डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
13 अप्रैल 2021
1. देश के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप आज कौन पदभार संभालेंगे?
उत्तर : सुशील चंद्रा।
2. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस रिटायर्ड जस्टिस को उप लोकायुक्त नियुक्त किया है?
उत्तर : रिटायर्ड जस्टिस सुरेंद्र कुमार यादव।
3. आज से किस देश के विदेशमंत्री जीन येस ली तीन दिवसीय भारतीय दौरे पर आ रहे हैं?
उत्तर : फ्रांस।
4. सूचना प्रणाली और समन्वय के अंतर्गत डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ किसे बनाया गया है?
उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी।
5. यूपीएससी पीसीएस 2020 की परीक्षा में दिल्ली की किस छात्रा ने टॉप किया है?
उत्तर : संचिता।
6. इंटरनेशनल कॉउंसिल फॉर लोकल एन्वॉयमेंट इनिशिएटिव (आईसीएलईआई) का वैश्विक उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : आतिशी।
7. भारतीय उच्चायोग ने किस देश में संस्कृत सीखने वाला ऐप “लिटिल गुरु” लॉन्च किया है?
उत्तर : बांग्लादेश।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 1,61,736 (879 मौतें).
9. आईपीएल इतिहास में 350 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर : क्रिस गेल।
10. रूसी वैक्सीन Sputnik-V को मंजूरी देने वाला 60वां देश बन गया है?
उत्तर : भारत।
12 अप्रैल 2021
1. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पूर्व जीएम गुरुमुख सिंह बावा को जनसम्पर्क के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार।
2. 74वें बाफ्टा पुरस्कारों में किसे बेस्ट अभिनेता एवं बेस्ट अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : एंथनी हॉपकिन्स ( द फादर), फ्रांसिस मैकडोरमैंड (नोमाडलैंड) .
3. किस राज्य सरकार ने अभिनेता सोनू सूद को कोविड-19 टीकाकरण अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : पंजाब सरकार।
4. केंद्र ने कोरोना के उपचार में इस्तेमाल होने वाली किस दवा के निर्यात पर रोक लगा दी है?
उत्तर : रेमडेसिविर।
5. आईपीएल में मुंबई इंडियंस एवं चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद कौन से टीम 100वीं जीत दर्ज करने वाली तीसरी टीम बन गयी है?
उत्तर : कोलकाता नाइट राइडर्स।
6. लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए किस भारतीय अभिनेता को गोल्डन ग्लोब ऑनर्स फॉउंडेशन से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
उत्तर : अक्षय कुमार।
7. चेन्नई सुपरकिंग्स एवं दिल्ली कैप्टिलस के बीचे खेले गए मैच में धीमी ओवरगति के चलते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर कितने रूपए का जुर्माना लगाया गया है?
उत्तर : 12 लाख रूपए।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 1,68,912 (904 मौतें).
9. मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा की जगह किसे नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जा सकता है?
उत्तर : सुशील चंद्रा।
10. 74वें बाफ्टा पुरस्कारों में किस फिल्म को बेस्ट फिल्म के अवार्ड से नवाजा गया है?
उत्तर : नोमाडलैंड।