डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
30 जून 2021
1. दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव आज सेवानिवृत हो जायेंगे उनकी जगह किसे पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?
उत्तर : आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव।
2. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार ने भारत में किसे अमेरिका का अंतरिम राजदूत नियुक्त किया है?
उत्तर : अतुल कश्यप।
3. भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कोरोना के आपात उपयोग में किस टीके के मंजूरी दे दी है?
उत्तर : अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना के टीके के आपात इस्तेमाल के लिए दवा कंपनी सिप्ला को आयात को मंजूरी दे दी है।
4. संसद के मानसून सत्र का आयोजन कब से कब तक किया जायेगा, पुरे संसद सत्र में 20 बैठकें की जाएँगी?
उत्तर : 19 जुलाई से 13 अगस्त 2021.
5. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एशिया के सबसे लम्बे हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक का उद्घाटन किया है, वह कहाँ स्थित है?
उत्तर : पीथमपुर, इंदौर (मध्य प्रदेश)।
6. सरकार ने किस देश से बिना लाइसेंस के जून 2022 तक आलू के आयात को मंजूरी दे दी है?
उत्तर : भूटान।
7. राष्ट्रीय अंतर राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 63.70 मीटर का थ्रो फेंककर किस महिला चक्का फेंक खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ ओलम्पिक टिकट हासिल कर लिया है?
उत्तर : सीमा पुनिया।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 45,951 (817 मौतें).
9. पाकिस्तान के एक कोर्ट ने किस चाइनीज ऐप को एक बार फिर से निलंबित करने का आदेश दिया है?
उत्तर : टिक-टॉक।
10. आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप की तिथियों को घोषित कर दिया है, वर्ल्ड कप यूएई एवं ओमान में कब से कब तक खेला जायेगा?
उत्तर : 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021.
करेंट अफेयर्स – 30 जून, 2021 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 30 जून, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- SC ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 31 जुलाई तक ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना’ लागू करने का निर्देश दिया
- इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ने प्रभावी जल संसाधन विकास और प्रबंधन की सुविधा के लिए NRSC (National Remote Sensing Centre) के NHP (National Hydrology Project)-भुवन पोर्टल को लांच किया
- जल शक्ति मंत्रालय ने गंगा नदी बेसिन में हिमनद झीलों के अपडेटेड एटलस जारी किए
- GSI (Geological Survey of India) ने उत्तराखंड के चमोली जिले में 7 फरवरी को अचानक आई बाढ़ पर रिपोर्ट जारी की, जिसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी
- राष्ट्रपति ने यूपी सरकार द्वारा लखनऊ में बनाये जा रहे भीमराव अंबेडकर स्मारक की आधारशिला रखी
- अतुल केशप भारत में अगले यूएस चार्ज डी’अफेयर्स नियुक्त किये गये
आर्थिक करेंट अफेयर्स
- भारत में व्यापार करने में आसानी के लिए “Enforcing Contracts” व्यवस्था पर वेब पोर्टल लॉन्च किया गया
- NATRAX (National Automotive Test Tracks): वाहनों के परीक्षण के लिए एशिया के सबसे लंबे 11.3 किमी के हाई-स्पीड ट्रैक का इंदौर में उद्घाटन किया गया
- रूस के रोसाटॉम ने तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) यूनिट 5 का निर्माण शुरू किया
- सरकार ने सिप्ला को मॉडर्ना की COVID-19 वैक्सीन आयात करने की मंजूरी दी
- नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अमिताभ कांत का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर 30 जून, 2022 तक किया गया
- अमेरिका ने कोविड प्रतिक्रिया के लिए भारत को $41 मिलियन की अतिरिक्त सहायता की घोषणा की
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- आईटीयू (इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन) ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी इंडेक्स 2020 में भारत दसवें स्थान पर है
- चीन में भारतीय राजदूत विक्रम मिश्री ने बीजिंग में SCO (शंघाई सहयोग संगठन) सचिवालय को भारतीय लेखकों द्वारा आधुनिक साहित्य के 10 क्लासिक कार्यों का अनुवादित संस्करण प्रस्तुत किया
- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इटली के मटेरा में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया
- अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस 29 जून को मनाया गया
खेल-कूद करेंट अफेयर्स
- अमेरिका की सिडनी मैकलॉघलिन ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में 51.90 सेकेंड में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया