16 जनवरी 2021
1. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने किस भारतीय मूल की महिला को कार्यालय का डिजिटल निदेशक नियुक्त किया है?
उत्तर : गरिमा वर्मा।
2. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले एवं सबसे ज्यादा गोल करने वाले किस फुटबॉल खिलाड़ी ने खेल से सन्यास ले लिया है?
उत्तर : वेन रूनी।
3. किस पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बिजनेसमैन का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : कमल मोरारका।
4. राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में 10 मीटर एयर पिस्टल ख़िताब जीतने के साथ किसने फाइनल्स में 246.9 अंक के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर : सौरभ चौधरी।
5. विद्या बालन की किस शार्ट फिल्म को ऑस्कर 2021 की रेस में शामिल किया गया है?
उत्तर : नटखट।
6. दीजीसीआई ने किस कोरोना वैक्सीन के फेज-3 के ट्रायल को मंजूरी दे दी है?
उत्तर : डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज को स्पुतनिक V वैक्सीन के लिए।
7. फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने टर्म्स एन्ड कंडीशन को लेकर बढ़ती नाराजगी को देखते हुए प्राइवेसी अपडेट करने का प्लान कब तक के लिए आगे टाल दिया है?
उत्तर : तीन महीने।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 15158 (175 मौतें).
9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसका शुभारम्भ किया है?
उत्तर : कोरोना महामारी टीकाकरण अभियान।
10. भारत का कौन सा खिलाड़ी मात्रा 44 दिनों के अंदर सभी फॉर्मेट के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाला पहला भारतीय बन गया है?
उत्तर : टी नटराजन।
15 जनवरी 202१
1. टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स के मुताबिक 2020 में सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाला शहर रहा है?
उत्तर : मॉस्को (प्रथम), मुंबई (द्वितीय)।
2. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प प्रशासन ने चीन की किन कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है?
उत्तर : Xiaomi Corp, CNOOC .
3. आज के दिन (15 जनवरी) को देशभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : भारतीय सेना दिवस।
4. एथलेटिक्स इंटेग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने वर्ल्ड एथलेटिक्स के एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के लिए किस ओलंपिक 100 मीटर हर्डल्स गोल्ड मेडलिस्ट धावक को सस्पेंड कर दिया है?
उत्तर : ब्रियाना मैकनील।
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल कोरोना वैक्सीन से सम्बंधित किस ऐप को लॉन्च किया है?
उत्तर : कोविन ऐप।
6. भारत एवं नेपाल के बीच 14-16 जनवरी तक किस दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर : 6वें भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक।
7. नए कृषि कानूनों पर गतिरोध दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी से किस सदस्य ने अपना नाम वापस ले लिया है?
उत्तर : भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान।
8. भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने दुबई में कैटरीन गोर्गोद्जे के साथ मिलकर किस ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है?
उत्तर : अल हबटूर ट्रॉफी।
9. 17 जनवरी को शुरू होने वाले पोलियो टीकाकरण को स्थगित कर अब कबसे शुरू करने की घोषणा की गयी है?
उत्तर : 31 जनवरी।
10. लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन लगाने के लिए आज से नम्बर से पहले किस नम्बर को दर्ज करना अनिवार्य हो गया है?
उत्तर : 0 (शून्य)।
14 जनवरी 202१
1. ऑनलाइन एजुकेशनल सेक्टर की कंपनी Byju’s ने किस कंपनी के अधिग्रहण के लिए 7300 करोड़ रुपए की डील की है?
उत्तर : आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़।
2. गुजरात कैडर के किस रिटायर्ड आईएएस आज बीजेपी में शामिल होंगे जिन्होंने हाल ही में VRS लिया था?
उत्तर : अरविंद शर्मा।
3. आज देश भर के अलग-अलग भागों में कौन सा त्यौहार मनाया जा रहा है?
उत्तर : मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू।
4. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली सीसीएस ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के बेड़े के 83 अतिरिक्त स्वदेशी एडवांस तेजस जेट के लिए कितने करोड़ रूपए के सबसे बढ़े स्वदेशी रक्षा खरीद सौदे को को मंजूरी दे दी है?
उत्तर : लगभग 48 हजार करोड़ रूपए।
5. बेलारूस की किस खिलाड़ी ने अबुधाबी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा टाइटल जीत लिया है और वे अब टेनिस में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुँच गयी हैं?
उत्तर : आर्यना सबालेंका।
6. किस राज्य सरकार ने राज्य के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त मुहैया कराने की घोषणा की है?
उत्तर : दिल्ली सरकार।
7. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर किसने परमानेंट बैन लगा दिया है ?
उत्तर : स्नैपचैट।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 16946 (198 मौतें).
9. गुजरात सरकार ने किस नयी नीति को लागू करने की घोषणा की है?
उत्तर : नयी पर्यटन नीति।
10. भारत की ओर से पुर्तगाल में किसको राजदूत नियुक्त किया गया है?
उत्तर : मनीष चौहान।
13 जनवरी 202१
1. भारतीय रक्षा सचिव अजय कुमार और वियतनाम के उप रक्षा मंत्री गुयेन ची विन्ह के बीच हुई वर्चुअल बैठक में किस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की सहमति जताई गयी है?
उत्तर : सैन्य सहयोग।
2. देश की पहली एयर टैक्सी सेवा कल से किन शहरों के बीच शुरू होने जा रही है?
उत्तर : हिसार से चंडीगढ़।
३. रिजर्व बैंक ने जमा राशि पर ब्याज दर संबंधी उसके निर्देशों के कुछ प्रावधानों का उल्लंघन करने पर किस बैंक पर 2 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?
उत्तर : डोयचे बैंक एजी।
4. नए कृषि कानूनों पर गतिरोध दूर करने के लिए किस कोर्ट ने अगले आदेश तक कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी है?
उत्तर : सुप्रीम कोर्ट।
5. डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने किस देश को आतंकवाद प्रायोजित देशों की सूची में शामिल किया है?
उत्तर : क्यूबा।
6. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच से कौन सा एक और खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गया है?
उत्तर : जसप्रीत बुमराह।
7. खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने किससे निर्मित पेंट बनाकर बाजार में उपलब्ध कराने की घोषणा की है?
उत्तर : गाय के गोबर।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 15968 (202 मौतें).
9. घरेलू रेटिंग एजेंसी ब्रिकवर्क रेटिंग्स ने 2021-2022 सत्र में जीडीपी कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
उत्तर : 11 प्रतिशत।
10. ओमान देश के संविधान में अहम संशोधनों के साथ पहली बार किसकी नियुक्ति का ऐलान किया गया है?
उत्तर : क्रॉउन प्रिंस (राजकुमार)।