डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। 

03 जून 2021

1. जस्टिस अरुण मिश्रा ने किस आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है?

उत्तर : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग।

2. 12वीं सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द होने के बाद किन राज्यों ने भी 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं?

उत्तर : उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, गुजरात, गोवा एवं राजस्थान।

3. रियल मैड्रिड फूटबाल क्लब ने जिनेदिन जिदान की जगह किसे अपना नया कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : कार्लो एंचेलोटी।

4. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जॉनसन एन्ड जॉनसन के बेबी पाउडर एवं टैल्कम पाउडर से महिलाओं को हुए कैंसर के कारण कंपनी पर कितने करोड़ रूपए का मुआवजा चुकाने को कहा है?

उत्तर : 14500 करोड़ रूपए।

5. भारत-अमेरिकी संवाद समिति के संपादक, संस्थापक एवं व्हाइट हाउस के अनुभवी पत्रकार का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : तेजिंदर सिंह।

6. आज के दिन (03 जून) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व साइकिल दिवस।

7. राज्यसभा के नियमों में परिवर्तन हेतु बनाई गयी समिति की अध्यक्षता किसे सौंपी गयी है?

उत्तर : राज्यसभा के पूर्व महासचिव वीके अग्निहोत्री।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,3४,154 (2887 मौतें).

9. भारत ने किस अभियान के लिए विश्व बैंक के साथ 200 मिलियन डॉलर के ऋण के लिए समझौता किया है?

उत्तर : राष्ट्रीय पोषण अभियान।

10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ने गश्ती जहाजों के बेड़े में तीसरा स्वदेशी जहाज शामिल किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : सजग।

02 जून 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक में छात्रों की सेहत एवं सुरक्षा के चलते किस बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है?

उत्तर : सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं।

2. सूर्या फ़ूड एन्ड एग्रो लिमिटेड कंपनी के सीएमडी एवं प्रिया गोल्ड बिस्किट के मालिक का ह्रदय गति रुकने से 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या है?

उत्तर : बीपी अग्रवाल।

3. असम राइफल्स के नए महानिदेशक के रूप में किसने अपना पदभार संभाल लिया है?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर।

4. एसबीआई रिसर्च ने वित्त वर्ष 2021-2022 में कितने प्रतिशत विकास दर का अनुमान लगाया है?

उत्तर : -7.9 प्रतिशत।

5. घरेलू सत्र २०२१-2022 के लिए मुंबई टीम के मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अमोल मजूमदार।

6. बंगाल चुनाव लड़ने के समय अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा देने वाले किस पत्रकार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुनः बचे हुए कार्यकाल के लिए राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया है?

उत्तर : स्वपन दासगुप्ता।

7. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन के किस दूसरे टीके को कोविड-19 में उपयोग को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : सिनोवैक-कोरोनावैक।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,32,788 (3207 मौतें).

9. महाराष्ट्र सरकार ने EWS कैटेगरी में किसे 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?

उत्तर : मराठा समुदाय।

10. वाइस एडमिरल रवनीत सिंह ने नौसेना स्टाफ में किसका पदभार ग्रहण कर लिया है?

उत्तर : नौसेना स्टाफ के डिप्टी चीफ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *