डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
02 जुलाई 2021
1. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : सतीश अग्निहोत्री।
2. राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दौरान अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार कर किस पैरालंपियन ने भाला फेंक एथलीट ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है?
उत्तर : देवेंद्र झाझरिया।
3. कौन से देश की क्रिकेट टीम भारत को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा वनडे मैच (428) हारने वाली दुनिया की पहली टीम बन गयी है?
उत्तर : श्रीलंका।
4. प्रतिष्ठित अमेरिकी फॉउंडेशन द्वारा किन दो भारतवंशियों को अमेरिकी समाज तथा लोकतंत्र को समृद्ध व मजबूत करने के लिए दिए गए योगदान को लेकर सम्मानित किया गया है?
उत्तर : आइएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ व नासा के विज्ञानी कमलेश लुल्ला।
5. ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : 20वां स्थान।
6. भारतीय वायुसेना के नए उपप्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : विवेक राम चौधरी।
7. अनुबंध प्रवर्तन व्यवस्था में सुधार एवं व्यापार सुगमता को प्रोत्साहित करने के लिए न्याय विभाग ने किस पोर्टल को लॉन्च किया है?
उत्तर : एन्फोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट्स पोर्टल।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 46,617 (853 मौतें).
9. तुर्की महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी किस अंतर्राष्ट्रीय संधि से आधिकारिक रूप से अलग हो गया है?
उत्तर : कॉउंसलिंग ऑफ़ युरोप्स इंस्ताबुल कन्वेंशन।
10. न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कोहनी में चोट के कारण किस लीग से अपना नाम वापस ले लिया है?
उत्तर : द हंड्रेड लीग।
करेंट अफेयर्स – 2 जुलाई, 2021 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 2 जुलाई, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने वियतनामी समकक्ष सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल फान वान गियांग के साथ ऑनलाइन बातचीत की
- एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने वायुसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला
- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 1 जुलाई को मनाया गया
- 2020 कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार ओडिया कवि डॉ. राजेंद्र किशोर पांडा को दिया गया; दिवंगत कन्नड़ कवि कुवेम्पु के नाम पर दिया जाता है यह पुरस्कार
आर्थिक करेंट अफेयर्स
- अरुण जेटली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (AJNIFM), फरीदाबाद ने AI and Emerging Technologies Centre of Excellence बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की
- बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां मार्च 2022 तक बेसलाइन परिदृश्य में 9.8% और गंभीर तनाव परिदृश्य में 11.22% तक बढ़ सकती हैं: RBI की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट
- सरकार ने 30 सितंबर, 2021 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा
- सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत अधिक किसानों को नामांकित करने के लिए सप्ताह भर चलने वाला विशेष अभियान शुरू किया
- एसबीआई अपनी शाखाओं और एटीएम में चार मुफ्त लेनदेन के बाद नकद निकासी पर सेवा शुल्क लगाएगा
- कानून मंत्रालय ने रक्षा सेवाओं के कर्मचारियों को हड़ताल में भाग लेने से रोक लगाई
- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 29 जून को मनाया गया
- 1 जुलाई को मनाया गया चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- भारत और पाकिस्तान ने नागरिक कैदियों, मछुआरों की उनकी हिरासत में सूची का आदान-प्रदान किया
- पाकिस्तान सेना ने चीन निर्मित VT-4 युद्धक टैंकों को शामिल किया
- संयुक्त राष्ट्र, फ्रांस और मैक्सिको द्वारा 30 जून से 2 जुलाई तक पेरिस में जनरेशन इक्वलिटी फोरम का आयोजन किया जा रहा है
- पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव डोनाल्ड रम्सफेल्ड का 88 वर्ष की आयु में निधन
- विश्व बैंक ने कोरोनावायरस वैक्सीन फंडिंग को बढ़ाकर $20 बिलियन कर दिया
खेल-कूद करेंट अफेयर्स
- अमेरिका के अभिमन्यु मिश्रा 12 साल चार महीने 25 दिन के सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रैंडमास्टर बने
- भारत के निहाल सरीन ने सर्बिया में सिल्वर लेक ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता