डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
03 जुलाई 2021
1. महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के एक गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान कितने करोड़ साल पुराने बेसाल्ट शिला स्तम्भ मिले हैं?
उत्तर : छह करोड़ साल।
2. किस राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महज 115 दिन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर : उत्तराखंड।
3. सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम के चैयरमैन की सेवानिवृत उम्र को 60 से बढ़ाकर कितने वर्ष कर दी है ?
उत्तर : 62 वर्ष।
4. टोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक किसे चुना गया है?
उत्तर : शीर्ष पैरा एथलीट मरियप्पन थांगवेलू।
5. कौन सी महिला तैराक ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली तैराक बन गयीं हैं?
उत्तर : माना पटेल।
6. ऑल इंडिया रेडियो के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : एन. वेणुधर रेड्डी।
7. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस देश को मलेरिया मुक्त देश घोषित किया है?
उत्तर : चीन।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 44,111 (738 मौतें).
9. कल्पना चावला एवं सुनीता विलियम्स के बाद एक और भारतवंशी रिचर्ड ब्रैंसन की स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट में बैठकर 11 जुलाई को अंतरिक्ष यात्रा पर जा रहीं हैं उनका नाम क्या है?
उत्तर : सिरीशा बांदला।
10. अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एन्ड आर्ट्स की तरफ से 395 नए लोगों की चयन सूची में किन तीन भारतीय लोगों को सूची में जगह दी गयी है?
उत्तर : विद्या बालन, शोभा कपूर, एकता कपूर।
करेंट अफेयर्स – 3 जुलाई, 2021 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 3 जुलाई, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पद से इस्तीफा दिया
- प्रहलाद सिंह पटेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की छठी बैठक की अध्यक्षता की
- भारत में गर्भवती महिलाएं अब कोविड टीकाकरण के लिए पात्र हैं : NTAGI (National Technical Advisory Group on Immunization)
- भारतीय सेना ने 12 स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम (10 मीटर) के पहले बैच को शामिल किया
- भारत में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण के लिए प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए छह प्रौद्योगिकी नवाचार प्लेटफॉर्म लॉन्च किए गये
आर्थिक करेंट अफेयर्स
- 25 जून को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5 अरब डॉलर बढ़कर 609 अरब डॉलर हुआ
- सरकार ने MSMEs के तहत खुदरा और थोक व्यापार को शामिल करने की घोषणा की
- एलआईसी अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष तक बढ़ाई गयी
- केंद्र ने आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) योजना के तहत 14 योग्य आवेदकों को मंजूरी दी
- भारत ने अप्रैल-जून तिमाही के दौरान $95 बिलियन का अब तक का सबसे अधिक व्यापारिक निर्यात दर्ज किया
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- भारत G20-OECD कर ढांचे के सौदे में शामिल हुआ, जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कॉर्पोरेट मुनाफे पर कम से कम 15% के वैश्विक न्यूनतम कर का आह्वान करता है
- अफगानिस्तान: अमेरिकी सेना ने करीब 20 साल बाद बगराम एयरबेस छोड़ा
खेल-कूद करेंट अफेयर्स
- माना पटेल टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक बनीं
- भारतीय नौसेना के एथलीट एम.पी. जाबिर ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया
- वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन को राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में सरकारी मान्यता मिली
- वाको: वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन