डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

19 जून 2021

1. भारत के किस प्रसिद्ध एथलीट का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : मिल्खा सिंह।

2. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव पद पर किसे दोबारा से सर्वसम्मति से चुना गया है?

उत्तर : एंटोनियो गुटेरेस।

3. भारतीय कलाकार प्रभाकर पाचपुते ने किस पुरस्कार को जीत लिया है?

उत्तर : नौवें आर्टेस मुंडी पुरस्कार।

4. असम के मरिआनी सीट से कांग्रेस विधायक एवं चाय जनजाति समाज के नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, उनका नाम क्या है?

उत्तर : रूपज्योति कुर्मी।

5. चेन्नई के इंजीनियर राजगोपाल ईचमबड़ी को अमेरिका के किस इंस्टीट्यूट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी।

6. कौन से महिला खिलाड़ी टेस्ट मैच की दोनों परियों में अर्धशतक बनाने वाली पहली भारतीय एवं दुनिया की चौथी बल्लेबाज बन गयीं हैं?

उत्तर : शैफाली वर्मा।

7. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने देश के सुप्रीम कोर्ट में पहले किस अश्वेत व्यक्ति और भारतवंशी को जज के रूप में नामित किया है?

उत्तर : महमूद जमाल।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 60,753 (1647 मौतें).

9. वैश्विक शांति सूचकांक के 15वें संस्करण में 163 देशों की सूची में किस देश को दुनिया का सबसे शांतिप्रिय देश घोषित किया गया है?

उत्तर : आइसलैंड (प्रथम) (भारत 135वें).

10. किस राज्य सरकार ने मजदूरों को 5 हजार रूपए सहायता राशि के रूप में देने की घोषणा की है?

उत्तर : हरियाणा राज्य सरकार।

18 जून 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए किस प्रोग्राम का शुभारम्भ करेंगे?

उत्तर : क्रैश कोर्स प्रोग्राम।

2. किस जापानी टेनिस खिलाड़ी ने निजी कारणों एवं ओलम्पिक की तैयारियों को लेकर विंबलडन चैम्पियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है?

उत्तर : नाओमी ओसाका।

3. ग्लासडोर की ओर से जारी दुनिया के टॉप 100 सीईओ की लिस्ट में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : रिच लेसर (बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप).

4. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर फ्रॉड से लोगों को बचाने के लिए किसकी शुरुआत की है?

उत्तर : राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1552260 और रिपोर्टिंग प्लेफॉर्म।

5. जॉम्बिया के पहले राष्ट्रपति का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : केनेथ कोंडा।

6. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग (यूपी) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : जसवंत सैनी।

7. अमेरिकी सीनेट ने पानी से जुड़े मुद्दों की विशेषज्ञ भारतीय मूल की किस महिला को पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के जल कार्यालय के प्रमुख के तौर पर मंजूरी दे दी है?

उत्तर : राधिका फॉक्स।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 62,480 (1587 मौतें).

9. केंद्र सरकार ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत के स्थाई मिशन में तीन साल के कार्यकाल के लिए किसे निदेशक नियुक्त किया है?

उत्तर : आशीष चांदोरकर।

10. भारतीय ओलम्पिक संघ ने टोक्यो ओलम्पिक एवं बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किसे मुख्य प्रायोजक नियुक्त किया है?

उत्तर : एमपीएल स्पोर्ट्स फॉउंडेशन।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *