डेली करेंट अफेयर्स 2022
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं।.
02 फरवरी 2022
1. भारत के किस राज्य में देश का पहला जियोलॉजिकल बनाने की घोषणा की गयी है?
उत्तर : मध्य प्रदेश (जबलपुर)।
2. किस 14 वर्षीय महिला खिलाड़ी ने ओडिशा ओपन 2022 बैटमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है?
उत्तर : उन्नति हुड्डा। (पुरुष ओडिशा ओपन 2022 किरण जॉर्ज ने जीता).
3. रक्षा मंत्रालय ने दवाओं की होम डिलीवरी के लिए किस योजना को शुरू किया है?
उत्तर : सेहत योजना।
4. पंजाब नेशनल बैंक ने किसके कंपनी के साथ मिलकर को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?
उत्तर : पतंजलि।
5. अमेरिका में फाइजर ने कितने वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन के इमरजेंसी उपयोग की अनुमति मांगी है?
उत्त्तर : 5 वर्ष से कम।
6. किस राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दिया है?
उत्तर : आंध्र प्रदेश।
7. पुर्तगाल के संसदीय चुनाव में जीत कर कौन फिर से देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं?
उत्तर : एंटोनियो कोस्टा।
8. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान आरबीआई के द्वारा वर्ष 2022-2023 में किस करेंसी को लॉन्च करने की घोषणा की है?
उत्तर : आरबीआई डिजिटल करेंसी।
9. फिल्मों में काम कर चुके किस अभिनेता का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है?
उत्तर : अमिताभ दयाल।
10. आज के दिन (02 फरवरी) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व आद्रभूमि दिवस।
11. रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना में लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए पायलट के रूप में किसके लिए नियमित रूप से भर्ती निकालने की घोषणा की है?
उत्तर : महिलाओं को।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 1,61,386 (1733 मौतें).
01 फरवरी 2022
1. वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ़ द ईयर अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर : पीआर श्रीजेश।
2. किस वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का निधन हो गया है?
उत्तर : रुपिंदर सिंह सूरी।
3. होंडुरास देश की पहले महिला राष्ट्रपति बन गयीं हैं?
उत्तर : सियोमारा कास्त्रो।
4. रक्षा खुफिया एजेंसी के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल जीएवी रेड्डी।
5. आईसीसी की भरष्टाचार रोधी इकाई ने जिम्बाब्बे के किस पूर्व कप्तान पर 3.5 साल का प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : ब्रैंडन टेलर।
6. किरण वेदी द्वारा लिखित किस पुस्तक का विमोचन किया गया है?
उत्तर : फियरलेस गवर्नेंस।
7. देश भर में 31 जनवरी को किस संस्था का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया है?
उत्तर : राष्ट्रीय महिला आयोग।
8. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के साथ किसने कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है?
उत्तर : तेरापे।
9. मिस यूएसए 2019 रह चुकी किस अमेरिकी मॉडल ने इमारत से कूदकर सुसाइड कर लिया है?
उत्तर : चेल्सी क्रिस्ट।
10. अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने किस कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपए निवेश करेगा?
उत्तर : क्लीन एनर्जी।
11. बेंगलूरु को पीछे छोड़कर किसने स्टार्टअप राजधानी होने का गौरव प्राप्त कर लिया है?
उत्तर : दिल्ली।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 1,67,059 (1192 मौतें).
Cविषय: भारतीय अर्थव्यवस्था
1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश किया गया।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 01 फरवरी 2022 को 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया गया है।
- 2022-23 का केंद्रीय बजट उनका लगातार दूसरा पेपरलेस बजट था।
- 2021-22 के बजटीय अनुमान से पूंजीगत व्यय में 35.4% की वृद्धि की गई है।
- वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की नॉमिनल जीडीपी वित्त वर्ष 2022-23 में 2021-22 के मुकाबले 11.1% बढ़ने की उम्मीद है।
- रेलवे क्षेत्र में, सरकार स्थानीय व्यवसायों और आपूर्ति श्रृंखलाओं की सहायता के लिए एक स्टेशन–एक उत्पाद अवधारणा को लोकप्रिय बनाएगी।
- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत, राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक खुला मंच लॉन्च किया जाएगा।
- गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य परामर्श के लिए राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। दो लाख आंगनबाड़ियों को सक्षम आंगनबाडी में अपग्रेड किया जाएगा।
- 2022 में 1.5 लाख डाकघरों के पूरे नेटवर्क को कोर बैंकिंग सिस्टम के तहत लाया जाएगा।
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) स्थापित करेंगे।
- राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली (एनजीडीआरएस) के तहत ‘एक राष्ट्र एक पंजीकरण सॉफ्टवेयर’ को बढ़ावा दिया जाएगा।
- विशेष आर्थिक क्षेत्र अधिनियम को एक नए कानून के साथ बदला जाएगा।
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था
2. सरकार ने बजट 2022-23 में घरेलू रक्षा उद्योग के लिए पूंजीगत खरीद बजट का 68% निर्धारित किया।
- केंद्रीय बजट 2022-23 में, सरकार ने घरेलू रक्षा उद्योग के लिए पूंजीगत खरीद बजट का 68% निर्धारित किया है।
- यह आयात को कम करेगा और सशस्त्र बलों के लिए उपकरणों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास उद्योग, स्टार्टअप और शिक्षा जगतक के लिए खोला जाएगा।
- सरकार ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत अतिरिक्त 19,500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
- यह आवंटन घरेलू विनिर्माण उद्योग को 2030 तक 280 गीगा वाट स्थापित सौर क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने की सुविधा के लिए किया गया है।
- बजट अनुमान 2021-22 में कुल व्यय 34.83 लाख करोड़ रुपये अनुमानित किया गया था। कुल व्यय का संशोधित अनुमान 37.70 लाख करोड़ रुपये है।
- पूंजीगत व्यय का संशोधित अनुमान 6.03 लाख करोड़ रुपये है।
- बजट अनुमान में 2022-23 में कुल खर्च 39.45 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
- उधार के अलावा कुल प्राप्तियां 22.84 लाख करोड़ रुपये अनुमानित हैं।
- वैकल्पिक न्यूनतम कर को साढ़े अठारह % से घटाकर पंद्रह % कर दिया गया है।
- खाद्य तेल, पहनने योग्य इलेक्ट्रॉनिक्स, नकली आभूषण, पॉलिश किया हुआ हीरा सस्ता होगा।
- विकलांग व्यक्तियों को कर राहत की घोषणा की गई है। व्यक्तिगत आयकर दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था
3. सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 6.4% `राजकोषीय घाटे का लक्ष्य रखा।
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि 2022-23 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का अनुमानत: 6.4 % रहने का अनुमान है।
- सरकार ने 2025-26 तक राजकोषीय घाटे के स्तर को 4.5% से नीचे लाने का लक्ष्य रखा है।
- चालू वर्ष में संशोधित राजकोषीय घाटा जीडीपी का अनुमानत: 6.9 % रहने का अनुमान है।
- 2022-23 के लिए सरकार का राजकोषीय घाटा 16, 61,196 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
- पूंजीगत व्यय चालू वर्ष के 5.54 लाख करोड़ रुपये से 35.4 % बढ़कर 2022-23 में 7.50 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा। यह जीडीपी का करीब 2.9 फीसदी होगा।
- सरकार का ‘प्रभावी पूंजीगत व्यय’ 10.68 लाख करोड़ रुपये रहेगा जबकि कुल खर्च 39.45 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
- 2022-23 के लिए सरकार का कर्ज 11,58,719 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
- नोट:
- सरकार के कुल राजस्व और कुल व्यय के बीच के अंतर को राजकोषीय घाटा कहा जाता है।
- पूंजीगत व्यय सरकारी खर्च का वह हिस्सा है जो स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, रेलवे लाइनों, हवाई अड्डों और बंदरगाहों जैसी पूंजीगत संपत्तियों के निर्माण में जाता है।
(Source: News on AIR)
विषय: राष्ट्रीय समाचार
4. सरकार एम्बेडेड चिप्स के साथ ई-पासपोर्ट जारी करेगी।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि सरकार 2022-23 में एम्बेडेड चिप्स और फ्यूचरिस्टिक तकनीक के साथ ई-पासपोर्ट जारी करेगी।
- ई-पासपोर्ट में एक एम्बेडेड चिप होगी जिसमें किसी व्यक्ति की सभी व्यक्तिगत जानकारी होगी। इसमें 64 किलोबाइट मेमोरी होगी।
- इसमें डिजिटल हस्ताक्षर भी होंगे जिन्हें बहुत आसानी से सत्यापित किया जा सकेगा।
- ई-पासपोर्ट 30 यात्राओं तक की जानकारी संग्रहीत करेगा। वर्तमान में, मुद्रित पुस्तिकाओं में जनता को पासपोर्ट जारी किए जाते हैं।
- यह पहली बार है जब आम नागरिकों के लिए ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।
- ई-पासपोर्ट की घोषणा पहली बार 2019 में की गई थी और सरकार अब तक 20,000 आधिकारिक और राजनयिक ई-पासपोर्ट जारी कर चुकी है।
- ई-पासपोर्ट नासिक में इंडिया सिक्योरिटी प्रेस में तैयार किए जाएंगे।