डेली करेंट अफेयर्स 2022
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं।.
26 फरवरी 2022
1. किस कबड्डी टीम ने तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स को हराकर पहली बार प्रो कबड्डी लीग 2022 का ख़िताब जीत लिया है?
उत्तर : दबंग दिल्ली।
2. दुनिया का प्रतिष्ठित बोल्ट्जमान पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?
उत्तर : वरिष्ठ भौतिकशास्त्री दीपक धर।
3. पाकिस्तानी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पहुँचने वाले पहले हिन्दू बन गए हैं?
उत्तर : कैलाश कुमार।
4. अल सल्वाडोर गणराज्य में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : मनोज महापात्रा।
5. दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने इंडस टावर्स में वोडाफोन की कितने प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है?
उत्तर : 4.7 प्रतिशत।
6. लैसेन्ट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना महामारी से कितने बच्चे अनाथ हुए हैं?
उत्तर : 52 लाख (भारत में 19 लाख बच्चे)।
7. अमेरिका सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज बन गयीं हैं?
उत्तर : केटनजी ब्राउन जैक्सन।
8. अमेरिका ने मनी लॉन्ड्रिग में लिप्तता के कारण पाकिस्तान की किस बैंक पर 5.5 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?
उत्तर : पाकिस्तान के नेशनल बैंक।
9. उर्दू भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर : चंद्रभान ख्याल।
10. राकेश शर्मा को किस बैंक के नया एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया गया है?
उत्तर : आईडीबीआई बैंक।
11. किस भारतीय महिला वेटलिफ्टर ने सिंगापुर में 191 किलो का कुल भारवर्ग उठाकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है?
उत्तर : मीराबाई चानू।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 11,499 (255 मौतें).
25 फरवरी 2022
1. किस राज्य की कैबिनेट ने ई-कचरे का निपटान करने के लिए देश के पहले ई-वेस्ट इको पार्क को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : दिल्ली।
2. यूक्रेन के बाद रूस हमले के चलते किस नाटो सदस्य देश ने अपने देश में आपातकाल की घोषणा की है?
उत्तर : लिथुआनिया।
3. भारतीय क्रिकेट ने पहली बार टी-20 क्रिकेट में लगातार कितने जीत का रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर : 10 टी-20 मैच।
4. टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को अम्पायर की कुर्सी पर रैकेट मारने के चलते किस टूर्नामेंट से निष्कासित कर दिया गया है?
उत्तर : मैक्सिकन ओपन।
5. अमेरिका के यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की बौद्धिक संपदा अधिकार व्यवस्था पर एक वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार ५५ देशों की लिस्ट में भारत को अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : 43वां।
6. Thums up ने किस फिल्म अभिनेता को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : शाहरुख खान।
7. हाल ही में आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री का 50 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : मेकापति गौतम रेड्डी।
8. किस देश को अंतर्राष्ट्रीय रबड़ अध्ययन समूह (IRSG) का नया अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर : भारत।
9. नदियों के लिए नाईट नैविगेशन लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
उत्तर : असम।
10. कोलकाता स्थित भारतीय सांख्यिकी संस्थान की गणितज्ञ प्रोफेसर नीना गुप्ता को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : रामानुजन पुरस्कार २०२१।
11. विराट कोहली और मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर : रोहित शर्मा।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 13,166 (302 मौतें).
24 फरवरी 2022
1. इंडियन ऑयल के किसको अपने बोर्ड में निदेशक (योजना एवं कारोबार विकास) नियुक्त किया है?
उत्तर : सुजॉय चौधरी।
2. इंडिया रेटिंग्स ने 2021-२०२२ में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
उत्तर : 8.६ प्रतिशत।
3. किस राज्य सरकार ने बजट में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की है?
उत्तर : राजस्थान राज्य सरकार।
4. रूस के सैन्य अभियान के बाद किस देश ने इमरजेंसी लगा दी है?
उत्तर : यूक्रेन।
5. भारतीय की कौन सी महिला क्रिकेटर 26 बॉल में 50 रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयीं हैं?
उत्तर : ऋचा घोष।
6. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) योजना को कब तक के लिए आगे बढ़ाने की घोषणा की है?
उत्तर : 31 मार्च 2026.
7. कृषि नेटवर्क ने किस फिल्म अभिनेता को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : पंकज त्रिपाठी।
8. आज के दिन (24 फरवरी) को देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (सेंट्रल एक्साइज डे).
9. पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : रहमान मलिक।
10. भारतीय सेना के महिला दल ने पहली बार किनके बीच अपनी नौका यात्रा पूरी की है?
उत्तर : चेन्नई-निजापटनम-विशाखापत्तन-निजामपटनम-चेन्नई।
11. डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने यात्री सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए किस वेबसाइट और मोबाइल एप को लॉन्च किया है?
उत्तर : delhimetrorail.com वेबसाइट और डीएमआरसी एप।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 14,148 (302 मौतें).
23 फरवरी 2022
1. यूरोपीय यूनियन और अमेरिका ने किस देश पर आर्थिक प्रतिबन्ध का पहला चरण लागू कर दिया है?
उत्तर : रूस।
2. मलयालम फिल्मों की किस प्रसिद्ध अभिनेत्री का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : केपीएसी ललिता।
3. जेट एयरवेज ने श्रीलंकन एयरवेज के पूर्व सीईओ विपुला गुणातिलेका को कंपनी में किस पद पर नियुक्त किया है?
उत्तर : चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO)।
4. आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने किस पूर्व तेज गेंदबाज को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है?
उत्तर : अजीत अगरकर।
5. डेलॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2026 तक देश में कितने स्मार्टफोन यूजर होंगे?
उत्तर : एक अरब।
6. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : संजीव सान्याल।
7. कल से श्रीलंका एवं भारत के बीच शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले कौन से दो खिलाड़ी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं?
उत्तर : सूर्यकुमार यादव एवं दीपक चाहर।
8. NBA द्वारा मान्यता प्राप्त करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है?
उत्तर : चंडीगढ़ विश्वविद्यालय।
9. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किन दो शहरों के बीच सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया है?
उत्तर : दिल्ली और खजुराहो।
10. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने किसे दोबारा से अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर : आइस हॉकी खिलाड़ी एम्मा टेरहो (फिनलैंड)।
11. अक्टूबर २०२२ में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए किन दो टीमों ने क्वालीफायर ए के फाइनल में जगह बनाकर टूर्नामेंट में जगह बना ली है?
उत्तर : यूएई एवं आयरलैंड।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 15,102 (278 मौतें).
22 फरवरी 2022
1. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किन दो स्वघोषित गणराज्य को अलग देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा की है?
उत्तर : डोनेत्स्क और लुगंस्क।
2. पद्मश्री से सम्मानित असम की किस गाँधीवादी महिला का 102 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : शकुंतला चौधरी।
3. किस भारतीय महिला क्रिकेटर ने 31 वर्ष की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?
उत्तर : वीआर वनिथा।
4. इजराइल ने एक नयी नौसैन्य वायु रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है उसका नाम क्या है?
उत्तर : सी-डोम प्रणाली।
5. ब्रिटेन सरकार ने भारत की आजादी के 75वें वर्ष में दोनों देशों के बीच रिश्ते का जश्न मनाने के लिए किस कार्यक्रम की शुरुआत की है?
उत्तर : इंडिया-यूके वीक ऑफ स्पोर्ट।
6. पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार हिलाल-ए-पाकिस्तान किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर : बिल गेट्स।
7. हुरुन इंडिया की ओर से जारी की गयी ताज़ा वेल्थ रिपोर्ट में वर्ष 2021 में भारत के करोड़पति परिवारों की कितने प्रतिशत वृद्धि देखने को मिली है?
उत्तर : 11 प्रतिशत।
8. टीसीएस ने ऑस्ट्रेलिया के किस शहर में डिजिटल गैराज लॉन्च किया है?
उत्तर : सिडनी।
9. हरियाणा राज्य सरकार ने किसे Z+ सुरक्षा प्रदान करने की घोषणा की है?
उत्तर : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम।
10. हौंडा कार्स इंडिया ने किसे अपना अध्यक्ष एवं सीईओ नियुक्त किया है?
उत्तर : ताकुया त्सुमुरा।
11. किस वरिष्ठ पत्रकार का कैंसर के चलते 40 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : रवीश तिवारी।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 13,405 (235 मौतें).
21 फरवरी 2022
1. वेस्टइंडीज के साथ खेली गयी टी-20 सीरीज ३-0 से जीतकर भारतीय टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में किस स्थान पर पहुँच गयी है?
उत्तर : प्रथम।
2. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में किस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है?
उत्तर : 12वें प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू।
3. इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ (आर्थिक विकास संस्थान) के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : चेतन घाटे।
4. दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 में किसे बेस्ट एक्टर एवं बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया है?
उत्तर : रणवीर सिंह (फिल्म-83), कृति सैनन (फिल्म-मिमी)।
5. दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 में किसे बेस्ट फिल्म का अवार्ड प्रदान किया गया है?
उत्तर : शेरशाह।
6. जेपी मॉर्गन बैंक किसमें प्रवेश करने वाला पहला बैंक बन गया है?
उत्तर : मेटावर्स।
7. आंध्र प्रदेश लोग सेवा आयोग का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
उत्तर : गौतम संवाग।
8. भारत के किस पूर्व फुटबॉलर का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : सुरजीत सेनगुप्ता।
9. आज के दिन (21 फरवरी) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस।
10. दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : प्रोफ़ेसर धनंजय सिंह।
11. आईआरसीटीसी की तरफ से तत्काल टिकट के लिए किस एप को लॉन्च किया गया है?
उत्तर : कन्फर्म टिकट।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 16,051 (206 मौतें).