विषय: महत्वपूर्ण दिन
1. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: 7 जून
- असुरक्षित भोजन से जुड़े स्वास्थ्य खतरों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र ने 2018 में दूषित भोजन और पानी के स्वास्थ्य परिणामों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने के लिए इस दिन की घोषणा की थी।
- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2022 की थीम ‘सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य’ है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2019 की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर साल खाद्य जनित बीमारियों के 600 मिलियन से अधिक मामले सामने आते हैं।
- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ‘आयुर्वेद आहार’ का लोगो लॉन्च किया।
- उन्होंने खाद्य सुरक्षा के पांच मानकों पर राज्यों के प्रदर्शन को मापने के लिए एफएसएसएआई चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (एसएफएसआई) भी जारी किया।
विषय: रक्षा
2. बाल्टोप्स 2022 नौसैनिक अभ्यास बाल्टिक सागर में शुरू हुआ।
- इस बहुपक्षीय अभ्यास में फिनलैंड और स्वीडन के साथ नाटो के सदस्य भाग ले रहे हैं।
- स्वीडन बाल्टोप्स 2022 अभ्यास का मेजबान है। इस नौसैनिक अभ्यास में 16 देशों के 7,000 से अधिक नाविक, वायुसैनिक और नौसैनिक भाग ले रहे हैं।
- बाल्टोप्स नौसैनिक अभ्यास 1972 में शुरू किया गया था। इस साल इस नौसेना अभ्यास में 45 जहाज और 75 विमान भाग लेंगे।
- 1990 के दशक के मध्य से फिनलैंड और स्वीडन इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
- यह अभ्यास 17 जून को कील के जर्मन बंदरगाह पर समाप्त होगा।
विषय: पुरस्कार और सम्मान
3. अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कारों में ‘शेरशाह’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता।
- अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) समारोह 3-4 जून को अबू धाबी में आयोजित किया गया।
- आईफा 2022 अवार्ड्स की मेजबानी सलमान खान, मनीष पॉल और रितेश देशमुख ने की।
महत्वपूर्ण पुरस्कार सूची नीचे दी गई है:
सर्वश्रेष्ठ फिल्म | शेरशाह |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) | विक्की कौशल |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) | कृति सेनन |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | विष्णुवरधन |
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला | असीस कौर |
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष | जुबिन नौटियाल |
सर्वश्रेष्ठ गीत | कौसर मुनीर |
विषय: रिपोर्ट और सूचकांक/रैंकिंग
4. अमेरिकी शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में भारत का स्थान सबसे नीचे है।
- भारत अपनी खराब नीतियों और इसके कार्यान्वयन के कारण पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में 180वें स्थान पर है।
- डेनमार्क सूचकांक में शीर्ष पर है और सबसे सतत देश के रूप में उभर रहा है।
- संयुक्त राज्य अमेरिका सूचकांक में 43वें स्थान पर है।
- सूचकांक ने भविष्यवाणी की कि संयुक्त राज्य अमेरिका 2050 में चार सबसे बड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक में से एक होगा। चीन, भारत और रूस अन्य तीन देश होंगे।
- यूनाइटेड किंगडम और डेनमार्क 2050 तक अपने शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने की राह पर हैं।
- येल और कोलंबिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किया गया पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 40 संकेतकों पर 180 देशों को रैंकिंग देता है।
- जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय सार्वजनिक स्वास्थ्य, जैव विविधता आदि पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक के मापदंडों में से एक हैं।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 जून, 2022
1. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में ‘राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान’ (National Tribal Research Institute) का उद्घाटन किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आजादी का अमृत उत्सव के समारोह के तहत नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान (National Tribal Research Institute) का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान (NTRI) जनजातीय समुदायों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगा। NTRI जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक पहलुओं का समर्थन करने वाले कार्यक्रमों और अध्ययनों के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय और राज्य कल्याण विभागों को नीतिगत इनपुट भी प्रदान करेगा।
2. रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने किस संस्थान द्वारा डोर्नियर विमान और Su-30 MKI एयरो-इंजन के निर्माण को मंजूरी दी?
उत्तर – HAL
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने घरेलू उद्योगों से 76,390 करोड़ रुपये के सैन्य उपकरण और प्लेटफॉर्म की खरीद को मंजूरी दी। DAC ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा डोर्नियर विमान और Su-30 MKI एयरो-इंजन के निर्माण को मंजूरी दी। इसने भारतीय नौसेना के लिए लगभग 36,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर अगली पीढ़ी के कोरवेट को भी मंजूरी दी।
3. ‘अग्नि-4’ क्या है, जिसका हाल ही में भारत द्वारा परीक्षण किया गया?
उत्तर – इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल
भारत ने इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। यह परिक्षण ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। अग्नि-4 एक इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता लगभग 4,000 किमी है। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया था और यह 1,000 किलोग्राम का पेलोड ले जा सकती है।
4. किस देश ने बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास ‘एक्स खान क्वेस्ट 2022’ (Ex Khaan Quest 2022) की मेजबानी की?
उत्तर – मंगोलिया
हाल ही में मंगोलिया में एक बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास-खान क्वेस्ट 2022 (Ex Khaan Quest 2022) शुरू हुआ। भारत सहित 16 देशों के सैन्य दल इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। भारत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व लद्दाख स्काउट्स के एक दल द्वारा किया जाता है।
5. ‘बैखो उत्सव’ (Baikho festival) मुख्यतः किस भारतीय राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर – असम
भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य असम में लोग ‘बैखो उत्सव’ (Baikho festival) नामक वसंत उत्सव मनाते हैं। यह मुख्य रूप से हर साल जून में असम के लोगों द्वारा मनाया जाता है।
करेंट अफेयर्स – 8 जून, 2022 [मुख्य समाचार]
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- सरकार ने CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) की नियुक्ति के लिए पात्रता बढ़ाई; पद के लिए सेवारत या सेवानिवृत्त थ्री-स्टार आर्मी लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल शामिल हैं
- भारत-बांग्लादेश संयुक्त सैन्य अभ्यास संप्रति बांग्लादेश के जेशोर में 5 से 16 जून तक आयोजित किया जा रहा है
- केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के निदेशकों का सम्मेलन 7-8 जून को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जा रहा है
- गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान परिसर में नवनिर्मित राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आयुर्वेद आहार के लिए लोगो लॉन्च किया
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ .मनसुख मंडाविया ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI) जारी किया
आर्थिक करेंट अफेयर्स
- विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 7.5% कर दिया
- आलोक कुमार चौधरी दो साल की अवधि के लिए SBI के एमडी नियुक्त किये गये
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- 6 जून को ढाका में बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) का 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया
- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून को मनाया गया
खेल-कूद करेंट अफेयर्स
- कुश्ती: भारत कजाकिस्तान के अल्माटी में बोलत तुर्लीखानोव कप से 12 पदक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया
- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहली बार राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 की घोषणा की