डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। 

06 जुलाई 2021

1. 23 जुलाई को होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर : दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम एवं हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह।

2. चीन ने बेहतर मौसम पूर्वानुमान के लिए एक नया उपग्रह लॉन्च किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : एफवाई-3ई।

3. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अनुबंध के उल्लंघन के चलते अपने किस 29 वर्षीय खिलाड़ी पर 3.71 लाख रूपए जुर्माना एवं 1 साल का प्रतिबन्ध (सभी प्रारूपों में) लगा दिया है?

उत्तर : भानुका राजपक्षा।

4. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल “निशंक” ने शिक्षा के साथ साक्षरता और संख्या ज्ञान के लिए सुलभ वातावरण तैयार करने के लिए किस मिशन की शुरुआत की है?

उत्तर : निपुण भारत।

5. त्रिपुरा के नए लोकायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : नारायण भट्टाचार्य।

6. राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एवं सुविधा एजेंसी इन्वेस्ट इंडिया को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : मोस्ट इनोवेटिव इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी 2021.

7. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा झारखण्ड राज्य में किन पांच नए विद्यालयों के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गयी है?

उत्तर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 34,703.

9. पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर किस पार्टी में शामिल हो गए हैं?

उत्तर : तृणमूल कांग्रेस।

10. इंग्लैंड के किस तेज गेंदबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 विकेट पुरे कर लिए हैं?

उत्तर : जेम्स एंडरसन।

करेंट अफेयर्स – 6 जुलाई, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 6 जुलाई, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • COVID टीकाकरण के लिए भारत का प्रौद्योगिकी मंच CoWIN  को ओपन सोर्स बनाया जा रहा है और यह  सभी देशों के लिए उपलब्ध होगा: पीएम मोदी
  • CBSE ने 2021-22 के लिए कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के नए नियमों की घोषणा की; सत्र को दो अवधियों में विभाजित किया जाएगा, प्रत्येक सत्र में 50% पाठ्यक्रम शामिल होगा

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ राम सेवक शर्मा और इंफोसिस के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नंदन नीलेकणी को Open Network for Digital Commerce (ONDC)  बनाने के लिए एक सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
  • पर्यटन मंत्रालय ने आतिथ्य और पर्यटन उद्योग को मजबूत करने के लिए यात्रा और पर्यटन पोर्टल Yatra.com के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • उष्णकटिबंधीय तूफान एल्सा  के कारण क्यूबा में तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश हुई

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • एम.सी. मैरी कॉम (मुक्केबाजी), मनप्रीत सिंह (हॉकी) टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे; समापन समारोह में पहलवान बजरंग पुनिया होंगे ध्वजवाहक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *