06 दिसंबर 2020
1. साखिर ग्रां प्री (बहरीन) फार्मूला टू रेस जीतने वाले पहले भारतीय ड्राइवर बन गए हैं?
उत्तर : जेहान दारुवाला।
2. किस टीवी अभिनेत्री का कोरोना के कारण निधन हो गया है?
उत्तर : दिव्या भटनागर।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस परियोजना का उद्घाटन करेंगे?
उत्तर : आगरा मेट्रो परियोजना।
4. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी-20 मैच में कितने विकेट से हराकर टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है?
उत्तर : छह विकेट।
5. चीन ने मौजूदा सुपर कंप्यूटर से 01 लाख करोड़ गुना तेज क्वांटम कम्प्यूटर बनाया है उसको क्या नाम दिया गया है?
उत्तर : जियुझांग।
6. किस मशहूर अभिनेता का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : रवि पटवर्धन।
7. भारत के किस राज्य में देश का पहला टायर पार्क स्थापित किया जायेगा?
उत्तर : पश्चिम बंगाल।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 96,77,203 (1,40,573 मौतें).
9. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) का 2020-21 के लिए किसे अध्यक्ष बनाया गया है?
उत्तर : उदय शंकर।
10. आज के दिन (07 दिसंबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस।
करेंट अफेयर्स – 6 दिसम्बर, 2020 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 6 दिसम्बर, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया
4 दिसंबर, 2020 को, भारत ने कनाडाई उच्चायुक्त को यह बताने के लिए बुलाया कि कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत में किसान आंदोलन पर की गई टिप्पणी देश के आंतरिक मामलों में अस्वीकार्य हस्तक्षेप है।
लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह को सेना का उप-प्रमुख नियुक्त किया गया
3 दिसंबर, 2020 को भारत सरकार ने उप सेना प्रमुख (रणनीति) के पद के निर्माण को मंजूरी दी। जनरल परमजीत सिंह को सेना के पहले उप-प्रमुख (रणनीति) के रूप में नियुक्त किया गया है।
आर्थिक करेंट अफेयर्स
अदार पूनावाला को एशियन ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी उन छह लोगों में से एक हैं जिन्हें एशियन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है। यह ख़िताब सिंगापुर के समाचार पत्र स्ट्रेट्स टाइम्स द्वारा प्रदान किया जाता है।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 574.8 बिलियन अमरीकी डालर पर पहुंचा
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 469 मिलियन अमरीकी डालर की गिरावट आई है। सोने के भंडार में 822 मिलियन अमरीकी डालर की गिरावट आई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में देश की आरक्षित स्थिति में 1 मिलियन अमरीकी डालर की कमी हुई और विशेष आहरण अधिकारों में 2 मिलियन अमरीकी डालर की वृद्धि हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस: 5 दिसंबर
संयुक्त राष्ट्र ने 5 दिसंबर, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया। थीम: “together we can through volunteering”।
विश्व मृदा दिवस: 5 दिसंबर
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने 5 दिसंबर, 2020 को विश्व मृदा दिवस मनाया। इस संगठन ने “मिट्टी को जीवित रखने, मिट्टी की जैव विविधता की रक्षा करने” के लिए एक अभियान भी लांच किया।
हायाबुसा-2 रयुगु क्षुद्रग्रह से नमूने एकत्र करने के बाद वापस लौटा
6 दिसंबर, 2020 को हायाबुसा 2 रयुगु क्षुद्रग्रह से नमूने एकत्र करने के बाद पृथ्वी पर लौट आया।