकों के लिए खोल दिया गया है?
उत्तर : राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय।
6. टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव (30 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़कर 28 गेंदों पर अर्द्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर : ऋषभ पंत।
7. BAFTA AWARDS 2022 में किसको बेस्ट एक्टर एवं बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया है?
उत्तर : विल स्मिथ एवं जोआना स्कैनलन।
8. भारतीय रिजर्व बैंक ने किस बैंक को नए ग्राहकों के ऑनबोर्डिंग को रोकने का आदेश दिया है?
उत्तर : पेटीएम पेमेंट्स बैंक।
9. पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स को किसमें शामिल किया गया है?
उत्तर : वर्ल्ड गोल्फ हॉल ऑफ फेम।
10. रिलायंस रिटेल ने बिग बाजार की जगह अब किसे लॉन्च करने की घोषणा की है?
उत्तर : स्मार्ट बाजार।
11. आज के दिन (14 मार्च) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : पाई दिवस।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 2,503 (27 मौतें).