डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
25 जून 2021
1. दिग्गज कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट ने छह साल के बाद अपने कप्म्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम की अगली पीढ़ी का संस्करण लॉन्च किया है उसका नाम क्या है?
उत्तर : विंडोज-11.
2. कंप्यूटर, लैपटॉप एवं अन्य डिवाइस के लिए बनाये गए एंटी वायरस मैकफी काफी को बनाने वाले व्यक्ति का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : जॉन मैकफी।
3. किस देश ने टीवी व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिन के समय में जंक फ़ूड के विज्ञापन पर रोक लगा दी है?
उत्तर : ब्रिटेन।
4. आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले ख़िताब को किसने अपने नाम कर लिया है?
उत्तर : न्यूजीलैंड।
5. किस भारतीय अर्थशास्त्री को आईएमएफ के उच्च स्तरीय सलाहकार समूह के सदस्य के तौर पर नामित किया गया है?
उत्तर : मोंटेक अहलूवालिया।
6. अर्मेनिया देश के नए प्रधानमंत्री कौन चुने गए हैं?
उत्तर : निकोल पाशिन्यान।
7. गुजरात राज्य सरकार ने कृषि के क्षेत्र में किस नयी योजना का शुभारम्भ किया है?
उत्तर : कृषि विविधीकरण योजना।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 51,667 (1329 मौतें).
9. किस भारतीय निशानेबाज ने निशानेबाजी विश्वकप में कांस्य पदक जीत लिया है?
उत्तर : सौरभ चौधरी।
10. रिलांयस इंडस्ट्रीज ने किस कंपनी के साथ मिलकर भारतीय बाजार में 10 सितम्बर को सबसे सस्ता 4G मोबाइल लॉन्च करने की घोषणा की है?
उत्तर : गूगल।
करेंट अफेयर्स – 25 जून, 2021 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 25 जून, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के नेताओं से मुलाकात की
- डॉ. हर्षवर्धन ने वैश्विक तंबाकू नियंत्रण प्रगति के 25 वर्षों पर प्रकाश डालने के लिए वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया
- केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के सम्मान में सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी (CEU) ओपन सोसाइटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया
टॉयकाथॉन (TOYCATHON)
- प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए टॉयकाथॉन-2021 के प्रतिभागियों से बातचीत की
- टॉयकाथॉन-2021 को जनवरी 2021 में शिक्षा मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, डीपीआईआईटी, कपड़ा मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और एआईसीटीई द्वारा संयुक्त रूप से लॉन्च किया गया
आर्थिक करेंट अफेयर्स
- कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने छोटी और मध्यम कंपनियों (एसएमसी) की परिभाषा का विस्तार किया, उनके कारोबार (250 करोड़ रुपये) और उधार सीमा (50 करोड़ रुपये) को बढ़ाया
- S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने 2021-22 के लिए भारत के विकास अनुमान को 11% से घटाकर 9.5% किया
- मेक इन इंडिया पहल के तहत सेना ने 1,750 फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स (FICV) के लिए टेंडर जारी किया
- पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओपेक के महासचिव मोहम्मद सानुसी बरकिंडो के साथ बैठक की
- ओडिशा सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से घरेलू खाद्य और पोषण सुरक्षा में सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र डब्ल्यूएफपी के साथ हाथ मिलाया
- विश्व बैंक मिजोरम स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण परियोजना के लिए $32 मिलियन का ऋण प्रदान करेगा
- SBI ने हेल्थकेयर सेक्टर के लिए आरोग्यम हेल्थकेयर बिजनेस लोन लॉन्च किया; अस्पताल, नर्सिंग होम 10 वर्षों में चुकाने योग्य 100 करोड़ रुपये (भौगोलिक स्थिति के अनुसार) तक के ऋण का लाभ उठा सकते हैं
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- भारत ने क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी आर्थिक नाकेबंदी को समाप्त करने की मांग करते हुए एक महासभा के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया
- ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक
- 2020 में दुनिया भर में लगभग 275 मिलियन लोगों ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया : UNODC
- फिलीपींस: पूर्व राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो III का 61 वर्ष की आयु में निधन
- एंटीवायरस सॉफ्टवेयर कंपनी मैकेफी के संस्थापक जॉन मैकेफी का निधन
खेल-कूद करेंट अफेयर्स
- पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (109 गोल) ईरान के अली डेई के साथ पुरुष अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में संयुक्त शीर्ष स्कोरर बने