डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

09 नवंबर 2021

1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसे पदम् विभूषण एवं पदम् भूषण से सम्मानित किया है?

उत्तर : एमसी मैरीकॉम (पदम् विभूषण), पीवी सिंधु (पदम् भूषण)।

2. कौन भारत के सबसे तेज 71वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं?

उत्तर : संकल्प गुप्ता।

3. कर्नाटक की आदिवासी तुलसी गौड़ा को पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : पदमश्री।

4. आज किस राज्य का 21वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है?

उत्तर : उत्तराखंड।

5. लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक में किस राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : गुजरात।

6. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (12वें) में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : 168वां।

7. कर्नाटक राज्य सरकार ने मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर क्या कर दिया है?

उत्तर : कित्तूर कर्नाटक।

8. चीन की कौन सी महिला अंतरिक्ष में चलने वाली दुनिया की पहली महिला बन गयी हैं?

उत्तर : वांग यापिंग।

9. ऑस्ट्रेलिया की न्यायाधीश हिलेरी चार्ल्सवर्थ को किसका जज नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय।

10. आज के दिन (09 नवंबर) को देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस।

11. इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसन रॉय चोट के कारण टी-२० वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया गया है?

उत्तर : जेम्स विंस।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 10,126 (332 मौतें).

करेंट अफेयर्स – 9 नवम्बर, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 9 नवम्बर, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने मंदिर शहर पंढरपुर में सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
  • न्याय विभाग ने 8 से 14 नवंबर 2021 तक अपने सप्ताह भर चलने वाले आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक हिस्से के रूप में “टेली-लॉ ऑन व्हील्स” अभियान शुरू किया
  • भारत के 17 वैज्ञानिकों को स्वर्णजयंती फैलोशिप प्रदान की गयी

आर्थिक करेंट अफेयर्स 

  •  वाणिज्य मंत्रालय ने LEADS (Logistics Ease Across Different States) 2021 रिपोर्ट जारी की; गुजरात ने लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक पर शीर्ष स्थान बरकरार रखा
  • सरकार ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) द्वारा समर्थित ‘DBT-Star College Mentorship Programme’ नामक युवा नवोन्मेषकों के लिए पहला परामर्श कार्यक्रम शुरू किया
  • सरकार जाइडस कैडिला के ‘ZyCoV-D’ कोविड -19 वैक्सीन की 10 मिलियन खुराक 265 रुपये प्रति खुराक और सुई-मुक्त ऐप्लिकेटर “फार्माजेट” 93 रुपये प्रति खुराक पर खरीदेगी

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  •  वांग यापिंग अंतरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री बनी

खेल

  •  मर्सिडीज के ड्राइवर मैक्स वेरस्टैपेन ने फॉर्मूला वन मेक्सिको सिटी ग्रां प्री जीती
  •  संकल्प गुप्ता बने भारत के 71वें शतरंज ग्रैंडमास्टर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *