डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

19 नवंबर 2021

1. केंद्र सरकार ने किन कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है?

उत्तर : तीनों कृषि कानून।

2. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार केंद्र सरकार ने न्याय विभाग के निदेशक का कार्यकाल 1 साल 7 महीने 13 दिनों के लिए बढ़ा दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : मुरलीधर पांडे।

3. Amplitude की एक रिपोर्ट के मुताबिक ५ नेक्स्ट हॉटेस्ट प्रोडक्ट्स ऑफ़ APAC (APAC-एशिया पैसिफिक) की लिस्ट में किस भारतीय ऐप ने जगह बनाई है?

उत्तर : koo ऐप।

4. ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के कप्तान टीम पेन को एशेज सीरीज से पहले उनके पद से हटा दिया गया है, उनकी जगह किसे टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है?

उत्तर : पैट कमिंस।

5. अभिनेत्री हेमा मालिनी एवं संगीतकार प्रसून जोशी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : “इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ़ द ईयर”.

6. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने पार्टी में जुड़े अनुशासन से जुड़े मामलों के लिए गठित अनुशासनात्मक समिति का जिम्मा किसे सौंपा है?

उत्तर : वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी।

7. बैटमिंटन विश्व महासंघ ने किसे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया है?

उत्तर : प्रकाश पादुकोण।

8. भारतीय फुटबॉल की आवाज कहे जाने वाले किस कॉमेंटेटर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : नोवी कपाड़िया।

9. अमेरिका ने धार्मिक आजादी का गंभीर उल्लंघन करने वाले देशों के लिए कंट्रीज ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न (सीपीसी) की 10 देशों की सूची जारी की है उसमें किन देशों को शामिल किया गया है?

उत्तर : म्यांमार, चीन, इरिट्रिया, ईरान, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस, सऊदी अरब, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान।

10. भारत को 2021 से 2025 तक एक बार फिर से किसका अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर : यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य।

11. किस अभिनेता को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : पुनीत राजकुमार।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 11,106 (459 मौतें).

करेंट अफेयर्स – 19 नवम्बर, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 19 नवम्बर, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • साल 2021 का इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी अवॉर्ड हेमा मालिनी और प्रसून जोशी को दिया जाएगा
  • उत्तर प्रदेश के झाँसी में ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व’ शुरू किया गया
  • केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने द्वारका, नई दिल्ली में CISF के पारिवारिक आवास परिसर का उद्घाटन किया
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख के रेजांग ला में पुर्नोत्थान युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • विश्व बैंक ने अपनी नवीनतम प्रवासन और विकास संक्षिप्त रिपोर्ट में कहा कि भारत को 2021 में प्रेषण में $87 बिलियन प्राप्त हुए
  • RBI ने जयंत कुमार दास की अध्यक्षता में डिजिटल लेंडिंग पर कार्यकारी समूह की रिपोर्ट जारी की
  • प्रधानमंत्री ने 18-19 नवंबर को आयोजित होने वाले फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र के पहले वैश्विक नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया
  • साइबर सुरक्षा ग्रैंड चैलेंज के विजेताओं को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, संचार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सम्मानित किया गया
  • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रमुख बंदरगाहों पर पीपीपी (सार्वजनिक निजी भागीदारी) परियोजनाओं के लिए संशोधित मॉडल रियायत समझौते 2021 की घोषणा की

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • भारत के नेतृत्व में ब्रिक्स इनोवेशन एक्शन तैयार करने के लिए राष्ट्र सहमत हुए
  • भारत यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के लिए 2021-25 के कार्यकाल के लिए 164 मतों के साथ फिर से निर्वाचित हुआ
  • वैश्विक व्यापार रिश्वतखोरी जोखिम रैंकिंग में भारत 82वें स्थान पर
  • लैटिन अमेरिकी कलाकार फ्रीडा काहलो का 1949 का सेल्फ-पोर्ट्रेट न्यूयॉर्क में नीलामी में रिकॉर्ड 35 मिलियन डॉलर में बिका

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • स्पेन की गार्बाइन मुगुरुजा ने मेक्सिको के ग्वादलाहारा में डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस खिताब जीता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *