20/07/2020 Current Affairs

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस प्रतिवर्ष 20 जुलाई को मनाया जाता है, 20 जुलाई 1924 को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) की स्थापना की गयी थी। 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के रूप में मनाने का सुझाव यूनेस्को द्वारा दिया गया था। 1966 से प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ के 185 सदस्यों द्वारा विश्व भर में मनाया जाता है, इस दिन कई स्थानों पर शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

वर्ष 2013 में 178 देशों में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया गया था, विश्व भर में 60 करोड़ से अधिक नियमित शतरंज खिलाडी हैं। एक सर्वेक्षण के अनुसार विश्व के 70% व्यस्क लोगों ने जीवन के किसी न किसी स्तर पर शतरंज खेला है।

FIDE:-(Federation International des Echecs) अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ की स्थापना 20 जुलाई, 1924 को हुई थी, इसका मुख्यालय ग्रीस के एथेंस में स्थित है। वर्तमान में 185 देश इसके सदस्य हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताएं के लिए गवर्निंग बॉडी के रूप में कार्य करता है।

20/07/2020 Some Important Questions

1. 20 जुलाई को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस।

2. यूएई ने जापानी स्पेस सेंटर से किस मिशन को लॉन्च किया है?
उत्तर : होप मार्स मिशन।

3. दुबई में रहने वाली 11 वर्षीय भारतीय किशोरी ने सीमित स्थान में 100 योग आसन करके अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में शामिल किया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : समृद्धि कालिया।

4.  छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना के कारण कब तक के लिए क्लब, रेस्टोरेंट और होटल बंद रखने का आदेश दिया है?
उत्तर : 2 अगस्त।

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल साईट ट्विटर पर 6 करोड़ फॉलोवर के साथ किस स्थान पर पहुँच गए हैं?
उत्तर : तीसरे।

6.किस बॉलीवुड फिल्म निर्देशक का 50 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : रजत मुखर्जी।

7.स्पेन के किस चर्चित उपन्यासकार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : जुआन मर्से।

8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 11,18,043 (27497 मौतें)

9. दिल्ली सरकार ने किस चीज पर 1 साल के लिए प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : सुगन्धित तम्बाकू उत्पाद।

10.उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम के नए और पांचवे सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : न्यायमूर्ति यूयू ललित।

 

One thought on “20/07/2020 Current Affairs

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *