27 अक्टूबर 2020
1. स्ट्रीट वेंडर्स की मदद के लिए शुरू की गयी योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है?
उत्तर : उत्तर प्रदेश।
2. अभिनेत्री पायल घोष किस राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गयी हैं?
उत्तर : रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई (ए)।
3. किसे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है?
उत्तर : एमी कोनी बैरेट।
4. किस देश ने डॉ हरिवंश राय बच्चन के नाम पर एक चौराहे का नाम रखा है?
उत्तर : पोलैंड।
5. कौन सी राज्य सरकार प्रदेश में मास्क पहनने की अनिवार्यता को लेकर विधानसभा में बिल पेश करेगी?
उत्तर : राजस्थान सरकार।
6. बांग्लादेश ने हाल ही में किस योजना को लागू करने की घोषणा की है?
उत्तर : नो मास्क नो सर्विस पॉलिसी।
7. सेशेल्स देश के नए राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर : वेवल रामकलवान।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 79,46,429 (1,19,502 मौतें).
9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे?
उत्तर : कॉन्फ्रेंस ऑन विजिलेंस एंड एंटी करप्शन 2020 .
10. 27 अक्टूबर को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : विश्व ऑडिओविजुअल हेरिटेज दिवस।
26 अक्टूबर 2020
1. मध्यप्रदेश के दमोह सीट से कांग्रेस विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : राहुल लोधी।
2. किस दिग्गज ने पुर्तगाल ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीतकर अपने करियर की 92वीं जीत दर्ज करके माइकल शूमाकर (91 जीत) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है?
उत्तर : लुईस हैमिल्टन।
3. लेखिका और बाल नाट्य निर्देशिका का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या है?
उत्तर : स्वर्णलता रावत।
4. गुजराती फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार एवं पूर्व भाजपा सांसद महेश कनोडिया का कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : 83 वर्ष।
5. प्रथम श्रेणी क्रिकेटर एवं अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की है उनका नाम क्या है?
उत्तर : तन्मय श्रीवास्तव।
6. आलोक वर्मा को किस राज्य की लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर : हरियाणा।
7. उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला शिकायत कर्ताओं के लिए क्या स्थापित करने की घोषणा की है?
उत्तर : ग्लास रूम।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 79,09,960.
9. वैश्विक मोबाइल इंटरनेट स्पीड रैंकिंग में किस देश ने प्रथम स्थान हासिल किया है?
उत्तर : दक्षिण कोरिया।
10. साद हरीरी को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
उत्तर : लेबनान।