डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

15 जून 2021

1. छात्रों को विज्ञान एवं योग के सम्बन्ध के ज्ञान को प्रदान करने के लिए राजस्थान राज्य सरकार अगले चार-पांच महीने में किस बोर्ड का गठन करेगी?

उत्तर : वैदिक शिक्षा व संस्कार बोर्ड।

2. चिराग पासवान के साथ बगावत कर कौन लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संसदीय दल के नेता चुन लिए गए हैं?

उत्तर : पशुपति नाथ पारस।

3. उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 से ०३ जुलाई तक किस चुनाव को संपन्न कराने की घोषणा की है?

उत्तर : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव।

4. नीति आयोग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार लैंगिक समानता में कौन सा प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा है?

उत्तर : छत्तीसगढ़।

5. नीति आयोग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार लैंगिक समानता में कौन सा प्रदेश देश में अंतिम स्थान पर रहा है?

उत्तर : बिहार।

6. आज के दिन (15 जून) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस।

7. माय लैब डिस्कवरी सोल्युसंश का ब्रांड एम्बेस्डर किस बॉलीवुड अभिनेता को बनाया गया है?

उत्तर : अक्षय कुमार।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 60,471 (2726 मौतें).

9. सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : हेनरी मैरी डोंड्रा।

10. फ्लिपकार्ट ने किस राज्य सरकार के साथ चिकित्सा से जुड़ी वस्तुओं को ड्रोन के जरिये पहुँचाने का समझौता किया है?

उत्तर : तेलंगाना सरकार

करेंट अफेयर्स –15 जून, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 15 जून, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • पीएम मोदी ने वर्चुअली संयुक्त राष्ट्र ‘मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे पर उच्च स्तरीय संवाद’ को संबोधित किया
  • ताजमहल, अन्य केंद्रीय रूप से संरक्षित एएसआई स्मारक 16 जून से फिर से खुलेंगे
  • IMD, ICMR ने भारत में मलेरिया को खत्म करने के लिए मलेरिया और जलवायु (IEC) पर विशेषज्ञ समिति लॉन्च की
  • IIT रोपड़ ने देश का पहला पावर-फ्री CPAP (Continuous Positive Airway Pressure) डिवाइस ‘जीवन वायु’ विकसित किया
  • कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय की 37 वर्ष की उम्र में बेंगलुरु में दुर्घटना से मृत्यु; 2014 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था
  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नैरोबिक में केन्याई समकक्ष रेशेल ओमामो से मुलाकात की

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • बिहार से जीआई प्रमाणित जरदालु आम की पहली व्यावसायिक खेप यूनाइटेड किंगडम को निर्यात की गई
  • पूंजी बाजार नियामक सेबी ने फ्रैंकलिन टेम्पलटन एएमसी अधिकारियों, ट्रस्टी को 2020 में छह ऋण योजनाओं को बंद करने के मामले में नियामक मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया
  • थोक महंगाई मई में 12.94% के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • नफ्ताली बेनेट ने ली इजरायल के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ
  • 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया, थीम: “Give blood and keep the world beating”
  • उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन ब्रुसेल्स में आयोजित किया गया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *