डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

10 अप्रैल 2021

1. डीयू विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डॉ ऋषिराज पाठक को उनके किस काव्य संग्रह के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए नामित किया गया है?

उत्तर : आद्योन्मेषः।

2. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति का 100वें वर्ष में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : प्रिंस फिलिप।

3. आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने जोश हेजलवुड की जगह टीम में किस खिलाड़ी को शामिल किया है?

उत्तर : जेसन बेहोनडोर्फ।

4. किस अमेरिकन रैपर और एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है?

उत्तर : अर्ल सिमंस (डीएमएक्स या डार्कमैन एक्स)।

5. आज के दिन (10 अप्रैल) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : नेशनल सिबलिंग्स डे।

6. 74वें बाफ्टा पुरस्कारों के लिए एक एंकर की भूमिका निभाने के लिए किसे चुना गया है?

उत्तर : प्रियंका चोपड़ा।

7. भाजपा के पूर्व सांसद एवं व्यापारी का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : श्यामचरण गुप्त।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,45,384 (794 मौतें).

9. चीनी सरकार ने जैक मा की कंपनी अलीबाबा पर एकाधिकार मामले में कार्यवाही करते हुए कितने डॉलर का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : 2.87 अरब डॉलर।

10. किस राज्य सरकार ने अगले आदेश तक सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल बंद करने की घोषणा की है?

उत्तर : दिल्ली सरकार।

09 अप्रैल 2021

1. भारत के पूर्व हॉकी कोच हरेंद्र सिंह को किस टीम ने अपना कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : अमेरिकी पुरुष हॉकी टीम।

2. सरकार ने महाकवि सूरदास की तपस्थली का मौजूदा नाम महमूदपुर को बदलकर क्या करने की मंजूरी दे दी है?

उत्तर : परासौली।

3. प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बीते साल रोज 200 रूपए कमाने वालों की संख्या 5.9 करोड़ से बढ़कर कितने करोड़ हो गयी है?

उत्तर : 13.40 करोड़ रूपए।

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ हरे कृष्णा महताब द्वारा लिखित किस पुस्तक का आज हिंदी अनुवाद लॉन्च करेंगे?

उत्तर : उत्कल केशरी।

5. भारतीय सेना प्रमुख एम एम नरवणे किस देश के पांच दिवसीय दौरे पर गए हैं?

उत्तर : बांग्लादेश।

6. किन दो आईपीएल टीमों के मैच के साथ आज से आपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत हो रही है?

उत्तर : मुंबई इंडियंस एवं रॉयल चैलेंजर बैंगलोर।

7. गाजियाबाद नगर निगम का 150 करोड़ रूपए का ग्रीन म्युनिसिपल बांड किस एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ है?

उत्तर : बीएसीई।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,31,787 (802 मौतें).

9. भाजपा नेता एवं महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, वे किस नयी पार्टी में शामिल हो गयीं हैं?

उत्तर : राष्ट्रीय लोकदल।

10. नाडा ने पहली बार टेस्टिंग के लिए अपना पता न बताने के कारण किस भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य एवं दिग्गज खिलाड़ी पर अस्थाई प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर : अजय ठाकुर।

करेंट अफेयर्स – 9 अप्रैल, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 9 अप्रैल, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलावन के साथ आभासी बैठक में भाग लिया
  • नई दिल्ली में भारत-बहरीन उच्च संयुक्त आयोग की बैठक आयोजित की गयी
  • भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल भारत पन्नू ने सबसे तेज एकल साइकिलिंग के लिए दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए
  • आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरवने 5 दिन की यात्रा पर बांग्लादेश के लिए रवाना हुए
  • Project RE-HAB (Reducing Elephant Human Attacks using Bees) जल्द ही सभी राज्यों में दोहराया जाएगा: सरकार
  • वाराणसी कोर्ट ने काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में एएसआई जांच का आदेश दिया

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • आरबीआई ने पेमेंट्स बैंक में अधिकतम बैलेंस की सीमा को दोगुना करके 2 लाख रुपये तक बढ़ाया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • आतंकवाद के मुकाबला करने के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड में $5,00,000 का योगदान दिया
  • बेसिक (ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन) राष्ट्रों ने विकसित अर्थव्यवस्थाओं को जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए विकासशील देशों को वित्त प्रदान करने के लिए कहा

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • एथलीट दुती चंद को छत्तीसगढ़ सरकार का वीरनी पुरस्कार प्रदान किया जायेगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *