डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

05 जून 2021

1. आज के दिन (5 जून) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व पर्यावरण दिवस।

2. रिटायर्ड जस्टिस बाल कृष्णा नारायण को किसका चेयरमैन नियुक्त किया गया है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश के ह्यूमन राइट कमीशन।

3. किस देश की सरकार ने कार्पोरेट अस्तित्व नुकसान पहुँचाने के हवाला देते हुए ट्विटर पर बेमियादी प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर : नाइजीरिया सरकार।

4. जुब्बल कोटखाई (हिमाचल प्रदेश) के विधायक एवं पूर्व मंत्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : नरेंद्र बरागटा।

5. फेसबुक ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट को कब तक के लिए सस्पेंड कर दिया है?

उत्तर : 7 जनवरी 2023.

6. नौसेना के हाइड्रोग्राफ़िक सर्वेक्षण वाले किस जहाज को 40 वर्ष की सेवा के बाद रिटायर कर दिया गया है?

उत्तर : आईएनएस संध्याक।

7. आईयूसीएन ने मछली की किस प्रजाति को लुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी से बाहर करने का फैसला किया है?

उत्तर : ब्लू-फिन महासीर प्रजाति।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,21,476 (3382 मौतें).

9. सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने सीबीआई अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान किन कपड़ों को पहनने पर रोक लगा दी है?

उत्तर : जींस एवं टीशर्ट।

10. बिहार राज्य सरकार ने मेडिकल  इंजीनियरिग कॉलेज में महिलाओं को कितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?

उत्तर : 33 प्रतिशत।

 

करेंट अफेयर्स – 5 जून, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 5 जून, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • भारत में फंसे विदेशियों की वीजा वैधता 31 अगस्त तक बढ़ाई गई
  • भारतीय नौसेना की एकमात्र परमाणु हमलावर पनडुब्बी आईएनएस चक्र लीज की समाप्ति के बाद रूस वापस जा रही है
  • हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण जहाज आईएनएस संध्याक विशाखापत्तनम में 40 साल की सेवा के बाद डीकमीशन किया गया

मौद्रिक नीति समीक्षा

  • आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा
  • रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट को क्रमश: 4% और 3.35% पर अपरिवर्तित रखा गया
  •  MSF (Marginal Standing Facility)और बैंक दर 4.25% पर अपरिवर्तित रखी गई
  • 2021-22 जीडीपी का अनुमान 10.5% के पहले के अनुमान से घटाकर 9.5% किया गया
  • 2021-22 में खुदरा महंगाई 5.1% रहने का अनुमान

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • कोविड राहत: आरबीआई ने संघर्षरत छोटी कंपनियों के लिए 50 करोड़ रुपये तक के लोन रीकास्ट की अनुमति दी
  •  रेपो रेट पर 3 साल के कार्यकाल के साथ होटलों, पर्यटन की मदद के लिए आरबीआई ने 15,000 करोड़ रुपये की तरलता खिड़की का निर्माण किया
  • 28 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 598.165 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा
  • रक्षा मंत्रालय ने 43,000 करोड़ रुपये की लागत से 6 उन्नत पनडुब्बियों के निर्माण को मंजूरी दी
  • स्वदेशी एयर डिफेन्स गन और 6,000 करोड़ रुपये के गोला-बारूद की खरीद को मंजूरी दी गयी
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए SAGE (Seniorcare Aging Growth Engine) पहल और SAGE पोर्टल लॉन्च किया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने 59 चीनी कंपनियों में अमेरिकी संस्थाओं के निवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए
  • मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ का 91 साल की उम्र में निधन; भारत द्वारा 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया
  • आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 4 जून को मनाया गया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *