डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

05 जुलाई 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस कॉन्क्लेव को सम्बोधित करेंगे?

उत्तर : CoWIN ग्लोबल कॉन्क्लेव।

2. उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री (11वें) के रूप में किसने शपथ ली है?

उत्तर : पुष्कर सिंह धामी।

3. कौन से भारतीय महिला क्रिकेटर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन (10337) बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गयी हैं?

उत्तर : मिताली राज।

4. लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) दीपक वर्मा ने किस पूर्व भारतीय कप्तान को हैदराबाद क्रिकेट संघ (HCA) के अध्यक्ष पद पर पुनः बहाल कर दिया है?

उत्तर : मोहम्मद अजहरुद्दीन।

5. सेना प्रमुख जनरल मुकुंद नरवणे किन देशों के चार दिवसीय दौरे पर गए हैं?

उत्तर : ब्रिटेन एवं इटली।

6. किस फार्मूला-1 ड्राइवर ने ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री एफ-1 रेस जीत ली है?

उत्तर : मैक्स वर्स्टापेन (बोटास रनरअप)।

7. रविवार (04 जुलाई) को किस देश ने अपना 245वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है?

उत्तर : अमेरिका।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 39,796 (723 मौतें).

9. अल्जीरिया देश के नए प्रधानमंत्री कौन बन गए हैं?

उत्तर : अयमन बेनबदर्रहमान।

10. भारत के किस अख़बार ने अपने 200 साल पुरे कर लिए हैं?

उत्तर : मुंबई समाचार।

करेंट अफेयर्स – 5 जुलाई, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 5 जुलाई, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर जिले में प्रशासन ने मानव रहित हवाई वाहनों के भंडारण, बिक्री, कब्जे, उपयोग और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया
  • केंद्र सरकार ने कसौली में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (CDL) के अलावा राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र (NCCS), पुणे और राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (NIAB), हैदराबाद में कोविड वैक्सीन परीक्षण के लिए दो और केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाएं स्थापित की
  • पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • 2020-21 में भारत का कोयला उत्पादन 2.02% घटकर 716.084 मिलियन टन (MT) हो गया; 158.409 मीट्रिक टन के साथ छत्तीसगढ़ शीर्ष राज्य

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • फिलीपींस: सेना के C-130 हरक्यूलिस परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 45 की मौत
  • चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने नए तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर पहला स्पेसवॉक पूरा किया

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन ने गोल्डमनी एशियन रैपिड ऑनलाइन शतरंज खिताब जीता
  • चीन की होउ यिफ़ान ने FIDE Chess.com महिला स्पीड शतरंज चैम्पियनशिप जीती; भारत की डी. हरिका उपविजेता रही
  •  रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन ने ऑस्ट्रिया के स्पीलबर्ग में फॉर्मूला वन ऑस्ट्रियन ग्रां प्री जीती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *