डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

29 नवंबर 2021

1. सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ इनडायरेक्ट टैक्सेज एन्ड कस्टम्स (CBIC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : वरिष्ठ आईआरएस अफसर विवेक जौहरी।

2. पूर्व भारतीय राजनयिक और मिजोरम के प्रसिद्ध लेखक और गीतकार का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : लालथलामुओंग उर्फ एलकीवोम।

3. सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आज से 05 दिसंबर तक कौन सा महोत्सव मनाने की घोषणा की है?

उत्तर : आजादी का डिजिटल महोत्सव।

4. जार्जिया में खेली जा रही विश्व पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के 49 किलो भारवर्ग में किस भारतीय ने कांस्य पदक जीत लिया है?

उत्तर : परमजीत सिंह।

5. फ़ोर्ब्स इंडिया ने वूमेन पॉवर लिस्ट 2021 जारी की है, इसमें किन लोगों को जगह दी गयी है?

उत्तर : अरुंधति भट्टाचार्य, अपर्णा पुरोहित, सान्या मल्होत्रा, मतिल्दा कुल्लू (आशा वर्कर)।

6. नाइटहुड ऑफ़ पार्ट गुल्फा से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?

उत्तर : एस. के. सोहन रॉय।

7. किस राज्य की कैबिनेट ने देश की पहली साइबर तहसील बनाने के प्रस्ताव को पास किया है?

उत्तर : मध्य प्रदेश।

8. भारत में पहली 5G कॉल करने वाली पहली मोबाइल निर्माता कंपनी बन गयी है?

उत्तर : ओप्पो।

9. यूनिसेफ की साल 2020 की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में किस देश के बच्चे सबसे खुशहाल रहते हैं?

उत्तर : नीदरलैंड।

10. केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मल्टीमॉडल ब्रेन इमेजिंग डेटा और एनालिटिक्स को किस योजना के तहत लॉन्च किया है?

उत्तर : स्वदेश योजना।

11. फॉर्मूला-1 टीम विलियम्स रेसिंग के संस्थापक और पूर्व टीम प्रिंसिपल का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : सर फ्रेंक विलियम्स।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,309 (263 मौतें).

28 नवंबर 2021

1. ग्लोबल ऑब्जर्बेटरी ऑन डोनेशन एन्ड ट्रांसप्लांटेशन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत किंस देशों के बाद अंगदान करने में विश्व में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है?

उत्तर : अमेरिका एवं चीन के बाद।

2. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किस किसानों द्वारा जलाई जाने वाली पराली को किस से बाहर करने की घोषणा की है?

उत्तर : अपराधीकरण।

3. बतौर भारतीय लगातार 4 टेस्ट मैचों में 5 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : अक्षर पटेल।

4. चीफ ऑफ़ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी आज से किस देश के पांच दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं?

उत्तर : मिस्त्र।

5. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने सिविल सेवा परीक्षा को असमिया के किस भाषा में कराने की घोषणा की है?

उत्तर : अंग्रेजी।

6. भारतीय रेलवे किस जगह दुनिया का सबसे ऊंचा (141 मीटर) रेलवे ब्रिज का निर्माण कर रहा है उस जगह का नाम क्या है?

उत्तर : मणिपुर।

7. दिल्ली सरकार ने किन दो नए तीर्थस्थानों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में शामिल किया है?

उत्तर : करतारपुर साहिब (पाकिस्तान), बेलंकन्नी चर्च (तमिलनाडु)।

8. पेपर लीक होने की वजह से किस पेपर को रद्द कर दिया गया है?

उत्तर : यूपी टीईटी 2021.

9. कुरुक्षेत्र, हरियाणा में 02 से 19 दिसंबर तक किस महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव।

10. हरियाणा के सरबजोत सिंह ने पहली बार पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा जीतकर कौन सा ख़िताब अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : राष्ट्रीय चैम्पियनशिप।

11. आईसीसी ने कोरोना के नए वैरिएंट Omicron की वजह से दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हो रहे मुकाबलों को रद्द कर दिया है?

उत्तर : आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2021 क्वालीफायर मुकाबले।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,774 (621 मौतें).

27 नवंबर 2021

1. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने कोरोना के नए स्ट्रेन को B. 1. 1. 529 वैरिएंट ऑफ़ कंसर्न कहा है, इसको WHO की तरफ से क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : Omicron.

2. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों के पालन की अनदेखी पर किस बैंक पर एक करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई)।

3. द स्टेट ऑफ़ पेट होमलेसनेस इंडेक्स डेटा फॉर इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कितने कुत्ते एवं बिल्लियाँ बेसहारा हैं और भारत को ऑल पेट्स वांटेड में 10 में से कितने अंक प्राप्त हुए हैं?

उत्तर : 6.2 करोड़ कुत्ते, 91 लाख बिल्लियाँ (अंक 2.4).

4. टेस्ट क्रिकेट के पहले ही मैच में शतक लगाने वाले देश 16वें खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : श्रेयस अय्यर।

5. नीति आयोग की पहली बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट (एमपीआई) के मुताबिक कौन सा राज्य सबसे गरीब राज्यों की श्रेणी में आते हैं?

उत्तर : बिहार (प्रथम), झारखण्ड (दूसरे) एवं उत्तर प्रदेश (तीसरे) .

6. मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल के ऐतिहासिक मिंटो हॉल का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?

उत्तर : कुशाभाई ठाकरे हॉल।

7. किस राज्य की विधानसभा ने राज्य में ऑनलाइन मूवी टिकटों की बिक्री का विधेयक पारित किया है?

उत्तर : आंध्र प्रदेश सरकार।

8. संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव ने अपने द्वारा लिखी आत्मकथा का विमोचन किया है, पुस्तक का नाम क्या है?

उत्तर : रिजाल्व्ड यूनाइटेड नेशंस इन अ डिवाइडेड वर्ल्ड।

9. कोलिन्स डिक्सनरी ने वर्ष 2021 के लिए किसे अपना वर्ड ऑफ़ द ईयर चुना है?

उत्तर : एनएफटी।

10. केंद्रीय नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य शहरी भारत सूचकांक 2021-22 में देश के किस शहर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : शिमला।

11. अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते साउथ अफ्रीका में होने वाले किस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया है?

उत्तर : जूनियर महिला हॉकी विश्व कप।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,318 (465 मौतें).

26 नवंबर 2021

1. किस देश ने आम जनता के लेदर कोट पहनने पर व इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है?

उत्तर : उत्तर कोरिया।

2. अंतर्राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ‘इंटरपोल’ ने यूएई के किस मेजर जनरल को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : अहमद नसीर अल-रईसी।

3. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 5 सदस्यीय चयन समिति ने किसे टेस्ट टीम का 47वां कप्तान नियुक्त किया है, पूर्णकालिक कप्तान बनने वाले वे दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं?

उत्तर : पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान)।

4. स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने के कुछ समय बाद ही एक दल के अलग होने से अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा उनका नाम क्या है?

उत्तर : मेगडेलना एंडरसन।

5. सीबीआई के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हा को किस कार्यकारी समिति के लिए एशिया से प्रतिनिधि चुना गया है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ‘इंटरपोल’.

6. साहित्य अकादमी अवार्ड विजेता किस प्रसिद्ध असमी कवि का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सनंत तांती।

7. किस राज्य सरकार ने नयी पहल करते हुए जनवरी 6 एवं 7 को सरकारी कर्मचारियों को अपने माता-पिता संग समय बिताने के लिए अतिरिक्त छुट्टी देने की घोषणा की है?

उत्तर : असम राज्य सरकार।

8. एशियन डेवलपमेन्ट बैंक (ADB) ने भारत को कोविड वैक्सीन खरदीने के लिए कितने करोड़ रूपए के ऋण को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : लगभग 11,१८५ करोड़ रूपए।

9. आज के दिन (26 नवंबर) को पुरे देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय संविधान दिवस।

10. टाइम मैगजीन ऑफ़ इंडिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021 से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर : डीसी सिंघानिया।

11. भारतीय रेलवे बोर्ड ने प्लेटफॉर्म टिकट को 30 रूपए से घटाकर फिर से कितने रूपए में कर दी है?

उत्तर : 10 रूपए।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 10,549 (488 मौतें).

13. बांग्लादेश के किस क्रिकेटर एवं टी-20 कप्तान ने टेस्ट फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की है उनका नाम क्या है?

उत्तर : महमुदुल्लाह रियाद।

25 नवंबर 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा में किस एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे?

उत्तर : जेवर एयरपोर्ट।

2. भारतीय नौसेना में चौथी पनडुब्बी शामिल की गयी है उसका नाम क्या है?

उत्तर : INS VELA.

3. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5 Sex Ratio Data) के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष २०१५-16 के मुताबिक अब देश में प्रति 1000 पुरुषों पर कितनी महिलाएं हैं?

उत्तर : 1020 महिलाएं।

4. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में किसने देश की शीर्ष रैंकिंग वाली महिला स्कीट निशानेबाज गनेमत सेखों को हराकर राष्ट्रीय स्कीट स्पर्धा का ख़िताब जीत लिया है?

उत्तर : दर्शना राठौर।

5. स्वीडन की संसद ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को चुन लिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : मेगडेलना एंडरसन।

6. किस राज्य ने तीन राजधानी वाले विधेयक को निरस्त करने की घोषणा की है?

उत्तर : आंध्र प्रदेश।

7. देश के सबसे ऊँचे एयर प्यूरीफायर टॉवर की शुरुआत कहाँ की गयी है?

उत्तर : चंडीगढ़।

8. लेजेंड्स क्रिकेट लीग सीजन 2 के मेजबानी किस देश को सौंपी गयी है?

उत्तर : ओमान।

9. Financial Stability Board (FSB) ने दुनिया की सबसे व्यवस्थित बैंक के रूप में किसे चुना है?

उत्तर : जेपी मॉर्गन।

10. असम राज्य के किस जीव अभ्यारण्य को राज्य का राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है?

उत्तर : दिहिंग पटकाई वन्यजीव अभ्यारण्य।

11. आज के दिन (25 नवंबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व मांसाहार निषेद्य दिवस।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 9,119 (396 मौतें).

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *