30 नवंबर 2020
1. राजस्थान के राजसमंद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक का कोरोना का कारण निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर : किरण माहेश्वरी।
2. दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को कितने रन से हराकर सीरीज में 2-० की अजेय बढ़त बना ली है?
उत्तर : 51 रन।
3. आज आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सरकारों के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा?
उत्तर : उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडु।
4. इंडियन ऑयल ने किस मानक के अनुसार ट्रकों के लिए नया इंजन ऑयल सर्वो प्राइड एनएक्सटी लॉन्च किया है?
उत्तर : बीएस – 6 मानक।
5. खेल मंत्रालय ने टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में किनको शामिल किया है?
उत्तर : दुती चंद, केटी इरफान, अनु रानी,शिवपाल सिंह, आरोकिया राजीव, नोह निर्मल टॉम, एलेक्स एंथनी, एमआर पुवम्मा।
6. दिल्ली हाफ मैराथन में किस इथिओपीआई धावक ने जीत दर्ज की है?
उत्तर : एडेमवर्क वालेलेगन।
7. किस राज्य सरकार ने 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मुफ्त टैबलेट देने की घोषणा की है?
उत्तर : हरियाणा राज्य सरकार।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 94,32,075 (1,37,177 मौतें).
9. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किस पोर्टल को लॉन्च किया है?
उत्तर : भारत जलवायु परिवर्तन ज्ञान पोर्टल।
10. ओडिशा मानवधिकार आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : बिजॉय कृष्ण पटेल।
28 नवंबर 2020
1. कोरोना संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में कितने प्रतिशत गिरावट दर्ज की गयी है?
उत्तर : 7.5 प्रतिशत।
2. महाराष्ट्रः पंढरपुर-मंगलवेद से एनसीपी विधायक का कोरोना के कारण निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : भरत भालके।
3. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को कितने विकेट से हरा दिया है?
उत्तर : 66 रन।
4. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्रालय में कल का दिन किस दिन के रूप में मनाया गया है?
उत्तर : राष्ट्रीय अंगदान दिवस।
5. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की 43वीं अध्यक्ष कौन बन गयी हैं?
उत्तर : बीबी जागीर कौर।
6. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म प्रभाग द्वारा किस फिल्म प्रदर्शन को 27 से २९ नवंबर तक ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर : लोक विराट फिल्म प्रदर्शन।
7. इंटरनेशनल एमी अवार्ड 2020 में किस अभिनेता ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड जीता है?
उत्तर : बिली बैरेट।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 93,51,110 (1,36,200 मौतें).
9. पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : सुवेंदु अधिकारी।
10. गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू फिट इंडिया स्कूल वीक के किस संस्करण को लॉन्च किया है?
उत्तर : दूसरे संस्करण।
27 नवंबर 2020
1. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पहले मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, उनका नाम क्या था?
उत्तर : फकीर चंद कोहली।
2. डीजीसीए ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
उत्तर : 31 दिसंबर।
3. 16 साल के किस शूटर ने चैम्पियन ऑफ़ चैंपियंस स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है?
उत्तर : विष्णु शिवराज।
4. गृह विभाग ने चुनावों में खलल की आशंका और आतंकी गतिविधियों को देखते हुए कब तक के लिए 4G इंटरनेट स्पीड पर रोक लगा दी है?
उत्तर : 11 दिसंबर।
5. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से किस खिलाड़ी को चोट के कारण बाहर कर दिया गया है?
उत्तर : ईशांत शर्मा।
6. आज से केंद्र सरकार ने किस बैंक को DBS इंडिया में विलय को मंजूरी दे दी है जिससे उस बैंक का अस्तित्व खत्म हो जायेगा?
उत्तर : लक्ष्मी विलास बैंक।
7. खेल मंत्रालय ने किसे राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता दे दी है?
उत्तर : भारतीय तीरंदाजी संघ।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 93,09,788 (1,35,715 मौतें).
9. घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने किस व्हाट्सएप नम्बर को जारी किया है?
उत्तर : 7217735372.
10. रूस के राष्ट्रपति ने साइबेरिया में किस प्लांट का उद्घाटन किया है?
उत्तर : कोरोना ड्रग प्लांट।
26 नवंबर 2020
1. अर्जेंटीना के किस दिग्गज फुटबॉलर का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : डिएगो माराडोना।
2. किस देश ने पीरियड्स सम्बन्धी सभी प्रोडक्ट्स को फ्री में उपलब्ध कराने की घोषणा की है?
उत्तर : स्कॉटलैंड।
3. सूडान के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन हो गया उनका नाम क्या है?
उत्तर : सादिक-अल-महदी।
4. उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले छह माह के लिए किस पर प्रतिबन्ध लगा एस्मा लागू कर दिया है?
उत्तर : हड़ताल पर।
5. केंद्रीय समाजिकी एवं सशक्तिकरण मंत्री थावरचंद गहलोत ने किस समुदाय की मदद के लिए राष्ट्रीय पोर्टल को लॉन्च किया है?
उत्तर : ट्रांसजेंडर समुदाय।
6. खेल मंत्रालय ने किसको खेल का दर्जा दे दिया है?
उत्तर : योगासन।
7. आज के दिन को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 92,66,702 (1,35,223 मौतें).
9. अगले साल के नोबेल पुरस्कार के लिए किन दो लोगों को नामित किया गया है?
उत्तर : बेंजामिन नेतान्याहू (इजराइल पीएम) एवं अबुधाबी के राजकुमार मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान।
10. अगले ऑस्कर अवार्ड में कौन सी मलयालम फिल्म विदेशी भाषा की फिल्म श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है?
उत्तर : जल्लीकट्टू।
25 नवंबर 2020
1. कांग्रेस पार्टी के किस वरिष्ठ नेता का निधन हो गया है?
उत्तर : अहमद पटेल।
2. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए चैयरमैन के रूप में किसे चुना है?
उत्तर : ग्रेग बार्कले।
3. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के हाई परफोरमेंस निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : वोल्कर हरमान।
4. सरकार ने देश की सुरक्षा के मद्देनजर कितने और ऐप्स पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : 43 ऐप्स।
5. यूपी कैबिनेट ने किसके खिलाफ अध्यादेश को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : लव जेहाद।
6. बीबीसी ने साल 2020 के लिए दुनियाभर की 100 सबसे प्रभाशाली महिलाओं की सूची जारी की है, इस लिस्ट में किन भारतीयों न जगह बनाई है?
उत्तर : बिल्कीस दादी (सामाजिक कार्यकर्ता), इसाइवानी (संगीतकार), मानसी जोशी (पैरा एथलीट), रिद्धिमा पांडेय (पर्यावरण कार्यकर्ता)
7. तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के तट पर किस चक्रवाती तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है?
उत्तर : निवार।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 92,22,217 (1,34,699 मौतें).
9. असम के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : तरुण गोगोई।
10. शिया धर्मगुरु एवं ऑल इंडिया पर्सनल बोर्ड के उपाध्यक्ष का 81 साल की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर : मौलाना कल्बे सादिक।
24 नवंबर 2020
1. रेसलिंग के किस खिलाड़ी ने अपने 30 साल के WWE करियर के बाद सन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर : अंडरटेकर।
2. ट्विटर पर कौन सी बैंक दुनियाभर में 10 लाख फॉलोवर्स के साथ सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक बन गया है?
उत्तर : भारतीय रिजर्व बैंक।
3. जो बाइडेन ने क्लाइमेट चेंज की जिम्मेदारी के लिए किसे नियुक्त किया है?
उत्तर : जॉन कैरी।
4. कौन बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं?
उत्तर : एलन मस्क।
5. किस टेनिस खिलाड़ी ने एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट 2020 जीत लिया है?
उत्तर : डेनियल मेदवेदेव।
6. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 24 से 29 नवंबर के बीच किन देशों की यात्रा पर जा रहे हैं?
उत्तर : बहरीन, यूएई और सेशेल्स।
7. तमिल फिल्मों के किस मशहूर अभिनेता का 60 वर्ष की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया है?
उत्तर : थवासी।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 91,77,841 (1,34,218 मौतें).
9. अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किसे विदेश मंत्री एवं एनएसए के पद के लिए नियुक्त किया है?
उत्तर : एंटनी ब्लिंकेन (विदेश मंत्री), जेक सुलिवन (एनएसए)
10. दिल्ली क्राइम वेब सीरीज को एमी अवार्ड्स 2020 की तरफ से किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : बेस्ट ड्रामा सीरीज।
23 नवंबर 2020
1. भारत को 2023 में होने वाली किस बैठक की अध्यक्षता प्रदान की गयी है?
उत्तर : G-20 देशों की बैठक।
2. रिजोर्नेंस कंसल्टेंसी लिमिटेड वैंकुअर ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की लिस्ट में किस भारतीय शहर को जगह प्रदान की है?
उत्तर : दिल्ली (62वां स्थान)
3. किस टीवी अभिनेत्री का किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया है?
उत्तर : लीना आचार्य।
4. अरब सागर में भारत, सिंगापुर एवं थाईलैंड के बीच किस सैन्य अभ्यास के दूसरे संस्करण को शुरू किया गया है?
उत्तर : सिटमैक्स-20
5. भारत के किस मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ ने एक मिनट में अपने सिर से 64 बोतल तोड़ने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है?
उत्तर : प्रभाकर रेड्डी।
6. भूटान की राजमाता ग्यालयूम सांग्ये को उनके किन कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने व्यक्तिगत श्रेणी के जनसँख्या अवार्ड 2020 के लिए चुना है?
उत्तर : लैंगिक हिंसा रोकने और महिला स्वास्थ्य के लिए।
7. जो बाइडन ने अपनी पत्नी जिल बाइडन के लिए किस भारतीय मूल की किस महिला को नीति निदेशक नियुक्त किया है?
उत्तर : माला अडिगा।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 91,39,866 (1,3३,738 मौतें).
9. कोरोना महामारी के दौरान अमेरिका में विभिन्न समुदायों की मदद के लिए सेवा इंटरनेशनल एनजीओ को किस सम्मान से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : लव टेक्स एक्शन पुरस्कार।
10. एनसीसी ने 22 नवंबर को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है?
उत्तर : 72वां स्थापना दिवस।