डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

10 जुलाई 2021

1. लॉस एंजेलिस के मेयर को भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया गया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : एरिक गार्सेय।

2. भारतीय-अमेरिकी स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञ डॉ. मीना शेषमणि को किसका निदेशक बनाया गया है?

उत्तर : यूएस सेंटर फॉर मेडिकेयर।

3. गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाले संगठन ऑक्सफैम की “द हंगर वायरस मल्टीप्लाइज” रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में हर एक मिनट में कितने लोगों की भूख के कारण मौत हो जाती है?

उत्तर : 11 लोग।

4. पोलैंड में भारत की अगली राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : नगमा मलिक।

5. पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार ने किसे लोक लेखा समिति (पीएसी) का चेयरमैन नियुक्त किया है?

उत्तर : मुकुल रॉय।

6. बांग्लादेश के किस क्रिकेटर ने टेस्ट फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : महमुदुल्लाह।

7. पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में पौधे की एक नयी प्रजाति की खोज की है, उसको क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : ब्रायम भारतिएन्सिस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 42,766 (1206 मौतें).

9. किस भारतीय अर्थशास्त्री को हम्बोल्ट रिसर्च अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : कौशिक बसु।

10. किस राज्य सरकार ने ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 3 करोड़, सिल्वर मेडल पर 2 करोड़ एवं ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को ०१ करोड़ रूपए ईनाम के रूप में देने की घोषणा की है?

उत्तर : दिल्ली सरकार।

करेंट अफेयर्स – 10 जुलाई, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 10 जुलाई, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन गैंट्ज़ के साथ टेलीफोन पर बातचीत की
  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मास्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत की
  • ब्रिक्स सदस्य देश भारत द्वारा प्रस्तावित एक विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (STI) के नेतृत्व BRICS Innovation Cooperation Action Plan (2021-24) के लिए सहमत हुए

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • 2 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश की विदेशी मुद्रा $610.012 बिलियन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर नीति और जलवायु परिवर्तन पर G20 उच्च स्तरीय कर संगोष्ठी में वर्चुअली भाग लिया
  • भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने 30 किलोमीटर की रेंज वाली सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइलों के लिए IAF के साथ 499 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • ढाका के बाहरी इलाके रूपगंज में हाशेम फूड एंड बेवरेज लिमिटेड की फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 52 लोगों की मौत
  • ऑक्सफैम: दुनिया भर में हर मिनट 11 लोग भूख से मरते हैं
  • यूनिसेफ ने 2022 के अंत तक अफ्रीकी संघ के सभी 55 सदस्य राज्यों को जॉनसन एंड जॉनसन की 220 मिलियन कोविड -19 वैक्सीन खुराक की आपूर्ति के लिए जैनसेन फार्मास्युटिका एनवी के साथ समझौता किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *