डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

27 दिसंबर 2021

1. रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले दक्षिण अफ्रीका के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता किस व्यक्ति का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू।

2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सरोगेसी के वाणिज्यिक दुरुपयोग को रोकने के लिए किस कानून को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम 2021.

3. ब्रम्होस मिसाइल की नयी मैनुफैक्चरिंग इकाई और डीआरडीओ के डिफेन्स टेक्नोलॉजी एन्ड टेस्ट सेंटर का शिलन्यास कहाँ किया गया है?

उत्तर : लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

4. किस भारतीय-तिब्बती व्यक्ति को अमेरिका के ओहायो प्रान्त में सिनसिनाटी शहर को मेयर चुना गया है, इस समुदाय से मेयर चुने जाने वाले वे पहले व्यक्ति बन गए हैं?

उत्तर : आफ़ताब पूरेवाल।

5. किस टीम ने तमिलनाडु को हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश।

6. किस भारतीय सिंगर का गाना “वास्ते” यूट्यूब की ग्लोबल टॉप 100 लिस्ट में शामिल हो गया है?

उत्तर : ध्वनि भानुशाली।

7. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के गुजराती संस्करण को लॉन्च किया है?

उत्तर : कू।

8. पेटीएम पेमेंट बैंक ने किसके साथ साझेदारी करने की घोषणा की है?

उत्तर : मनीग्राम।

9. शीतकालीन ओलम्पिक 2022 के लिए किसे भारतीय दल के सेफ डी मिशन के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर : हरजिंदर सिंह।

10. आरबीएल बैंक के नए सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : राजीव आहुजा।

11. दिल्ली सरकार कैबिनेट ने किस तरीके के पहले विश्वविद्यालय के स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : शिक्षक विश्वविद्यालय।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,531 (315 मौतें).

26 दिसंबर 2021

1. अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने सफलतापूर्वक किस टेलिस्कोप को लॉन्च किया है?

उत्तर : जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हिमाचल प्रदेश के मंडी में ११ हजार करोड़ रूपए की किस परियोजना का शिलान्यास करेंगे?

उत्तर : हाइड्रोपावर परियोजना।

3. सुशासन सूचकांक 2021 में किस प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : गुजरात (प्रथम), केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली पहले स्थान पर रहा है।

4. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान का ८९ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : रे इलिंगवर्थ।

5. दक्षिण अफ्रीका की सर्वोच्च न्यायिक पीठ संवैधानिक अदालत में किस भारतवंशी को नियुक्त मिली है?

उत्तर : नारंद्रन जोडी कोल्लापन।

6. डेली मेवरिक अख़बार का प्रतिष्ठित अवार्ड साउथ अफ्रीकन ऑफ द ईयर किस किस भारतीय मूल के व्यक्ति को प्रदान किया गया है?

उत्तर : इम्तियाज सुलेमान।

7. भारत सरकार ने कितने वर्ष के बच्चों को कोविड-19 टीकारकरण करने को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है?

उत्तर : 15 से 18 वर्ष तक।

८. सामाजिक न्याय 2021 का मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : डॉ. अनिल प्रकाश जोशी।

9. महाराष्ट्र सरकार ने बस यात्रा के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : चलो मोबाइल ऐप।

10. यामाहा कंपनी ने भारत के लिए किसे अपना प्रमुख नियुक्त किया है?

उत्तर : ई. चिहाना।

11. भारत को हराकर किस टीम ने अंडर-१९ एशिया कप जीत लिया है?

उत्तर : पाकिस्तान।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,987 (162 मौतें).

करेंट अफेयर्स – 27 दिसम्बर, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 27 दिसम्बर, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • सरकार ने 3 जनवरी से 15-18 समूह के लिए कोविड -19 टीकों की घोषणा; स्वास्थ्य कर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बूस्टर खुराक 10 जनवरी से दी जाएगी
  • AFSPA (सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम) को वापस लेने का निर्णय लेने के लिए पैनल गठित किया गया
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रक्षा प्रौद्योगिकी और परीक्षण केंद्र और DRDO के ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी
  • बिहार: मुजफ्फरपुर में बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत

आर्थिक करेंट अफेयर्स 

  • तेलंगाना ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन में पहला स्थान हासिल किया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी प्रचारक आर्कबिशप डेसमंड टूटू का 90 वर्ष की आयु में निधन; 1984 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
  • ग्रीस: पूर्व राष्ट्रपति कारोलोस पापौलिया का 92 वर्ष की आयु में निधन

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • क्रिकेट: हिमाचल प्रदेश ने जयपुर में तमिलनाडु को फाइनल में हराकर विजय हजारे ट्रॉफी जीती
  • इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ का 89 साल की उम्र में निधन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *