डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

30 नवंबर 2021

1. किस भारतीय को ट्विटर ने अपना नया सीईओ नियुक्त किया है?

उत्तर : पराग अग्रवाल।

2. कौन सा देश क्वीन एलिजाबेथ II के शासन के समाप्त होने के बाद पूरी तरह से गणतंत्र देश बन गया है, इस तरह यह देश ब्रिटेन से अलग होकर 55वां गणतंत्र देश बन गया है?

उत्तर : बारबाडोस।

3. कौन से स्पिनर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले एवं कपिल देव के बाद तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं?

उत्तर : आर अश्विन (419 विकेट)।

4. कर्ज और ब्याज के भुगतान में नाकाम रही अनिल अम्बानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल का संचालन किसने अपने हाथों में ले लिया है?

उत्तर : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI).

5. आम आदमी पार्टी के किस नेता को स्टाइलिश पॉलिटीशियन ऑफ द ईयर का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : राघव चड्डा।

6. कौन से कंपनी देश की 41वीं यूनिकॉर्न बन गयी है?

उत्तर : फिनटेक स्टार्टअप स्लाइस।

7. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 44वां प्रधान किसे चुना गया है?

उत्तर : एडवोकेट एचएस धामी।

8. मरियम वेबस्टर डिक्सनरी ने किस शब्द को वर्ड ऑफ़ द ईयर 2021 चुना है?

उत्तर : वैक्सीन।

9. भारतीय पर्वतारोहण फॉउंडेशन की पहली महिला अध्यक्ष कौन बन गयीं हैं?

उत्तर : पर्वतारोही हर्षवंती बिष्ट।

10. चेक गणराज्य देश के नए प्रधानमंत्री कौन बन गए हैं?

उत्तर : पेत्र फियाला।

11. सूडान देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर : अब्दुल्ला हमदोक।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,990 (190 मौतें).

करेंट अफेयर्स – 30 नवम्बर, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 30 नवम्बर, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • संसद ने कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 पारित किया
  • राज्यसभा: 12 विपक्षी सांसद हिंसक व्यवहार के लिए शेष शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित
  • भारत (सीमा सुरक्षा बल) और बांग्लादेश (बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) के सीमा रक्षक बलों की द्विवार्षिक बैठक 27-29 नवंबर को शिलांग में आयोजित की गई
  • इंडिया यंग वाटर प्रोफेशनल प्रोग्राम (IYWPP) का पहला संस्करण लॉन्च किया गया
  • नागालैंड पुलिस ने नागरिकों के लिए ‘कॉल योर कॉप’ मोबाइल एप्प लॉन्च किया

आर्थिक करेंट अफेयर्स 

  • केंद्र ने नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड को सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के 100% विनिवेश को मंजूरी दी
  • विवेक जौहरी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अध्यक्ष नियुक्त किये गये
  • सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए चेहरा पहचान तकनीक शुरू की
  • 2013-14 से 2017-18 के बीच प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य व्यय ₹ 2,336 से घटकर ₹ 2,097 हो गया।
  • India1 Payments ने 10,000 व्हाइट-लेबल एटीएम स्थापित किए

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र बारबाडोस दुनिया का सबसे नया गणराज्य बना
  • मैग्डेलेना एंडरसन को फिर से स्वीडन की प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया
  • फैशन डिजाइनर वर्जिल अबलोह का 41 साल की उम्र में शिकागो (अमेरिका) में निधन
  • मरियम-वेबस्टर ने वर्ष के 2021 शब्द के रूप में ‘वैक्सीन’ का चयन किया
  • पेरू में 7.5 तीव्रता का भूकंप; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
  • फ़िलिस्तीनी लोगों के साथ अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता दिवस 29 नवंबर को मनाया गया

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • रविचंद्रन अश्विन (80 टेस्ट में 418 विकेट) हरभजन सिंह (103 टेस्ट में 417 विकेट) से आगे निकल गए, अनिल कुंबले (619) और कपिल देव (434) के बाद टेस्ट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
  • डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने बाली में इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन में पुरुष एकल का खिताब जीता: महिला खिताब दक्षिण कोरिया की एन से-यंग ने जीता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *