डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
28 जून 2021
1. एक ग्लोबल ट्रैवल पोर्टल लव एक्सप्लोरिंग डॉट कॉम ने दुनिया के सबसे खूबसूरत 26 फव्वारों की सूची में भारत के किस फव्वारे को जगह दी है?
उत्तर : फाउंटेन ऑफ जॉय (कोलकाता)।
2. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मैट हैनकॉक की जगह किसे देश का नया स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया है?
उत्तर : साजिद जाविद।
3. किस मशहूर टेनिस खिलाड़ी ने टोक्यो ओलम्पिक से अपना नाम वापस ले लिया है?
उत्तर : सेरेना विलियम्स।
4. तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने किस सांसद को एन.उत्तम रेड्डी की जगह प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर : ए. रेवंत रेड्डी।
5. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चीन सीमा से जुड़े कितने पुलों का लोकार्पण करेंगे?
उत्तर : एक स्पान पुल एवं तीन बैली ब्रिज।
6. महाराष्ट्र में पायी गयी मकड़ी की नयी प्रजाति का नाम क्या रखा गया है?
उत्तर : आइसियस तुकारामी।
7. स्मार्ट सिटी अवार्ड 2020 की 100 शहरों की लिस्ट में किन शहरों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : इंदौर एवं सूरत।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 46,148 (979 मौतें).
9. भारत की कौन सी महिला क्रिकेटर 17 वर्ष 150 दिन में सभी प्रारूपों में पदार्पण करने वाली पहली भारतीय एवं दुनिया की तीसरी महिला खिलाड़ी बन गयीं हैं?
उत्तर : शैफाली वर्मा।
10. ग्रेट वर्क टु प्लेस (GPTW) ने देश के श्रेष्ठ नियोक्ताओं की सूची में किस कंपनी को शामिल किया है एवं उसको वॉल ऑफ़ फेम में भी शामिल किया है?
उत्तर : ओएनजीसी।
करेंट अफेयर्स – 28 जून, 2021 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 28 जून, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- जम्मू वायु सेना स्टेशन पर मानवरहित हवाई वाहनों के कारण हुए दोहरे विस्फोटों में दो कर्मी घायल
- प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन में जापानी ज़ेन गार्डन और काइज़न अकादमी का उद्घाटन किया
- एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने ढाका में बांग्लादेश वायु सेना (BAF) के प्रमुख एयर मार्शल शेख अब्दुल हन्नान से मुलाकात की
- आईएनएस तबर अफ्रीका, यूरोप में नौसैनिक अभ्यास के लिए तैनात किया गया
- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आर.वी. रवींद्रन की किताब ‘Anomalies in Law and Justice’ का विमोचन
आर्थिक करेंट अफेयर्स
- रेलवे ने 2020-21 में परिचालन अनुपात में सुधार कर 97.45% किया, जो 2019-20 में 98.36% था
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस 27 जून को मनाया गया
- यूके के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने COVID-19 नियमों के उल्लंघन पर इस्तीफा दिया
खेल-कूद करेंट अफेयर्स
- रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन ने ऑस्ट्रिया के स्पीलबर्ग में फॉर्मूला वन स्टायरियन ग्रांड प्रिक्स जीती
- दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने पेरिस में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 3 में स्वर्ण पदक जीता
- शैफाली वर्मा (17 वर्ष और 150 दिन) सभी प्रारूपों में पदार्पण करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय क्रिकेटर बनीं
- नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में भाला फेंक में 86.79 मीटर की दूरी से कांस्य पदक जीता
- तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ की इनामी राशि रुपये की घोषणा की