डेली करेंट अफेयर्स 2022
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं।.
25 जनवरी 2022
1. आईसीसी की ओर से वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर किसे चुना गया है?
उत्तर : स्मृति मंधाना।
2. किस देश के विद्रोही सैनिकों ने तख्तापलट करके राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे को अपने कब्जे में कर लिया है?
उत्तर : बुर्किना फासो।
3. लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का नाम क्या रखने की घोषणा की है?
उत्तर : लखनऊ सुपर जायंट्स।
4. वाशिंगटन डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल 2021 में किस भारतीय अभिनेत्री को इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ़ वर्किंग वीमेन अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : सुष्मिता सेन।
5. जापान देश के किस पूर्व प्रधानमंत्री को नेताजी पुरस्कार 2022 का अवार्ड प्रदान किया गया है?
उत्तर : शिंजो आबे।
6. असम राज्य सरकार ने किस राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “असम वैभव” प्रदान किया है?
उत्तर : रतन टाटा।
7. केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर प्रशासन ने किस गांव को दूध गांव घोषित किया है?
उत्तर : रियासी जनपद के जेरी गांव।
8. कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ने मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है उसका नाम क्या है?
उत्तर : योग्यता।
9. आज के दिन (25 जनवरी) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस।
10. आईसीसी की ओर से वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर किसे चुना गया है?
उत्तर : शाहीन शाह अफरीदी।
11. फ्रांस की पेट केयर कंपनी एग्रोबायथर्स लेबोरोटेरी ने जानवरों के प्रति अत्याचार मामले को देखते हुए किसे बेचना बंद करने की घोषणा की है?
उत्तर : गोल्ड फिश को रखने वाले छोटे बाउल।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 2,55,874 (614 मौतें).
24 जनवरी 2022
1. यूएई के गृह मंत्रालय ने आतंकी हमले को देखते हुए किस पर रोक लगाने का दिया है?
उत्तर : निजी ड्रोन एवं हल्के खेल विमानों की उड़ान पर।
2. चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता और वोटरों को शिक्षित करने की दिशा में सराहनीय काम करने के लिए ब्यूरो ऑफ आउटरीच एन्ड कम्युनिकेशन (BOC) के प्रधान महानिदेशक को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना है उनका नाम क्या है?
उत्तर : सत्येंद्र प्रकाश।
3. किस मशहूर चित्रकार का स्वास्थ्य कारणों के चलते 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : मोहम्मद सलीम।
4. पीएमएलए निर्णयन प्राधिकरण के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : 1983 बैच के सेवानिवृत आईआरएस अधिकारी विनोदानंद झा।
5. आईसीसी की ओर से किस पुरुष एवं महिला खिलाड़ी को साल का सर्वश्रेष्ठ टी-20 प्लेयर चुना गया है?
उत्तर : मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान), टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)।
6. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022 किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर : गुजरात एवं सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद शर्मा।
7. भारत के किस पूर्व फुटबॉलर एवं कोच का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : सुभाष भौमिक।
8. किस राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए वन-स्टॉप वेबसाइट ev.delhi.gov.in लॉन्च की है?
उत्तर : दिल्ली सरकार।
9. कौन दूसरी बार बारबाडोस के प्रधानमंत्री बन गए हैं?
उत्तर : मिया मॉटली।
10. आज के दिन (24 जनवरी) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं राष्टीय बालिका दिवस।
11. भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अंतिम वनडे मैच में किस टीम ने 4 रन से मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है?
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 3,06,064 (439 मौतें).
Daily Current Affairs 2022
विषय: राष्ट्रीय समाचार
1. इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए 5 वर्षीय रोडमैप और विजन दस्तावेज जारी किया गया।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए 5 वर्षीय रोडमैप और विजन दस्तावेज़ जारी किया गया है।
- रोडमैप और विज़न दस्तावेज़ का शीर्षक “2026 तक 300 बिलियन डॉलर का सतत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात” है।
- दस्तावेज़ विभिन्न उत्पादों के लिए वर्ष-वार विवरण और उत्पादन अनुमान प्रस्तुत करता है।
- ये अनुमान भारत के वर्तमान 75 बिलियन अमरीकी डालर से 300 बिलियन अमरीकी डालर के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पावरहाउस के रूप में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
- रोडमैप दो-भाग वाले विजन दस्तावेज़ का दूसरा खंड है। पहला भाग नवंबर 2021 में जारी किया गया था।
- पहले भाग का शीर्षक “भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात और जीवीसी में हिस्सेदारी में वृद्धि” था।
विषय: राज्य समाचार/उत्तर प्रदेश
2. भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी लखनऊ में खोली गई।
- भारतीय पैरा-बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच गौरव खन्ना ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी का शुभारंभ किया।
- द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता गौरव खन्ना ने 2024 पैरालिंपिक में भारत की पदक संभावनाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से अकादमी शुरू की है।
- उन्होंने 2028 और 2032 पैरालिंपिक के लिए नई प्रतिभाओं को खोजने और उनकी तालीम के लिए एजेस फेडरल ‘क्वेस्ट फॉर फियरलेस शटलर्स’ कार्यक्रम भी लॉन्च किया।
विषय: पुरस्कार और सम्मान
3. 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया।
- इस वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 के लिए 29 बच्चों का चयन किया गया है।
- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 और 2022 के विजेताओं को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।
- उन्होंने राष्ट्रीय ब्लॉकचेन परियोजना के तहत आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित एक ब्लॉकचेन संचालित तकनीक के माध्यम से विजेताओं को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए।
- पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के लिए पहली बार ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
- यह पुरस्कार नवाचार (7), सामाजिक सेवा (4), शैक्षिक (1), खेल (8), कला और संस्कृति (6) और वीरता (3) श्रेणियों में दिया गया।
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार:
- यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों के उत्कृष्ट प्रयास को सम्मानित देने के लिए दिया जाता है।
- इसमें 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।
- यह छह श्रेणियों में दिया गया है।
- यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रशासित है।
विषय: पुरस्कार और सम्मान
4. कूझंगल ने 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता।
- भारतीय फिल्म कूझंगल ने 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एशियाई फिल्म प्रतियोगिता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है।
- भारतीय अभिनेता जयसूर्या ने फिल्म ‘सनी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
- सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का पुरस्कार भारत-बांग्लादेश फिल्म मायर जोंजाल के लिए इंद्रनील रॉयचौधरी और सुगाता सिन्हा को दिया गया।
- भारतीय फिल्म ‘सेमखोर’ को विशेष दर्शक पुरस्कार मिला।
- सुजीत बिदारी को उनकी फिल्म ‘आईना झ्याल को पुतली’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।
- 9 दिनों तक चले इस फिल्म महोत्सव का समापन 23 जनवरी को हुआ। इस महोत्सव के दौरान 70 देशों की 225 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
- रेनबो फिल्म सोसाइटी द्वारा ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (डीआईएफएफ) का आयोजन किया गया।