डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

02 दिसंबर 2021

1. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का सबसे महंगा शहर कौन सा है?

उत्तर : तेल अविव (इजराइल)- प्रथम, पेरिस एवं सिंगापुर (संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर)।

2. दुनिया की किस पूर्व नम्बर 1 ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी ने 30 वर्ष की उम्र में सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : जोहाना कोंटा।

3. फॉर्च्यून इंडिया ने भारत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है, इस लिस्ट में प्रथम तीन स्थानों पर किसे जगह दी गयी है?

उत्तर : निर्मला सीतारमण (प्रथम), नीता अंबानी (दूसरे), सौम्या स्वामीनाथन (तीसरे)।

4. वर्ल्ड एथलेटिक्स ने खेल को भारत में बढ़ावा देने के लिए किसे वूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : लॉन्ग जम्पर अंजू बॉबी जार्ज।

5. पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किस तेलगू गायक का निधन हो गया है?

उत्तर : श्रेवेनेला सीताराम शास्त्री।

6. प्रसार भारती के अध्यक्ष द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू द्वारा किया गया है, पुस्तक का नाम क्या है?

उत्तर : डेमोक्रेसी, पॉलिटिक्स एंड गवर्नेंस।

7. भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किस पुरस्कार से सम्मानित किया है?

उत्तर : राज्योत्सव पुरस्कार।

8. राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के 34वें कमांडेंट के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार मागो।

9. किस राज्य सरकार ने राज्य के कुछ जिलों में प्रायोगिक रूप से स्ट्रीट परियोजना शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर : केरल।

10. आज के दिन (02 दिसंबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे।

11. पंजाब किंग्स टीम के असिस्टेंट कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे)

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 9,765 (477 मौतें).

01 दिसंबर 2021

1. गूगल प्ले ने भारत में बेस्ट ऐप और बेस्ट गेम ऐप के रूप में किसे चुना है?

उत्तर : Bitclass (बेस्ट ऐप), Battleground Mobile India (बेस्ट गेम)।

2. हरियाणा के 35वें मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : आईएएस संजीव कौशल।

3. वेस्टर्न नेवल के कमांडिंग इन चीफ के पद पर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह।

4. किस मशहूर फुटबॉलर ने रिकॉर्ड सातवीं बार सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का “वैलन डि ओर” अवार्ड जीत लिया है?

उत्तर : लियोनल मेसी (अर्जेंटीना)।

5. महिला वर्ग में किस फुटबॉलर ने सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का “वैलन डि ओर” अवार्ड जीत लिया है?

उत्तर : अलेक्सिया पुतेलास।

6. कैरिबिआई देश बारबाडोस ने 400 साल बाद अंग्रेजों से पूर्ण रूप से स्वतंत्र होने पर किसको अपना पहला राष्ट्रपति बनाया है?

उत्तर : सान्द्रा मसोन।

7. आज के दिन (01 दिसंबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व एड्स दिवस।

8. नागालैंड पुलिस ने लोगों की तत्काल मदद के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : कॉल योर कॉप।

9. अरुणांचल प्रदेश सरकार ने किस फिल्म अभिनेता को राज्य का नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : संजय दत्त।

10. किस राज्य ने ओमिक्रॉन कोरोना वायरस के चलते विदेशी नागरिकों की राज्य में एंट्री पर बैन लगा दिया है?

उत्तर : सिक्किम।

11. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच ने 31 दिसंबर को अपना करार ख़त्म होने के बाद कोचिंग पद छोड़ने की घोषणा की है उनका नाम क्या है?

उत्तर : लांस क्लूजनर (दक्षिण अफ्रीका)।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,954 (267 मौतें).

करेंट अफेयर्स – 2 दिसम्बर, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 2 दिसम्बर, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • लोकसभा ने सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) विधेयक, 2020 पारित किया
  • दिनयार पटेल ने अपनी पुस्तक “नौरोजी: पायनियर ऑफ इंडियन नेशनलिज्म” के लिए कमलादेवी चट्टोपाध्याय  NIF पुस्तक पुरस्कार 2021 जीता
  • अरुणाचल प्रदेश सरकार ने अभिनेता संजय दत्त को 50वें वर्ष समारोह के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया
  • नागालैंड: राज्य के स्थापना दिवस पर 1 दिसंबर को हॉर्नबिल महोत्सव शुरू हुआ
  • मंगोलिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से भेंट की

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • एडीबी राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के लिए 250 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण प्रदान करेगा
  • DGCA ने 15 दिसंबर से निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की बहाली स्थगित की
  • संबित पात्रा बने भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने COVAX के माध्यम से पहला नोवावैक्स वैक्सीन बैच वितरित किया
  • व्हाट्सएप ने अक्टूबर में भारत में 20 लाख अकाउंट बैन किये

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • दक्षिण चीन में भारतीय पेशेवरों का फोरम (FIPSC) भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा गुआंगज़ौ में आयोजित किया गया
  • इंडिया फाउंडेशन ने 4-5 दिसंबर को अबू धाबी में पांचवें हिंद महासागर सम्मेलन का आयोजन किया
  • रूस में भारतीय राजदूत पवन कपूर ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिया परिचय पत्र
  • हर्षवर्धन श्रृंगला ने अफगानिस्तान के लिए यूरोपीय संघ के विशेष दूत से मुलाकात की
  • पेरिस स्थित OECD (आर्थिक सहयोग और विकास संगठन) ने 2021 के लिए वैश्विक विकास पूर्वानुमान को 5.7% से घटाकर 5.6% कर दिया
  • बारबाडोस सरकार द्वारा अमेरिकी गायिका रिहाना को राष्ट्रीय नायक घोषित किया गया
  • होंडुरास: शियोमारा कास्त्रो चुनी गईं पहली महिला राष्ट्रपति
  • जर्मनी: म्यूनिख में रेलवे निर्माण स्थल के पास द्वितीय विश्व युद्ध-द्वितीय बम विस्फोट के रूप में 4 घायल
  • अजरबैजान: प्रशिक्षण के दौरान सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 14 लोगों की मौत
  • 1 दिसंबर को मनाया गया विश्व एड्स दिवस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *