डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

24 दिसंबर 2021

1. भारतीय सेना ने आंतरिक संचार के लिए किस मैसेजिंग ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : एएसआईजीएमए।

2. यूरोपियन देश मोंटेनेग्रो में हुई स्कीइंग की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किस भारतीय खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीत लिया है?

उत्तर : आंचल ठाकुर।

3. डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर तट से हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टार्गेट का सफल परीक्षण किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : अभ्यास।

4. अमेरिका के ह्यूस्टन में बन रहे इटरनल गाँधी म्यूजियम (ईजीएमएच) को अमेरिकी रेस्क्यू प्लान के तहत किससे करीब 3.५७ करोड़ रूपए का अनुदान दिया है?

उत्तर : फोर्ट बैंड काउंटी।

5. लंका प्रीमियर लीग में किस टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : जाफना किंग्स।

6. केंद्र सरकार ने अप्रैल 2022 से 100 प्रतिशत साक्षरता के लिए एक अभियान शुरू करने की घोषणा की है, अभियान का नाम क्या है?

उत्तर : नव भारत साक्षरता अभियान।

7. केंद्र सरकार ने किस कैटेगरी में महिला कमांडो को शामिल करने की घोषणा की है?

उत्तर : जेड प्लस सुरक्षा कैटेगरी।

8. ह्युंडई मोटर इंडिया ने किस भारतीय महिला गोल्फर को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : अदिति अशोक।

9. एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष २०२०-2021 में डिजिटल लेनदेन में कौन सी बैंक को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : बैंक ऑफ़ बड़ौदा।

10. आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने किस पूर्व खिलाड़ी को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : ब्रायन लारा।

11. कर्नाटक की किस महिला पर्यावरण कार्यकर्ता को संयुक्त राष्ट्र महिला पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : दिव्या हेगड़े।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,650(374 मौतें).

23 दिसंबर 2021

1. डीआरडीओ द्वारा विकसित किस मिसाइल का ओडिशा में सफल परीक्षण किया गया है जो अपनी दिशा हवा में बदल सकेगी?

उत्तर : प्रलय।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के काशी दौरे पर 21 सौ करोड़ रूपए की कितनी परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे?

उत्तर : 27 परियोजनाओं (मुख्य परियोजना अमूल प्लांट की आधारशिला)।

3. कांग्रेस के किस वरिष्ठ नेता व विधायक का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : पीटी थॉमस।

4. उत्तराखंड राज्य के कार्यवाहक न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : न्यायधीश संजय कुमार मिश्रा।

5. हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका एवं चीन के बाद यूनिकॉर्न कंपनियों के मामले में कौन सा देश तीसरे स्थान पर पहुँच गया है?

उत्तर : भारत।

6. प्रतिष्ठित जूनियर अमेरिकी ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट (अंडर-१५) किस भारतीय खिलाड़ी ने जीत लिया है?

उत्तर : अनाहत सिंह।

7. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किसको राज्य उत्सव का दर्जा प्रदान किया है?

उत्तर : जगन्नाथ रथ यात्रा।

8. भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा किस आईआईटी संस्थान को इनोवेटिव संस्थानों में प्रथम स्थान दिया है?

उत्तर : आईआईटी रुड़की।

9. ब्रम्होस एयरोस्पेस के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अतुल दिनकर।

10. किस एयरपोर्ट को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : हैदराबाद हवाई अड्डा।

11. आज के दिन (23 दिसंबर) को देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय किसान दिवस।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,495 (434 मौतें).

22 दिसंबर 2021

1. विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अनुसार डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन में कौन देश शीर्ष तीन स्थानों पर रहे हैं?

उत्तर : रूस (पहले), इटली (दूसरे), भारत (तीसरे)।

2. ताशकंद में सीनियर स्तर पर राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में किस भारतीय वेटलिफ्टर ने स्वर्ण पदक जीत लिया है?

उत्तर : पूर्णिमा।

3. किस बांग्ला कवि एवं लेखक का निधन हो गया है?

उत्तर : सरत कुमार मुखर्जी।

4. आरबीआई ने किस निजी क्षेत्र की बैंक को एक एजेंसी बैंक का दर्जा दे दिया है?

उत्तर : सीएसबी बैंक।

5. भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला किस देश के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं?

उत्तर : म्यांमार।

6. अमेरिका ने तिब्बती मुद्दों के लिए किस भारतवंशी को अमेरिकी संयोजक नियुक्त किया है?

उत्तर : उजरा जेया।

7. थलसेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने भारत में विकसित किये गए अगली पीढ़ी के बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहनों के पहले बैच को सेना में शामिल किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : एईआरवी।

8. आज के दिन (22 दिसंबर) को देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : नेशनल मैथ डे।

9. इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले किस विभाग को गोल्डन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया है?

उत्तर : भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड।

10. किस राज्य में तीन नए जिले बनाने की घोषणा की गयी है?

उत्तर : नागालैंड।

11. देश के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज अडवाणी ने किस ख़िताब को 11वीं बार जीत लिया है?

उत्तर : राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,317 (318 मौतें).

21 दिसंबर 2021

1. ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु को किसका सदस्य नियुक्त किया गया है?

उत्तर : बैटमिंटन विश्व महासंघ के एथलीट कमीशन का सदस्य।

2. चीन में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : प्रदीप कुमार रावत।

3. किस पूर्व सांसद, राजनयिक, पत्रकार एवं लेखक का निधन हो गया है?

उत्तर : डॉ. गौरीशंकर राजहंस।

4. गेब्रियल बोरिस किस देश के सबसे कम उम्र (35) में राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं?

उत्तर : चिली।

5. कौन सा राज्य 100 प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया है?

उत्तर : अंडमान निकोबार।

6. ऑटोमोबाइल कंपनी ह्युंडई ने भारत के लिए किसे प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है?

उत्तर : अनसू किम।

7. यूनेस्को ने हैती देश के किस सूप को विश्व सांस्कृतिक धरोहर में शामिल करने की घोषणा की है?

उत्तर : जौमो सूप।

8. कौन सा क्रिकेट खिलाड़ी अपने टेस्ट करियर में 100 बार नॉटआउट रहने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बन गया है?

उत्तर : जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)।

9. किस जापानी एक्ट्रेस का महज 35 वर्ष की उम्र में 22वीं मंजिल से गिरकर निधन हो गया है?

उत्तर : सयाका कांडा।

10. लोकसभा में कौन सा नया विधेयक पास कर दिया गया है?

उत्तर : मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने का।

11. बीबीसी ने वर्ष 2021 के लिए किसे सर्वश्रेष्ठ खेल हस्ती चुना है?

उत्तर : यूएस ओपन चैम्पियन एम्मा रादुकानू।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 5,326 (453 मौतें).

20 दिसंबर 2021

1. आज के दिन (20 दिसंबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय मानवता एकता दिवस।

2. विश्व बैटमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष एकल में पहली बार किसने रजत पदक जीत लिया है?

उत्तर : किदांबी श्रीकांत।

3. अखिल भारतीय जाट महासभा का नया राष्ट्रीय सचिव किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : रविंद्र बालियान।

4. हाल ही में एलआईसी ने नॉन लिंक्ड, गैर भागीदारी, व्यक्तिगत बचत जीवन के लिए किस किस प्लान का शुभारम्भ किया है?

उत्तर : धन रेखा।

5. दुनिया की सबसे लम्बी बांसुरी (16 फुट 6 इंच) बनाने का रिकॉर्ड किस शहर ने अपने नाम किया है?

उत्तर : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।

6. इंग्लैंड के कौन से बॉलर ने फास्ट बॉलर के तौर पर 6000 टेस्ट ओवर फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है?

उत्तर : जेम्स एंडरसन।

7. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसे राज्य का ब्रांड एम्बेस्डर बनाने की घोषणा की है?

उत्तर : ऋषभ पंत।

8. पाकिस्तान के स्वात जिले के बारीकोट तहसील के बाजीरा शहर में खुदाई के दौरान कितने वर्ष पुराने बौद्ध काल का मंदिर मिला है?

उत्तर : 2300 वर्ष पुराना।

९. वाशिंगटन (अमेरिका) के रिपब्लिकन पार्टी के किस सांसद का 52 वर्ष की उम्र में कोरोना के चलते निधन हो गया है?

उत्तर : डग एरिक्सन।

10. जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद पवन वर्मा को किस पार्टी ने अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : तृणमूल कांग्रेस।

11. भारत की जूनियर चयन समिति ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए किसे टीम का कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : यश धुल।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,563 (132 मौतें).

18 दिसंबर 2021

1. चीन में अमेरिका के अगले राजदूत कौन होंगे?

उत्तर : निकोलस बर्न्स।

2. भारत की १२ साल की हंसिनी मथान राजन ने सीरिया की ओलम्पियन हेंड जाजा को हराकर कौन सा खिताब अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : आईटीटीएफ होप्स एन्ड चैलेंज टेबल टेनिस टूर्नामेंट।

३. ट्रूकॉलर की ओर से जारी ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक स्पैम कॉल से प्रभावित दुनिया के शीर्ष 20 देशों में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : चौथा।

4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1971 युद्ध में पाकिस्तानी सेना द्वारा बांग्लादेश में ध्वस्त किये गए किस मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन किया है?

उत्तर : श्री रमणा काली मंदिर (बांग्लादेश)।

5. वर्ष 2020 के लिए प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था “माध्यम” की ओर से किसे प्रतिष्ठित अट्टहास शिखर सम्मान प्रदान किया गया है?

उत्तर : व्यंगकार प्रेम जनमेजय व युवा सम्मान व्यंगकार अनुज खरे।

6. किसान नेता गुरनाम चढूनी ने अपनी नयी पार्टी बनाने की घोषणा की है, पार्टी का नाम क्या है?

उत्तर : संयुक्त संघर्ष पार्टी।

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर दौरे पर किस 594 किमी एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे?

उत्तर : गंगा एक्सप्रेसवे।

8. जामिया मिल्लिया इस्लामिया के किन दो प्रोफेसर्स को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : डॉ. अब्दुल नसीब एवं डॉ. खालिद जावेद।

9. न्यूज़ पेपर एवं पत्रिकाओं की शीर्ष संस्था इंडियन न्यूज़ पेपर सोसाइटी आईएनएस का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : मोहित जैन।

10. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न और फ्यूचर कूपन्स के समझौते को स्थगित कर अमेज़न पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : 202 करोड़ रूपए।

11. जिम्बाब्बे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लॉवर को किस आईपीएल टीम ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : लखनऊ।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,145 (289 मौतें).

17 दिसंबर 2021

१. भूटान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : सर्वोच्च नागरिक।

2. इंग्लैंड का कौन सा खिलाड़ी 150 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के 10वें खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : स्टुअर्ड ब्रॉड।

3. कोविड के दौरान अभूतपूर्व पहल और राहत कार्यों के लिए किस इंस्टीट्यूट को टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) अवार्ड एशिया 2021 प्रदान किया गया है?

उत्तर : कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी डीम्ड टु बी यूनिवर्सिटी।

4. विदेशमंत्री एस जयशंकर कल किस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे?

उत्तर : तीसरे भारत-मध्य एशिया संवाद।

5. मेट्रोमैन के नाम से पहचाने जाने वाले किस शख्स ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : ई-श्रीधरन।

6. फ्रांस की रक्षामंत्री आज भारत के दौरे पर पहुंचेगी और गृह मंत्री एवं प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी, उनका नाम क्या है?

उत्तर : फ्लोरेंस पार्ली।

7. 17 प्रतियोगियों के कोरोना पॉजिटिव होने पर किस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है?

उत्तर : मिस वर्ल्ड 2021 का ग्रैंड फिनाले।

8. भारत की शूटर अवनि लेखरा को पैरालम्पिक अवार्ड 2021 में किस खिताब से नवाजा गया है?

उत्तर : बेस्ट फीमेल डेब्यू।

9. राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में किसने 8 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है?

उत्तर : पूर्णिमा पांडे।

10. इसरो ने चार देशों के सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए कितने करोड़ रूपए के 6 समझौते किये हैं?

उत्तर : 1140 करोड़ रूपए।

11. पंजाब के नए डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,447 (391 मौतें).

16 दिसंबर 2021

1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विवाह के लिए महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर कितने वर्ष रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : २१ वर्ष।

2. बार्सिलोना के किस स्ट्राइकर खिलाड़ी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते फुटबॉल से सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्त्तर : सर्जियो एगुएरो।

3. पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा को किसने सांस्कृतिक विरासत का दर्जा प्रदान किया है?

उत्तर : यूनेस्को।

4. थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को किसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सीएससी।

5. कौन सा एयरपोर्ट जल्द ही देश का 4 रनवे वाला पहला एयरपोर्ट बन जायेगा?

उत्तर : इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट।

6. बाजार नियामक सेबी ने नियमों के उल्लंघन पर किस कंपनी पर 72 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : विन्सम टेक्सटाइल।

7. नेपाली कांग्रेस पार्टी ने किसे पार्टी का अध्यक्ष चुना है?

उत्तर : शेर बहादुर देउबा।

8. म्यांमार की नेशनल यूनिटी गवर्मेंट ने किस क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : टेदर।

9. YouGov के एक सर्वे के अनुसार विश्व के 20 सबसे प्रशंसनीय व्यक्तियों में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : बराक ओबामा।

10. देश भर में आज के दिन (16 दिसंबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विजय दिवस (50वीं वर्षगांठ).

11. फॉर्मूला वन रेसर लुईस हैमिलटन को प्रिंस चार्ल्स ने किस सम्मान से सम्मानित किया है?

उत्तर : नाइटहुड।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,974 (343 मौतें).

15 दिसंबर 2021

1. अमेरिका की किस जिम्नास्ट को टाइम पत्रिका ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है?

उत्तर : सिमोन वाइल्स।

2. फ्रांस की दिग्गज कंपनी शनैल ने भारतीय मूल की किस महिला को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है?

उत्तर : लीना नायर।

3. भारत के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की आज (15 दिसंबर) कौन सी वीं जयंती मनाई जा रही है?

उत्तर : 71वीं।

4. कोटक महिंद्रा बैंक ने किस महिला को अपना नया स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है?

उत्तर : आशु सुयश।

5. ग्लोबल हेल्थ सेक्योरिटी इंडेक्स 2021 में कौन से देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : यूएसए (भारत 66वां).

6. भारत सरकार विद्युत मंत्रालय की ओर से किसे नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम।

7. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किसे अपना नया सीईओ नियुक्त किया है?

उत्तर : फैज़ल हसनैन।

8. हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने सामान्य श्रेणी के लिए आयोग गठन करने की घोषणा की है, आयोग को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : सामान्य वर्ग आयोग।

9. भारतीय खेल पत्रकार महासंघ ने प्रतिष्ठित एसजेएफआई पुरस्कार किसे देने की घोषणा की है?

उत्तर : सुनील गावस्कर।

10. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने के अनुमान लगाया है?

उत्तर : 9.7 प्रतिशत।

11. दिल्ली का कनॉट प्लेस दुनिया के सबसे महंगे ऑफिस मार्केट में किस स्थान पर पहुँच गया है?

उत्तर : 17वें।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,984 (247 मौतें).

14 दिसंबर 2021

1. टाइम मैगजीन ने किसे “टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2021” अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : एलन मस्क।

2. डीआरडीओ ने पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ओडिशा के बालासोर तट पर लम्बी दूरी की किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : सुपर सोनिक मिसाइल टारपीडो (स्मार्ट)।

3. दिल्ली सरकार ने एक मिस्ड कॉल के जरिये निःशुल्क योग सिखाने की योजना शुरू की है उसका नाम क्या है?

उत्तर : दिल्ली की योगशाला।

4. वाराणसी डाक विभाग ने अब देश -विदेश में भेजे जाने वाले डाक पत्रों पर सामान्य की जगह किस मंदिर की फोटो वाली मुहर लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : काशी विश्वनाथ मंदिर।

5. उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और 8 बार के विधायक का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : हरबंस कपूर।

6. आईसीसी की ओर से नवंबर 2021 माह का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द मंथ) चुना गया है?

उत्तर : डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)।

7. राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक किसने (81 किलो भारवर्ग) जीत लिया है?

उत्तर : अजय सिंह।

8. किस भारतीय गणितज्ञ को डीएसटी आईसीटीपी आईएमयू रामानुजन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : नीना गुप्ता।

9. सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अरविन्द कुमार।

10. किस देश ने वर्ष 2027 तक अपने देश को पूर्ण रूप से धूम्रपान मुक्त देश बनाने की घोषणा की है?

उत्तर : न्यूजीलैंड।

11. आज के दिन (14 दिसंबर) को किस दिन के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 5,784 (252 मौतें).

13 दिसंबर 2021

1. मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब किस भारतीय ने जीत लिया है?

उत्तर : हरनाज कौर संधू।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर किसका लोकार्पण करेंगे?

उत्तर : श्री काशी विश्वनाथ धाम।

3. गुजरात की किस विधायक का 44 वर्ष की उम्र में डेंगू के कारण निधन हो गया है?

उत्तर : आशा पटेल।

4. अबुधाबी ग्रां प्री एफ वन रेस में किसने लुईस हैमिल्टन को पछाड़कर खिताब जीत लिया है?

उत्तर : मैक्स वर्स्टापेन।

5. उत्तराखंड राज्य सरकार ने दूध का उत्पादन करने वालों के लिए किस योजना को शुरू किया है?

उत्तर : दूध मूल्य प्रोत्साहन योजना।

6. आईएमडी वर्ल्ड कॉम्पिटेटिव सेंटर की ओर से जारी एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक “वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग रिपोर्ट” में किस देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : स्विट्जरलैंड।

7. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष का (यूनिसेफ) का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : कैथरीन रसेल।

8. किस देश की सरकार ने दुनिया की पहली 100% कागज रहित सरकार होने की घोषणा की है?

उत्तर : यूएई।

9. शिक्षा क्षेत्र की कंपनी बायजूस ने किसे अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा।

10. डीआरडीओ ने इंडियन एयरफोर्स के साथ मिलकर किस स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : स्टैंड ऑफ एंटी टैंक मिसाइल।

11. सीनियर रोइंग (नौकायन) खिलाड़ी अरविन्द सिंह ने एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप की लाइटवेट पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में कौन पदक अपने नाम किया है?

उत्तर : स्वर्ण पदक।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,350 (202 मौतें).

11 दिसंबर 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस नहर परियोजना का लोकार्पण करेंगे?

उत्तर : सरयू नहर परियोजना।

2. अगले साल के अंत तक निजी स्पेस कंपनी स्काईरुट एयरोस्पेस भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च करेगा, रॉकेट का नाम क्या है?

उत्तर : Vikram-1.

3. नार्वे के किस शतरंज मास्टर ने पांचवी बार विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीत ली है?

उत्तर : मैग्नस कार्लसन।

4. किस प्रसिद्ध भारतीय वास्तुकार ने ब्रिटेन का प्रतिष्ठित शाही पदक “रॉयल गोल्ड मैडल 2022” जीत लिया है?

उत्तर : बालकृष्ण दोशी।

5. किस संस्था ने भारत की अगुवाई वाले विश्व सौर गठजोड़ को पर्यवेक्षक का दर्जा प्रदान किया है?

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए)।

6. फ़ोर्ब्स की ओर से जारी दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : मैकेंजी स्कॉट।

7. राष्ट्रीय महिला आयोग ने किस अभियान को लॉन्च किया है?

उत्तर : शी इज ए चेंजमेकर।

8. मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने किन दो जिलों में कमिश्नरी प्रणाली को लागू करने की घोषणा की है?

उत्तर : भोपाल एवं इंदौर।

9. नीली बेंदापुडी किस यूनिवर्सिटी की पहली महिला अध्यक्ष बन गयी हैं?

उत्तर : पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी।

10. किस राज्य सरकार की ओर से री-हब प्रोजेक्ट की शुरुआत की गयी है?

उत्तर : असम।

11. ऑस्ट्रेलिया के किस ऑफ स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर के 400 विकेट पूरे कर लिए हैं?

उत्तर : नाथन लियोन।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,992 (393 मौतें).

10 दिसंबर 2021

1. आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को किसका दर्जा प्रदान किया है?

उत्तर : अनुसूचित बैंक का दर्जा।

2. चीन के रियल एस्टेट क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी डिफॉल्टर घोषित हो गयी है, कंपनी का नाम क्या है?

उत्तर : एवरग्रांड।

3. ऑनलाइन बाजार में एकाधिकार कायम करने के कारण इटली ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : 9827 करोड़ रूपए।

4. एशिया पॉवर इंडेक्स 2021 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : चौथा।

5. आईआईटी कानपुर के साइंटिस्ट रोपेश गोयल को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : यंग जियोस्पेशल साइंटिस्ट पुरस्कार २०२१।

6. यूपी सरकार ने राज्य में कौन से नयी विकास योजना को लागू करने की घोषणा की है?

उत्तर : आत्मनिर्भर कृषक एकीकृत विकास योजना।

7. शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : संगम ऐप।

8. तमिलनाडु राज्य का 16वां पक्षी अभ्यारण्य घोषित किया है?

उत्तर : काजुवेली वेटलैंड।

9. भारतीय हॉकी टीम के किस सदस्य को उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : ललित कुमार उपाध्याय।

10. ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में मणिपुर की किस वेटलिफ्टर ने क्लीन एन्ड जर्क में स्वर्ण पदक जीत लिया है?

उत्तर : बिंदिया रानी।

11. केंद्र सरकार ने नियमित वाणिज्यिक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को कब तक के लिए रद्द कर दिया है?

उत्तर : 31 जनवरी 2022.

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,503 (624 मौतें).

09 दिसंबर 2021

1. तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना के हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारण चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : जनरल बिपिन रावत।

2. बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने विराट कोहली की जगह किसे वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : रोहित शर्मा।

3. दूरसंचार विभाग (डॉट) ने सभी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से एक व्यक्ति को अधिकतम कितने सिम से अधिक जारी न जारी करने का आदेश दिया है?

उत्तर : 9 सिम (जम्मू कश्मीर, असम एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लिए – 6 सिम)।

4. डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर से किसका सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रम्होस के वायुसेना संस्करण।

5. उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती किस देश के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं जहाँ वे शानदार रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएंगे?

उत्तर : कतर।

6. राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में किसने 49 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीत लिया है?

उत्तर : झिली डालाबेहड़ा।

7. एक कैलेंडर वर्ष में कौन सा खिलाड़ी 6 बार शून्य रन पर आउट होने वाला पहला खिलाड़ी बन गया है?

उत्तर : जो बर्न्स।

8. जर्मनी की संसद ने एंजेला मर्केल की जगह किसे देश का चांसलर नियुक्त किया है?

उत्तर : ओलाफ शुल्ज।

9. अमेरिका के बाद किस देश ने चीन के बीजिंग में आयोजित होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक का राजनयिक वहिष्कार करने की घोषणा की है?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया एवं कनाडा।

10. कौन गाम्बिया देश के दूसरी बार राष्ट्रपति बन गए हैं?

उत्तर : अडामा बैरो।

11. देश की पहली मनोचिकित्सक का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : शारदा मेनन।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 9,419 (159 मौतें).

08 दिसंबर 2021

1. अंतर्राष्ट्रीय संस्था आईडीईए के सलाहकारों के बोर्ड में किसे शामिल किया गया है?

उत्तर : सीईसी सुनील अरोड़ा।

2. पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किस प्रसिद्ध व्यक्ति का 104 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : नंद किशोर पृष्टी।

3. गोवा कांग्रेस के विधायक रवि नाइक ने अपने पद से इस्तीफा देकर किस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है?

उत्तर : भारतीय जनता पार्टी।

4. वर्ष 2022 एवं वर्ष 2021 का प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : असमिया साहित्यकार नीलमणि फूकन (2022), कोंकणी के साहित्यकार दामोदर माैउजो (2021)।

5. किस भारतीय मूल के डॉक्टर को नासा ने अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना है?

उत्तर : अमेरिकी एयरफोर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर अनिल मेनन।

6. दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोध के प्रतीक रहे भारतीय मूल के किस व्यक्ति का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम।

7. महिला टेनिस एसोशिएसन ने किस खिलाड़ी को साल की सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी का अवार्ड प्रदान किया है?

उत्तर : एमा रादुकानू।

8. मिस ट्रांस ग्लोबल यूनिवर्स 2021 का खिताब किस जीतने वाली पहली भारतीय बन गयीं हैं?

उत्तर : श्रुति सितारा।

9. फिक्की के अगले अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : संजीव मेहता।

10. कैम्ब्रिज डिक्सनरी ने वर्ष 2021 के लिए अपना वर्ड ऑफ द ईयर चुना है?

उत्तर : Perseverance.

11. न्यूज एजेंसी रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020 में ब्राजील को पीछे छोड़कर अरब देशों को फूड एक्सपोर्ट मामले में प्रथम स्थान पर पहुँच गया है?

उत्तर : भारत।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,439 (195 मौतें).

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *