21/07/202 Current Affairs

शिव नादर
संस्थापक – HCL | मुख्य रणनीति अधिकारी(Chief Strategy Officer) – एचसीएल टेक्नोलॉजीज | संस्थापक और अध्यक्ष(Founder & Chairman) – शिव नादर फाउंडेशन

भारत की सबसे अमीर महिला Roshni Nadar बनीं HCL Technologies की प्रमुख 

                                                                                                                     

भारत की सबसे धनी महिला रोशनी नाडर ने देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में शुमार एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन का पदभार संभाल लिया है. भारत की सबसे अमीर महिला रोशनी नाडर को किसी सूचीबद्ध भारतीय आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) कंपनी की प्रमुख बनने वाली पहली महिला बन गईं.

रोशनी नाडर एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीतकार भी हैं. वे 2013 में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के निदेशक मंडल में शामिल हुईं और वाइस चेयरपर्सन थीं. वे समूह की सभी संस्थाओं की होल्डिंग कंपनी एचसीएल कॉर्पोरेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर बनी रहेंगी.

IIT मद्रास ने इनक्यूबेटेड स्टार्टअप के साथ मिलकर एक पोर्टेबल हॉस्पिटल यूनिट
तैयार किया

आईआईटी मद्रास ने इनक्यूबेटेड स्टार्टअप के साथ मिलकर एक पोर्टेबल हॉस्पिटल यूनिट तैयार किया है. इसे दो घंटे के अंदर चार लोगों की मदद से आसानी से कहीं भी लगा सकते हैं. फोल्डेबल पोर्टेबल अस्पताल को मेडिकैब नाम दिया गया है,जिसमें डॉक्टर का कमरा, एक आइसोलेशन रूम, एक मेडिकल रूम / वार्ड और एक ट्विन-बेड आईसीयू शामिल है.

इस पोर्टेबल हॉस्पिटल की मदद से स्थानीय समुदायों में कोविड- 19 के रोगियों का पता लगाना, स्क्रीनिंग करना, उन्हें अलग करना और उनका इलाज करना जैसी सुविधा मिलेगी. मॉडुलस हाउसिंग ने तमिलनाडु में चेंगलपेट में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई है.


हिमाचल प्रदेश 2022 में बनेगा प्राकृतिक तरीके से खेती करने वाला राज्य

हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2022 तक प्राकृतिक तरीके से खेती करने वाला प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा है. इसे हासिल करने के लिए अभी तक प्रदेश की 3226 पंचायतों में से 2945 में प्राकृतिक खेती शुरू कर दी है. 281 पंचायतों में प्राकृतिक खेती की शुरुआत की जानी है.
ऐसा होने पर हिमाचल देश में पहला राज्य होगा जहां हर किसान-बागवान प्राकृतिक तरीके से खेती करेगा. हिमाचल में 9.60 लाख किसान परिवार हैं, जिनमें 55 हजार किसान प्राकृतिक तरीके से खेती कर रहे हैं. टीम प्राकृतिक तरीके से खेती कर रहे किसानों से संपर्क साध उनकी समस्याओं को भी जान रही है.

चीन का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गठबधन : यू.के. का नौसैनिक जहाज प्रशांत क्षेत्र में तैनात किया जाएगा

ब्रिटेन की सेना चीन का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के एक हिस्से के रूप में प्रशांत में एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ वाहक को तैनात करेगी। यह पोत 2021 में अपनी पहली तैनाती के लिए रवाना होगा जिसमें दक्षिण चीन सागर का क्षेत्र शामिल है।

Main point:-चीन द्वारा शुरू किए गए हांगकांग सुरक्षा कानून की दुनिया भर में आलोचना हुई है। कानून के तहत, चीन का अब हांगकांग के रक्षा और बाहरी मामलों पर नियंत्रण है। हांगकांग के प्रमुख व्यापार साझेदार कानून द्वारा शुरू किए गए परिवर्तनों की शिकायत कर रहे हैं। इससे अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है।

दक्षिण चीन सागर में विवादित क्षेत्र के लिए अमेरिका ने पहले ही अपने युद्धपोतों को भेज दिया है। इसके अलावा, बंकर हिल, एक निर्देशित मिसाइल क्रूजर ने मलेशिया में प्रवेश किया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, एक चीनी जहाज मलेशियाई तेल कंपनी के माध्यम से मलेशिया के समुद्र में खोजपूर्ण ड्रिलिंग कर रहा है।

इस गठबंधन को जून, 2020 में 8 लोकतंत्रों द्वारा लॉन्च किया गया था। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और स्वीडन हैं। गठबंधन का गठन चीन की बढ़ती वैश्विक महत्वाकांक्षाओं का मुकाबला करने के लिए किया गया था।  यह देश चीन को वैश्विक व्यापार, सुरक्षा और मानवाधिकारों के लिए बड़ा खतरा बताते हैं।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *