डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

07 जून 2021

1. देश का पहला ई-व्हीकल ओनली एरिया किसे घोषित किया गया है?

उत्तर : केवडिया (गुजरात)।

2. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 2012-2014 तक लिंगभेद एवं नस्लवाद से जुड़े कई ट्वीट के चलते अपना टेस्ट डेब्यू (न्यूजीलैंड के खिलाफ) करने वाले किस खिलाड़ी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया है?

उत्तर : ऑली रॉबिन्सन।

3. नीदरलैंड की किस 28 वर्षीय महिला धावक ने 10 हजार मीटर की दूरी 29:06:82 में पूरी कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : सिफान हसन।

4. आज के दिन (07 जून) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे।

5. किस मशहूर कव्वाल का हृदयघात के कारण निधन हो गया है?

उत्तर : सईद साबरी।

6. राजस्थान राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर, एससी, एसटी एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए किस कोचिंग योजना का शुभारम्भ किया है?

उत्तर : मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना।

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है?

उत्तर : ई-100 प्रोजेक्ट।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,00,636 (2427 मौतें).

9. विभिन्न हिंदी सीरियलों में अभिनय कर चुकी किस वरिष्ठ अभिनेत्री का निधन हो गया है?

उत्तर : तरला जोशी।

10. वित्त मंत्रालय की ओर से आज आयकर विभाग का नया पोर्टल लॉन्च हो रहा है वो क्या है?

उत्तर : http://www.incometax.gov.in

करेंट अफेयर्स – 7 जून, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 7 जून, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • भारत 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDG) पर दो पायदान खिसककर 117वें स्थान पर आ गया
  • शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए Performance Grading Index (PGI) 2019-20जारी किया; पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल ने उच्चतम ग्रेड (ग्रेड ए ++) हासिल किया

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • सरकार की ओर से सिडबी ने 20,000 करोड़ रुपये के DFI (National Bank for Financing Infrastructure and Development – NaBFID) की स्थापना में मदद के लिए सलाहकारों से बोलियां आमंत्रित कीं

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • BIMSTEC (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) Day 6 जून को मनाया गया
  • परिवार के DNA के माध्यम से लापता व्यक्तियों की पहचान करने के लिए इंटरपोल ने “I-Familia” नामक वैश्विक डेटाबेस लॉन्च किया
  • नेपाल: प्रतिनिधि सभा भंग करने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई के लिए नई संवैधानिक पीठ का गठन किया गया
  • संयुक्त राष्ट्र ने 6 जून को रूसी भाषा दिवस मनाया

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • नीदरलैंड के सिफान हसन ने 29 मिनट 6.82 सेकेंड का महिलाओं का 10,000 मीटर विश्व रिकॉर्ड बनाया
  • रेड बुल के ड्राइवर सर्जियो पेरेज़ (Sergio Perez) ने बाकू में फॉर्मूला वन अजरबैजान ग्रां प्री जीती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *