डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

22 जून 2021

1. संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में भारत दुनिया में सबसे ज्यादा एफडीआई हासिल करने वाला कौन सा देश बन गया है?

उत्तर : पांचवा।

2. केंद्र सरकार ने किन दो सरकारी बैंकों में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है?

उत्तर : सेन्ट्रल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक।

3. संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व राजनयिक का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : कृष्ण लाल।

4. एक दिन में 2.२३ लाख कोरोना टीका लगाने वाला देश का पहला जिला बन गया है?

उत्तर : इंदौर।

5. किस हॉलीवुड अभिनेत्री का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : जोआन लिनविन।

6. फ्रेंच ग्रैंड प्रिक्स 2021 फॉर्मूला वन रेस को किसने जीत लिया है?

उत्तर : मैक्स वर्स्टापेन।

7. दिल्ली राज्य सरकार ने किस एक वर्षीय पाठ्यक्रम को शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर : योग विज्ञान।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 42,640 (1167 मौतें).

9. कोरोना महामारी के चलते किस यात्रा को इस वर्ष भी रद्द कर दिया गया है, भक्तों के लिए ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जाएगी?

उत्तर : अमरनाथ यात्रा।

10. भारत के किस शॉटपुटर ने अपने पहले ही प्रयास में 21.49 मीटर गोला फेंककर अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार कर ओपम्पिक का टिकट हासिल कर लिया है?

उत्तर : तेजिंदर सिंह तूर।

21 जून 2021

1. आज के दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WHO के सहयोग के साथ किस योगा ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : M-Yoga ऐप।

2. किस राज्य सरकार ने 8वीं से १२वीं कक्षा के छात्रों को पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने पर एक्स्ट्रा मार्क्स देने की घोषणा की है?

उत्तर : हरियाणा राज्य सरकार।

3. विभिन्न राज्यों के बाद अब किस राज्य ने 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है एवं रिजल्ट सीबीएसई पैटर्न के अनुसार जारी करने की घोषणा की है?

उत्तर : पंजाब राज्य सरकार।

4. ईरान के राष्ट्रपति पद चुनाव में जीत दर्ज कर कौन देश के नए राष्ट्रपति बन गए हैं?

उत्तर : इब्राहीम रईसी।

5. भारतीय सेना में बतौर लड़ाकू विमान पायलट पर भर्ती होने वाली जम्मू कश्मीर की पहली लड़की बन गयी हैं?

उत्तर : माव्या सूदन (23 वर्ष)।

6. पावर सिस्टम ऑपरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड (पोसोको) के निदेशक मानव संसाधन का प्रभार किसने संभाल लिया है?

उत्तर : अंशुल भार्गव।

7. आज के दिन (21 जून) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व संगीत दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 53,256 (1422 मौतें).

9. बीसीसीआई ने ओलम्पिक में खिलाड़ियों की तैयारियों के लिए कितने करोड़ रूपए दान देने की घोषणा की है?

उत्तर : 10 करोड़ रूपए।

10. संयुक्त राष्ट्र भूमि संरक्षण पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर : श्याम सुन्दर ज्ञानी।

करेंट अफेयर्स – 22 जून, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 22 जून, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

योग दिवस

  • 21 जून को मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, थीम: ‘Yoga for well-being’
  • प्रधानमंत्री ने “mYoga” मोबाइल एप्प लॉन्च किया जिसमें प्रशिक्षण वीडियो और ऑडियो हैं
  • मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय द्वारा डब्ल्यूएचओ के साथ साझेदारी में “mYoga” मोबाइल एप्प विकसित किया गया है

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • NHRC  ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की शिकायतों की जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया
  • जम्मू-कश्मीर सरकार ने COVID-19 के कारण इस वर्ष के लिए अमरनाथ यात्रा रद्द की

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • भारत को 2020 में $64 बिलियन का FDI प्राप्त हुआ : UNCTAD
  • सरकार ने जून 2025 तक सौर और पवन स्रोतों से उत्पन्न बिजली के प्रसारण पर अंतर-राज्यीय पारेषण शुल्क में छूट दी
  • रघुराम राजन, अरविंद सुब्रमण्यम, एस्थर डफ्लो और जीन द्रेज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में नियुक्त किये गये

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • आर्मेनिया के कार्यवाहक प्रधान मंत्री, निकोल पशिनियन और उनकी सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी ने संसदीय चुनाव जीता
  • स्वीडन की संसद ने अविश्वास प्रस्ताव में पीएम स्टीफन लोफवेन को किया बाहर
  • 21 जून को मनाया गया विश्व संगीत दिवस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *