डेली करेंट अफेयर्स 2022
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं।.
11 फरवरी 2022
1. जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा इस साल किस मीटिंग की मेजबानी करेंगे?
उत्तर : क्वाड 2022.
2. आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : वसीम जाफर।
3. यूजीसी के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : श्री एम. जगदीश कुमार।
4. देबाशीष पांडा की जगह किसे वित्तीय सेवा विभाग का नया सचिव बनाया गया है?
उत्तर : संजय मल्होत्रा।
5. टॉमटॉम की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ट्रैफिक इंडेक्स २०२१ में दुनिया के सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : इस्तांबुल (तुर्की), मुंबई पांचवे।
6. आज के दिन (11 फरवरी) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व यूनानी दिवस।
7. किस केंद्रीय मंत्री को 18वें माधवराय लिमये पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : नितिन गडकरी।
8. केंद्र सरकार ने विदेशों से किस चीज के आयात पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : विदेशी ड्रोन।
9. भारतीय सोशल मीडिया ऐप शेयरचैट की मालिकाना कंपनी मोहल्ला टेक किस शॉर्ट वीडिओ प्लेटफॉर्म को 5250 करोड़ रूपए में खरीदने जा रही है?
उत्तर : एमएक्स प्लेयर टकाटक।
10. प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली किस राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गए हैं?
उत्तर : भारतीय जनता पार्टी।
11. भारतीय रिजर्व बैंक ने ई-रूपी वाउचर के सीमा 10 हजार से बढ़ाकर कितनी कर दी है?
उत्तर : 1 लाख रूपए।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 58,077 (657 मौतें).
10 फरवरी 2022
1. पश्चिम बंगाल सरकार ने प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी छात्रों के लिए किस नाम से ओपन रूम क्लासरूम लॉन्च करने की घोषणा की है?
उत्तर : परय शिक्षालय।
2. कोटा, राजस्थान के चम्बल रिवर फ्रंट पर स्थित करने के लिए कितने हजार किलो का सबसे बड़ा घंटा बनाया जा रहा है, यह घंटा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में तीन रिकॉर्ड कायम करेगा?
उत्तर : 82 हजार किलो।
3. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन (फेमा) के तहत चीनी नागरिक झाऊ वाहुई के स्वामित्व वाली पीसी फाइनेंशियल सर्विसेज़ के कितने करोड़ रूपए जब्त कर लिए हैं?
उत्तर : 288 करोड़ रूपए।
4. आईपीएल फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने टीम का नाम क्या रखने की घोषणा की है?
उत्तर : गुजरात टाइटंस।
5. विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से छह दिन के लिए किन देशों के दौरे पर जा रहे हैं?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया एवं फिलीपीन।
6. समुद्रतल से 10044 फुट की ऊंचाई से गुजरने वाली किस टनल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है?
उत्तर : अटल टनल रोहतांग।
7. डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म मेडीबडी ने किस अभिनेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : अमिताभ बच्चन।
8. विश्व बैंक के पूर्व सलाहकार प्रदीप शाह को किसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर : फाइजर इंडिया।
9. संजय अग्रवाल की जगह किसे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर : मनोज आहुजा।
10. जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया का वैज्ञानिकों ने एक नयी स्तनपायी प्रजाति की खोज की है उसका नाम क्या है?
उत्तर : व्हाइट चीक्ड मकॉक।
11. उपभोक्ता संरक्षण नियामक (सीसीपीए) ने नियमों के उल्लंघन के चलते किसके उत्पादों के विज्ञापन पर रोक लगा दी है?
उत्तर : सेंसोडाइन।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 67,084 (1241 मौतें).
09 फरवरी 2022
1. केंद्र सरकार आज किसके सम्मान में डाक टिकट जारी करने जा रहा है?
उत्तर : भारत रत्न लता मंगेशकर।
2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 14 फरवरी को किस निगरानी सैटेलाइट को लॉन्च करने जा रहा है?
उत्तर : EOS-4.
3. फिल्म निर्माता रिंटू थॉमस एवं सुष्मित घोष की किस डॉक्यूमेंट्री को इस साल के ऑस्कर नामांकन सूची में जगह दी गयी है?
उत्तर : राइटिंग विथ फायर।
4. अमेरिका के प्रभावशाली सांसद पीट सेशंस ने भारतीय मूल के किस अमेरिकी को क्रिप्टो तकनीकी कार्यसमूह के लिए प्रमुख आर्थिक विकास एवं ऊर्जा ढांचागत विकास सलाहकार नियुक्त किया है?
उत्तर : हिमांशु पटेल।
5. राष्ट्रपति जो बाइडेन के शीर्ष विज्ञान सलाहकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : एरिक लैंडर।
6. ग्रीस के पूर्व राष्टपति का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : क्रिस्टोस सार्तजेताकिस।
7. मध्य प्रदेश सरकार ने होशंगाबाद का नाम बदलकर क्या करने की घोषणा की है?
उत्तर : नर्मदापुरम।
8. राष्टीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में किसे नया प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है?
उत्तर : परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार संजय कुमार।
9. सेल्सफोर्स वैश्विक डिजिटल कौशल सूचकांक 2022 में प्रथम तीन स्थानों पर किन देशों को जगह मिली है?
उत्तर : भारत (प्रथम), ब्राजील (द्वितीय), थाईलैंड (तृतीय).
10. कौन सा केंद्रशासित प्रदेश राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (सिंगल विंडो क्लीयरेंस) सिस्टम लॉन्च करने वाला पहला राज्य बन गया है?
उत्तर : जम्मू -कश्मीर।
11. Bloomberg Billionaires Index की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अम्बानी को पछाड़कर कौन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं?
उत्तर : गौतम अडानी।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 71,365 (1217 मौतें).