डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
07 जुलाई 2021
1. किस दिग्गज अभिनेता का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : दिलीप कुमार।
2. केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को किस राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
उत्तर : कर्नाटक।
3. किस राज्य सरकार ने राज्य में कांवड़ यात्रा पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है?
उत्तर : उत्तराखंड सरकार।
4. दिल्ली सरकार ने दिल्ली महिला आयोग के उत्कृष्ट काम को लेकर आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल एवं उनकी टीम का कार्यकाल कितने वर्ष और बढ़ा दिया है?
उत्तर : तीन वर्ष।
5. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने किस नयी योजना की शुरुआत की है?
उत्तर : जीवन सरल पेंशन योजना।
6. किस राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 7 जनपदों में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है?
उत्तर : असम।
7. आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में कौन सी भारतीय बल्लेबाज रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुँच गयी हैं?
उत्तर : मिताली राज।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 43,733 (930 मौतें).
9. भारतीय-अमेरिकी नेहा पारिख को गूगल ने किस सहायक नेविगेशन कंपनी का नया सीईओ बनाया है?
उत्तर : वेज।
10. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 टीम का नया कप्तान किसे नियुक्त किया है?
उत्तर : राशिद खान।
करेंट अफेयर्स – 7 जुलाई, 2021 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 7 जुलाई, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
नए राज्यपालों की नियुक्ति
- पी.एस. श्रीधरन पिल्लई: गोवा
- सत्यदेव नारायण आर्य : त्रिपुरा
- रमेश बैस : झारखण्ड
- बंडारू दत्तात्रेय: हरियाणा
- थावरचंद गहलोत: कर्नाटक
- बाबू कंभमपति दिवस: मिजोरम
- मंगूभाई छगनभाई पटेल: मध्य प्रदेश
- राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर : हिमाचल प्रदेश
भारत में नए राजनयिक
- मारियाना पाचेको मोंटेस: कोलंबिया की राजदूत
- अल्बर्टो एंटोनियो गुआनी अमरिला: उरुग्वे के राजदूत
- जेसन कीट्स मैथ्यू हॉल: जमैका के उच्चायुक्त
- योरी बाबाखानियन: अर्मेनिया
दिलीप कुमार
- दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में मुंबई में निधन
- उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 8 बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था
- 1994 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीता
- पद्म भूषण (1991)
- पद्म विभूषण (2015)
- पाकिस्तान का निशान-ए-इम्तिआज़ (1998)
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- भारतीय वायुसेना सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनाती के लिए 10 ड्रोन रोधी प्रणालियों की खरीद करेगी
- दिल्ली सरकार ने COVID-19 पीड़ितों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘मुख्यमंत्री COVID-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना’ शुरू की
- भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने यूके के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल सर कार्टर से मुलाकात की
- ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक वर्चुअली भारत द्वारा आयोजित की गयी
आर्थिक करेंट अफेयर्स
- सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए केंद्र ने बनाया नया सहकारिता मंत्रालय
- केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा जलीय कृषि किसानों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम मोबाइल एप्प ‘मत्स्य सेतु’ लॉन्च किया गया
- CII ने 6-8 जुलाई को वर्चुअली इंडो पैसिफिक बिजनेस समिट का आयोजन किया
- कश्मीर से मिश्री किस्म की चेरी का पहला वाणिज्यिक शिपमेंट दुबई को निर्यात किया गया
- MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) मंत्री नितिन गडकरी KVIC (खादी और ग्रामोद्योग आयोग) द्वारा गाय के गोबर से बने खादी प्राकृत पेंट के “ब्रांड एंबेसडर” बने
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- इथियोपिया ने मिस्र और सूडान के विरोध की अनदेखी करते हुए नील नदी पर विवादित ‘ग्रैंड इथियोपियन रेनेसां डैम’ को फिर से भरना शुरू किया
- ‘सुपरमैन’, ‘लीथल वेपन’ के निर्देशक रिचर्ड डोनर का 91 साल की उम्र में निधन