2 July 2023 Current Affairs in Hindi

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था

1. मार्च 2023 के अंत में भारत का विदेशी ऋण बढ़कर 624.7 बिलियन डॉलर हो गया।

  • 30 जून को आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2023 के अंत में भारत का विदेशी ऋण मामूली रूप से बढ़कर 624.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, हालांकि ऋण-से-जीडीपी अनुपात में गिरावट आई है।
  • मार्च 2022 के अंत में विदेशी ऋण 619.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो मार्च 2023 तक 5.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर और बढ़ गया।
  • मार्च 2023 के अंत में विदेशी ऋण और सकल घरेलू उत्पाद का अनुपात घटकर 18.9 प्रतिशत रह गया, जो मार्च 2022 के अंत में 20 प्रतिशत था।
  • भारतीय रुपये और येन, एसडीआर और यूरो जैसी प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की कीमत बढ़ने के कारण मूल्यांकन लाभ 20.6 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
  • दीर्घकालिक ऋण (एक वर्ष से अधिक की मूल परिपक्वता के साथ) मार्च 2023 के अंत में 496.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर रहा, जो मार्च, 2022 के अंत की तुलना में 1.1 अरब डॉलर कम है।
  • कुल विदेशी ऋण में अल्पकालिक ऋण (एक वर्ष तक की मूल परिपक्वता के साथ) की हिस्सेदारी मार्च 2022 के अंत में 19.7% से बढ़कर मार्च 2023 के अंत में 20.6% हो गया।
  • इसी प्रकार, विदेशी मुद्रा भंडार और अल्पकालिक ऋण (मूल परिपक्वता) का अनुपात मार्च 2022 के अंत में 20% से बढ़कर मार्च 2023 के अंत में 22.2% हो गया।
  • 32.5% हिस्सेदारी के साथ ऋण (loans) विदेशी ऋण का सबसे बड़ा घटक रहा, इसके बाद मुद्रा और जमा (22.6%), व्यापार ऋण और अग्रिम (19.9%), और ऋण प्रतिभूतियाँ रहीं।

विषय: राज्य समाचार/तमिलनाडु

2. चेन्नई में भारत की पहली ‘पुलिस ड्रोन यूनिट’ लॉन्च की गई।

  • 29 जून को ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस (जीसीपी) द्वारा विशाल क्षेत्रों पर हवाई निगरानी और आपराधिक गतिविधियों का तुरंत पता लगाने के लिए ‘पुलिस ड्रोन यूनिट’ लॉन्च की गई है।
  • नव निर्मित विशेष इकाई का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस बल के प्रमुख सी सिलेंद्र बाबू ने बेसेंट एवेन्यू, अड्यार में किया है।
  • यह इकाई ₹3.6 करोड़ की लागत से स्थापित की गई है।
  • यूनिट की स्थापना दो मंजिला इमारत में की गई है, जो 20 से अधिक प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों के साथ कार्य करेगी।
  • वर्तमान में, मरीना और इलियट समुद्र तटों के आसपास ड्रोन संचालित किए गए हैं।
  • इस ड्रोन पुलिस यूनिट में, त्वरित प्रतिक्रिया निगरानी ड्रोन, हेवी लिफ्ट मल्टीरोटर ड्रोन और लंबी दूरी के सर्वेक्षण विंग विमान जैसी तीन श्रेणियों के तहत कुल नौ ड्रोन हैं।
  • वे अंतर्निर्मित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमताओं से लैस हैं और इन्हें ग्राउंड स्टेशन से 5-10 किलोमीटर की दूरी तक संचालित किया जा सकता है।

विषय: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

3. 2022 में, भारत ने अपने पशु डेटाबेस में 664 पशु प्रजातियों को जोड़ा।

  • केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कोलकाता में नई खोजों और नये रिकार्डों का विवरण जारी किया।
  • भारत ने अपने जीव-जंतु डेटाबेस में 664 पशु प्रजातियाँ जोड़ीं, जिनमें 467 नई पशु प्रजातियाँ और 197 नए रिकॉर्ड शामिल हैं।
  • भारत ने वर्ष 2022 में 339 नई पौधों की प्रजातियों को भी शामिल किया, जिनमें 186 टैक्सा शामिल हैं जो विज्ञान के लिए नए हैं और 156 टैक्सा देश के नए वितरण रिकॉर्ड के रूप में हैं।
  • पशु प्रजातियों की खोज का विवरण जूलोजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया (जेडएसआई) द्वारा ‘पशु खोज – नई प्रजाति और नए रिकॉर्ड 2023’ शीर्षक से प्रकाशन में संकलित किया गया है।
  • पौधों की खोजें भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) द्वारा प्रकाशित ‘प्लांट डिस्कवरीज 2022’ में हैं।
  • कुल खोजी गई प्रजातियों में से, स्तनधारियों की तीन नई प्रजातियाँ और एक नया रिकॉर्ड, पक्षियों की दो नई प्रजातियाँ, सरीसृपों की 30 नई प्रजातियाँ और दो नए रिकॉर्ड, उभयचर की छह नई प्रजातियाँ और एक नया रिकॉर्ड और मछलियों की 28 नई प्रजातियाँ और आठ नया रिकॉर्ड हैं।
  • कुल 664 पशु प्रजातियों में से 583 प्रजातियाँ अकशेरुकी हैं जबकि 81 प्रजातियाँ कशेरुक हैं।
  • 14.6% नई प्रजातियों के साथ सबसे अधिक नई खोजें केरल में दर्ज की गई हैं।
  • तमिलनाडु (12.6%) और पश्चिम बंगाल (7.6%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
  • 2022 में पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा नई खोजें दर्ज की गई हैं।

विषय: विविध

4. ड्रीम 11 तीन साल के लिए भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य प्रायोजक बना।

  • फैंटेसी गेमिंग कंपनी ड्रीम11 ने भारतीय टीम के मुख्य प्रायोजक के रूप में BYJUs की जगह ली।
  • ड्रीम11 का लोगो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारत की जर्सी पर नजर आएगा।
  • मार्च में BYJUs के साथ अनुबंध समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने नए प्रायोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
  • प्रायोजन सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
  • ड्रीम 11:
    • ड्रीम11 एक भारतीय फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनी है।
    • इसकी स्थापना 2008 में हर्ष जैन और भावित शेठ ने की थी।
    • भारत में इसके लगभग 160 मिलियन सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *