21 नवंबर 2020
1. आज से 15वें G-20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो रहा है, शिखर सम्मेलन किस विषय पर आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर : सभी के लिए 21वीं सदी के अवसरों का एहसास।
2. किस लेखक को उनकी बुक शग्गी बैन के लिए 2020 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया जायेगा?
उत्तर : डगलस स्टुअर्ट।
3. किसे एशिया एवं प्रशांत के विश्वविद्यालयों के संघ (एयूएपी) का वैश्विक उपाध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर : हरिमोहन गुप्ता।
4. आईसीसी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने की उम्र को निर्धारित किया है, उम्र सीमा क्या है?
उत्तर : 15 वर्ष।
5. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका को किस संगठन में फिर से शामिल होने का फैसला लिया है?
उत्तर : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO).
6. आज के दिन को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : विश्व दूरदर्शन दिवस।
7. मूडीज के अनुसार वित्त वर्ष २०२०-२१ में भारत की वृद्धि दर का कितना अनुमान लगाया है?
उत्तर : 10.6 प्रतिशत।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 90,50,598 (1,3२,726 मौतें).
9. राजस्थान राज्य सरकार ने इंदिरा गाँधी की 103वीं जयंती पर किस योजना को लॉन्च किया है?
उत्तर : इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना।
10. केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : वातायन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड।