डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

26 जून 2021

1. भारतीय केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गहरे समुद्र में शोध के लिए किस मिशन को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : डीप ओशन मिशन।

2. केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय के इंडिया स्मार्ट सिटी परियोजना को लागू करने में कौन से प्रदेश प्रथम तीन स्थानों पर रहे हैं?

उत्तर : उत्तर प्रदेश (प्रथम), मध्य प्रदेश (द्वितीय), तमिलनाडु (तृतीय)।

3. रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन डीआरडीओ ने देश में विकसित किस रॉकेट के विस्तारित रेंज वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : पिनाक।

4. किस देश ने भारत को कोविड-19 के खिलाफ जंग में मदद करने के लिए 93 लाख डॉलर के कोल्ड चेन उपकरण एवं अन्य जरुरी मदद देने की घोषणा की है?

उत्तर : जापान।

5. लन्दन की ब्रांड मूल्यांकन परामर्श कंपनी ने किसे दुनिया का सबसे मजबूत होटल ब्रांड चुना है?

उत्तर : टाटा समूह की इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड का ताज ब्रांड।

6. केंद्र सरकार ने टैक्सपेयर्स को आधार एवं पैन कार्ड लिंक करवाने के लिए अंतिम तिथि को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?

उत्तर : 30 सितम्बर।

7. आज के दिन (26 जून) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ?

उत्तर : नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 48,698 (1183 मौतें).

9. बिल एन्ड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के ट्रस्टी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : वारेन बुफेट।

10. दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : कर्णम मल्लेश्वरी।

करेंट अफेयर्स – 26 जून, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 26 जून, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत यूपी को सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा दिया गया; इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ शहर चुना गया
  • CBSE अगस्त में वैकल्पिक परीक्षा आयोजित करेगा
  • नीति आयोग ने मातृ, किशोर और बचपन के मोटापे की रोकथाम पर राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया
  • भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के साथ शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर सहमत हुए
  • केन्द्रीय मंत्री संजय धोत्रे ने IIT दिल्ली द्वारा विकसित COVID-19 के लिए RAT (रैपिड एंटीजन टेस्ट) किट लॉन्च की
  • हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच दो दिवसीय एकीकृत द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न हुआ
  • DRDO ने एडवांस्ड पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण किया जो 45 किमी तक की दूरी पर लक्ष्य को नष्ट कर सकता है
  • चीन ने तिब्बत की राजधानी ल्हासा और अरुणाचल प्रदेश के निकट तिब्बती सीमावर्ती शहर निंगची को जोड़ने वाली पूरी तरह से विद्युतीकृत बुलेट ट्रेन का संचालन किया

COVID-19 आईटी छूट

  • सरकार ने कोविड-19 के इलाज पर होने वाले खर्च पर टैक्स छूट की घोषणा की
  • नियोक्ता से प्राप्त राशि के लिए बिना किसी सीमा के छूट की अनुमति दी गयी

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • 18 जून को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.148 अरब डॉलर घटकर 603.933 अरब डॉलर पर पहुंच गया
  • वित्त मंत्री ने यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) द्वारा आयोजित वैश्विक निवेशक गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया
  • सरकार ने ईवी प्रचार योजना FAME-II (Faster Adoption and Manufacturing of Electric Vehicles in India Phase II) की समय सीमा मार्च 2024 तक बढ़ाई
  • विश्व बैंक ने प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ राज्य की तैयारियों का समर्थन करने के लिए $125 मिलियन के  Resilient Kerala कार्यक्रम को मंजूरी दी
  • जापान ने COVID-19 से लड़ने के लिए कोल्ड चेन सिस्टम बनाने के लिए भारत को 9.3 मिलियन अमरीकी डालर की सहायता प्रदान की
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अमेरिका के नोवावैक्स द्वारा विकसित एक COVID-19 वैक्सीन Covovax का निर्माण शुरू किया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) ने टेरर फंडिंग पर अंकुश लगाने के लिए पर्याप्त कार्य नहीं करने के लिए पाकिस्तान को अपनी “ग्रे लिस्ट” में बनाए रखा
  • नाविक दिवस 25 जून को मनाया गया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *